क्विनोआ या क्विनवा या किनोवा,मूल रूप से दक्षिण अमेरकी अनाज है,ये पोषक तत्वों से भरपूर है

अभी बहुत कम किसान और उपभोक्ता ही क्विनोआ के बारे में जानते हैं,इसीलिए देश में खेती,मांग कम है

इसकी खेती शुष्क, बारानी इलाकों और कम उपजाऊ मिट्टी में भी आसानी से हो सकती है

ये जलभराव, सूखापीड़ित, अम्लीय और क्षारीय मिट्टी में भी अच्छी पैदावार देती है

बाज़ार में ये 300 से 1000 रुपये किलो तक है,ये पाले और सूखे की मार को आसानी से झेल लेता है

वैश्विक स्तर पर इसकी तेज़ी से बढ़ती मांग है,क्विनोआ प्रोटीन, लिपिड, फ़ाइबर और मिनरल से भरपूर होता है

इसमें इंसान के लिए ज़रूरी सभी 9 अमीनो अम्ल का बेहतरीन सन्तुलन पाया जाता है