‘काज़री’ ने हरे चारे की एक नयी किस्म विकसित किया है, इसका नाम चारा बीट या चारा चुकन्दर है

इसकी पैदावार पर मिट्टी और पानी के खारेपन या ख़राब गुणवत्ता का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है

ICAR, जोधपुर ने हरे चारे की नयी किस्म वाली फसल को विकसित किया है

चारा चुकन्दर काफ़ी कम क्षेत्रफल,कम समय में अधिक उत्पादन देने वाली चारा फसल है

इसकी पैदावार जनवरी से लेकर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े तक मिलती है

चारा चुकन्दर का पौधा सलाद के काम में आने वाले चुकन्दर जैसा होता है

इसे ब्रिटेन, फ्रांस, हॉलैंड, न्यूज़ीलैंड,बेलारूस में हरे चारे के लिए बड़े पैमाने पर उगाया जाता है