जिस तरह बीमार लोगों के लिए एंबुलेंस सेवा होती है वैसे ही बीमार पेड़ो के लिए ट्री एंबुलेंस है

ट्री एंबुलेंस पेड़ों में ज़रूरी कटाई-छंटाई करके सर्जरी भी करता है

दिल्ली, जयपुर, चेन्नई, इंदौर समेत कई शहरों में ऐसी ट्री एम्बुलेंस हैं, जो संक्रमित पेड़ों की ऑन-द-स्पॉट सर्जरी करती है

दीमक, कीड़े या इंफेक्शन से जिन पेड़ों की छाल खोखली हो जाती है,उ से सर्जरी से ठीक किया जाता है

विशालकाय पेड़ों की शाखाएं भी खोखली होने से पानी और पोषक तत्व जड़ से ऊपर तक नहीं पहुंच पाते

जिससे  पेड़ उम्र से पहले ही सूखने लगते हैं, इसलिए पेड़ों की सर्जरी की जा रही है

भारत के लोकप्रिय ‘ग्रीन मैन ऑफ़ इंडिया’ डॉक्टर अब्दुल गनी ने ग्रीन एंबुलेंस की शुरुआत की