लो टनल पॉलीहाउस तकनीक में सबसे पहले नर्सरी बेड तैयार किया जाता है

नर्सरी बेड बनाने के लिए एंटी-जंग रॉड या बांस की डंडियों का इस्तेमाल किया जाता है

बांस या लोहे की छड़ों को  ऊंची अर्धचंद्राकार संरचना बनाकर सफेद पारदर्शी प्लास्टिक पॉलीथीन से ढका जाता है

खेत में ज़रूरत के अनुसार लंबा बेड बनाया जाता है,इसके बाद, बेडों में आधा से 1 सेमी की गहराई पर बीजों को बोया जाता हैं

लो टनल पॉलीहाउस एक टनल की तरह दिखाई देता है। इसके अंदर ही पौधे उगाए जाते हैं

लो टनल के अंदर मिट्टी और गोबर की खाद को 1:1 के अनुपात में पॉलीबैग में भरकर बीज बो सकते हैं

इस तकनीक की मदद से पौधे 30 से 40 दिनों में तैयार हो जाते हैं