कई किसान फसल लगाने से पहले मिट्टी की जांच कराते हैं, लेकिन हर छोटे,मध्यम किसानों के लिए ये संभव नहीं होता

मृदा स्वास्थ्य जांच की एक आधुनिक तकनीक इन किसानों के काम आ सकती है

इस तकनीक में मोबाइल फ़ोन के ज़रिए मिट्टी की सेहत का पता लगाया जा सकता है

वैज्ञानिकों की टीम इसपर शोध कर रही है कि कैसे स्मार्टफ़ोन के कैमरे को इस दिशा में आगे बढ़ाया जा सके

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च टीम ने इमेज आधारित सॉयल ऑर्गेनिक मैटर (SOM) का अहम अध्ययन किया है

मोबाइल ऐप तस्वीर के ज़रिए मिट्टी के कार्बनिक पदार्थ और मिट्टी की उर्वरता का तेजी से अनुमान लगाने में प्रभावी है

ये तकनीक मिट्टी के रंग में अंतर को चेक कर SOM स्थिति को मापने के लिए उन्नत मॉडलिंग का यूज़ करती है