उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों की आय दोगुनी के लिए बड़े उठा रही है

इसी कड़ी में एक बड़ी योजना Sub-Mission on Agricultural Mechanization (SMAM)’ चलाई जा रही है

इस स्कीम के तहत सूबे के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र और ड्रोन खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी मिल रही है

सरकार का उद्देश्य सिर्फ मशीन बांटना नहीं, बल्कि ‘स्मार्ट फार्मिंग’ की संस्कृति को बढ़ावा देना है

ये योजना किसानों को मजदूरी की ऊंची लागत और मौसम की मार से निपटने में भी सक्षम बनाएगी

छोटे और सीमांत किसानों के एक ग्रुप को भारी मशीनें जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर  खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है

फसलों को बीमारियों और कीटों से बचाने के लिए आधुनिक स्प्रेयर वगैरह भी इस योजना के दायरे में आते हैं