सोयाबीन की खेती (Soybean Cultivation) भारत में काफी बड़े पैमाने पर की जाती है

ये खरीफ फ़सल है और इसकी अच्छी पैदावार के लिए सिंचाई का सही तरीका जानना बेहद ज़रूरी है

ख़ासकर जब बारिश कम हो या सूखे की स्थिति हो, तो सावधानीपूर्वक सिंचाई प्रबंधन करना चाहिए

सोयाबीन की खेती बरसात के मौसम में होती है, इसलिए इसे बहुत सिंचाई की ज़रूरत नहीं होती

जब मौसम सूखा हो या बारिश में अनियमितता हो, तो सिंचाई ज़रूरी हो जाती है

बीज बोने के बाद  अगर मिट्टी में नमी नहीं है, तो हल्की सिंचाई करें ताकि बीज ठीक से अंकुरित हो सकें

फ़सल के पूरे चक्र में 3 से 4 बार सिंचाई करना पर्याप्त माना जाता है, ख़ासकर जब मौसम सूखा हो