बीज उत्पादक किसान बनने के लिए केन्द्र और राज्य के सरकारी बीज निगमों से संपर्क कर सकते हैं

इसके अलावा भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद से जुड़े कृषि विश्वविद्यालयों से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं

ये संस्थाएं किसानों को प्रमाणिक बीजों का उत्पादक बनाने के लिए ज़रूरी प्रशिक्षण देती हैं

साथ ही ज़रूरी बीज और अन्य तकनीक, उपकरण वग़ैरह मुहैया करवाते हैं

प्रमाणिक बीजों का उत्पादक बनने के लिए बीज कारोबारी के साथ काम करना अहम होता है

आज भी देश में क़रीब एक-तिहाई किसान नई-उन्नत किस्मों से दूर हैं

अनाज, दलहन, तिलहन, फल, सब्ज़ी के अलावा फूलों के बीज उत्पादन से भी अच्छी कमाई होती है