सरकार ने ‘राष्ट्रीय मत्स्य पालन एवं एक्वाकल्चर ट्रेसबिलिटी फ्रेमवर्क 2025’ लॉन्च किया है

National Fisheries and Aquaculture Traceability Framework 2025 डिजिटल निगरानी प्रणाली है

अब हर मछली, चाहे वह समुद्र से पकड़ी गई हो या तालाब में पाली गई हो, की एक डिजिटल डायरी तैयार होगी

डायरी में Catch to Consumer का पूरा सफ़र दर्ज होगा

यूरोप, अमेरिका जैसे बाजार मार्केट में आने वाली हर मछली की ‘लाइफ हिस्ट्री’ चाहते है

इस फ्रेमवर्क के जरिए भारत इसी वैश्विक मांग को पूरा करेगा

बता दें भारत का मत्स्य उत्पादन 2024-25 में 195 लाख टन (अनुमानित) हो गया है