पौधे भले ही चुपचाप रहते हैं, लेकिन वे निष्क्रिय नहीं होते,उनमें मशीन जैसी संवेदनशीलता होती है

इस sensitivity को  “मैकेनोपरसेप्शन” कहा जाता है

जब उन्हें स्पर्श, हवा या ध्वनि जैसी चीज़ें महसूस होती हैं, तो वे उस पर प्रतिक्रिया देते हैं

शोध से पता चला है कि पौधे ध्वनि की तरंगों को महसूस कर सकते हैं,उनके विकास पर इसका असर होता है

कुछ स्टडी में पाया गया है कि ख़ास ध्वनि तरंगें बीजों के अंकुरण और पूरे पौधे की वृद्धि को बढ़ा सकती हैं

एक स्टडी में में देखा गया कि 1600 हर्ट्ज़ की ध्वनि तरंग से टमाटर के पौधों में लाइकोपीन और विटामिन C जैसे फ़ायदेमंद तत्व बढ़ गए

ध्वनि सिर्फ़ एक पृष्ठभूमि की चीज़ नहीं है, बल्कि पौधों के जीवन में एक सक्रिय भूमिका निभाती है