बीजों की क्वालिटी और उन्हें उन्नत बनाने के लिए इसकी शुद्धता पर ज़ोर दिया जाता है

वहीं आधार बीजों में बायो-टैक्नोलॉजी के ज़रिये जैविक बदलाव लाया जाता है

इससे संकर और उन्नत नस्लें विकसित की जाती हैं

इनका व्यावसायिक उत्पादन कर Certified Seed का दर्ज़ा देकर बेचा जाता है

आधार बीजों की खेती के लिए वैज्ञानिक आदिवासी इलाकों का चुनाव करते हैं

ये वो स्थानीय इलाके होते हैं जहां देसी बीजों और खेती की परम्परागत प्रक्रिया इस्तेमाल होती है

राष्ट्रीय पादप आनुवांशिकी संसाधन ब्यूरो के वैज्ञानिक सामुदायिक बीज बैंक संचालित के लिए किसानों को प्रेरित करते हैं