भारत बकरी पालन के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है। बकरी पालन को ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत पसंद किया जाता है। लोगों के बीच बकरी पालन प्रचलित होने की एक बड़ी वजह है बकरियों का किसी भी मौसम के मुताबिक आसानी से ढल जाना।
वैसे तो पशुपालन और खेती-किसानी में प्रगतिशील किसानों की बात हो तो आपने ज़्यादातर पुरुषों के नाम ही सुने होंगे, क्योंकि महिलाओं से ऐसी उम्मीद की जाती है कि वो एक अच्छी नौकरी करें ना कि खेती या पशुपालन का काम बतौर करियर के रूप में चुने। ग्रामीण भारत में महिलाओं की एक बड़ी आबादी कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत है, लेकिन इनमें से अपने दम पर कुछ अलग कर दिखाने वाली प्रगतिशील महिलाएं काफ़ी कम हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। असम के सिबसागर ज़िले के गांव चरिंग दुआरापारा में रहने वाली बरनाली बरुच द्वारह ने ऐसा क्या अलग किया, जिसने उनकी पहचान बदल दी, इस बारे में आप आगे पढ़ेंगे।

82 बकरियों का कर रही हैं पालन-पोषण
बरनाली बरुच को लोग एक प्रगतिशील महिला किसान के तौर पर जानते हैं। उन्होंने मास्टर्स भी की हुई है। आमतौर पर मास्टर्स करने के बाद लोग एक अच्छी नौकरी की तलाश के लिए निकल पड़ते हैं, लेकिन बरनाली ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने पशुपालन को एक व्यवसाय के रूप में चुना, बकरी पालन में हाथ आज़माया और आज वो 82 बकरियों का पालन-पोषण कर रही हैं।
कई संस्थानों से ली ट्रेनिंग
बरनाली ने जब पशुपालन के क्षेत्र में कदम रखा तो उन्हें इसकी ज़्यादा जानकारी नहीं थी।
इसके लिए उन्होंने कई अलग-अलग संस्थानों जैसे ATMA शिवसागर, पशु चिकित्सा विभाग और असम कृषि विश्वविद्यालय से बाकायदा ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग लेने के बाद ही उन्होंने बकरी पालन की शुरुआत की और पूरी लगन और मेहनत से इसमें जुट गईं।

बकरी की कई नस्लों को है पाला
असम की जलवायु के अनुकूल परिस्थितियों में किस तरह की नस्लों की बकरियां पाली जा सकती हैं, इसका पता किया और फिर अलग-अलग नस्लों की बकरियों को पालना शुरू किया। उन्होंने असमिया पहाड़ी बकरी, पंजाब से बीटल, राजस्थान से सिरोही बकरी और उत्तर प्रदेश से जमुनापारी बकरी नस्ल को पाला।

कई अन्य किसानों को भी कर रही हैं प्रेरित
जैसे-जैसे बरनाली का अनुभव बढ़ता गया, उनका काम भी बढ़ता गया। उन्होंने देखा कि उनकी तरह कई दूसरे लोग भी अपनी कमाई बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद बरनाली ने स्थानीय लोगों के पास जाकर, उनसे बकरी पालन से जुड़े अपने अनुभव साझा करने शुरू किए।
इसके साथ ही उन्होंने एक और पहल की, जिसके तहत बकरियों के लिए प्रोटीन, खनिज और कैल्शियम युक्त संतुलित आहार तैयार करना शुरू कर दिया। साथ ही हरे चारे और आहार के लिए नेपियर, हाइब्रिड नेपियर, दीनानाथ और मक्का की खेती भी शुरू कर दी। इसमें जोरहाट स्थित असम कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र ने उनकी मदद की।

अब बरनाली ने बाज़ार की मांग के मुताबिक, बकरियों के अलावा मुर्गी, बनराजा, ब्रॉयलर, खाकी कैंपबेल और बतख पालन भी करती हैं। मुनाफ़ा बढ़ा तो फिर मछली पालन में भी उतर आईं। वो अपने घर पर लगभग ढाई बीघा में बने तालाब में मछली पालन करती हैं। इसके साथ ही वह बिक्री के लिए बकरी, पक्षियों और अन्य कृषि कचरे से वर्मी कंपोस्ट का भी उत्पादन करती हैं।
ये भी पढ़ें: बकरी पालन में मुनाफ़ा कमाना है तो गोटवाला फ़ार्म से लीजिये ट्रेनिंग
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















