फालसा को शरबत बेरी या छरबेरी भी कहते हैं, इसका वानस्पतिक नाम Grewia asiatica है

फालसा भारतीय नस्ल का पेड़ है,पाकिस्तान,नेपाल,लाओस,थाइलैंड,कम्बोडिया में भी उगाते हैं

ऑस्ट्रेलिया और फिलिपींस में इसे खरपतवार मानते हैं, ये झाड़ीनुमा पेड़ है

तिलासिया परिवार में क़रीब 150 प्रजातियां हैं,लेकिन फल सिर्फ़ फालसा का ही खाते हैं

फालसा की खेती बहुत शुष्क,सूखापीड़ित क्षेत्रों के लिए उपयोगी है,इसके फल खासे महंगे बिकते हैं

इसका फल पेड़ पर ही पकता है, इसे कृत्रिम रूप से नहीं पकाया जा सकता