मेघदूत ऐप (Meghdoot App) को IMD,IIMD और ICAR ने मिलकर लॉन्च किया

ये ऐप 13 भाषाओं में है,इसके ज़रिए किसानों को मौसम के पूर्वानुमान के साथ फसल और पशुधन पर कृषि सलाह भी मिलती है

आप अपनी लोकेशन ऑन करके अपने क्षेत्र का मौजूदा मौसम का हाल जान सकते हैं

ऐप पर तापमान, बारिश, हवा गति, हवा दिशा और आर्द्रता (Humidity) की जानकारी मौजूद है

अगर दूसरे क्षेत्र के मौसम की भी जानकारी चाहते हैं, तो राज्य और ज़िले का नाम जोड़कर पा सकते हैं

ऐप पर मंगलवार व शुक्रवार को फ़सल और पशुपालन से जुड़ी सलाह अपडेट की जाती है

ई-मौसम एचएयू कृषि मौसम सेवा एप को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने बनाया है