‘आगर होल तकनीक’ से 10.2 pH मान तक की अनुपजाऊ मिट्टी पर फलदार पेड़ों का बाग़ीचा लगाया जा सकता है

इन पेड़ों की बदौलत ऊसर भूमि को सुधारकर उसे उपजाऊ मिट्टी में बदला जा सकता है

राष्ट्रीय कृषि आयोग ने क़रीब 4 करोड़ हेक्टेयर बंजर ज़मीन पर वन विकसित करने की सिफ़ारिश की है

वृक्षारोपण के लिए कंकड़ की परत को तोड़ना अहम है, इसलिए ‘आगर होल तकनीक’ का यूज़ करते हैं

ऊसर में फलदार पेड़ों को लगाने से पहले उसे समतल करना अति आवश्यक है

CSSRI  ने फलदार पौधों को 10.2 pH मान वाली ऊसर ज़मीन पर उगाने की कोशिश की

आम और अनार को छोड़कर सभी पेड़ों में मृत्युदर 5% रही, सबसे अच्छा आंवला व जामुन में हुआ