प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर की मौजूदगी में CETA Agreement पर सिग्नेचर हुए

Comprehensive Economic and Trade Agreement भारत के मछुआरों, निर्यातकों और समुद्री उत्पादों से जुड़ा है

भारत से ब्रिटेन को झींगा, स्क्विड, मछली और दूसरे समुद्री उत्पाद बिना किसी टैक्स के भेजे जा सकेंगे,जिससे निर्यात में 70% बढ़ोतरी होगी

CETA समझौते के तहत 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर फीस हटा दी गई है

अब भारतीय समुद्री उत्पाद ब्रिटेन के बाजार में सस्ते और प्रतिस्पर्धी होंगे

पहले इन उत्पादों पर 0 प्रतिशत से 21.5 फीसदी तक का आयात शुल्क लगता था

ब्रिटेन को भारत से वन्नामेई झींगा, ब्लैक टाइगर झींगा, स्क्विड, पॉम्फ्रेट और फ्रोजन मछलियां निर्यात होती हैं