बीज उपचार के लिए बायो फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल सबसे उपयुक्त है

इसके लिए आधा लीटर पानी में 50 ग्राम गुड़ या गोंद मिलाकर घोल बना लेते हैं

इस घोल में राइजोबियम कल्चर, एजेक्टोबैक्टर,पीएसबी कल्चर को 200 ग्राम मिलाते हैं

10 KG बीज पर तैयार घोल का छिड़काव किया जाता है

छिड़काव ऐसे करें जिससे कि हर बीज पर घोल की एक परत बन जाए

बीज को कुछ देर तक छाया में सुखाने के बाद तुरंत बुवाई की जाती है

ये अहम बातें कृषि वैज्ञानिक डॉ. ममता सिंह  ने बताई हैं