प्रकृति ने केंचुओं को शायद किसानों की सेवा में हमेशा तैनात रहने और पर्यावरण संरक्षण में शानदार योगदान देने के लिए ही बनाया है। इसीलिए कृषि जगत में केंचुए को किसानों का सबसे अच्छा दोस्त कहा गया है। रेंगने वाले ये प्राणी खेतों में रहें या फिर किसानों के घर से निकलने वाले जैविक कूड़ा-कड़कट में, हर जगह ये किसानों की मुफ़्त और लगातार सेवा करते रहते हैं। खेतों में रहने के दौरान मुफ़्त श्रमदान करके केंचुए जहाँ मिट्टी को ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर पलटकर उसमें हवा और नमी के आवागमन का रास्ता तैयार करते हैं, वहीं किसानों के घर के इर्द-गिर्द रहने के दौरान केंचुए वहाँ के कूड़ा-कड़कट, अनाज की भूसी, राख, फ़सलों का अवशेष, पशुओं का गोबर और मूत्र वग़ैरह को सड़ाकर बेहतरीन जैविक खाद बनाते रहते हैं।
केंचुआ खाद में 50-75% प्रोटीन और 7-10% वसा के अलावा कैल्शियम, फास्फोरस जैसे खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। क़ीमत के लिहाज़ से भी केंचुआ खाद से मिलने वाले ये पोषक तत्व अन्य किसी भी स्रोत की तुलना में बेहद किफ़ायती होते हैं। केंचुआ खाद के लगातार इस्तेमाल से मिट्टी के भौतक, रासायनिक एवं जैविक गुणों में भी सुधार होता है और उसमें मौजूद सूक्ष्म जीवाणुओं के अनुपात बेहतर बनता है। देसी कम्पोस्ट और गोबर की खाद की तुलना में केंचुआ खाद के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुण कहीं ज़्यादा श्रेष्ठ हैं। अपनी दानेदार प्रकृति की वजह से केंचुआ खाद, ज़मीन में हवा के आवागमन को और उसकी नमी सोखने की क्षमता को बढ़ाती है।

बेजोड़ है ‘वर्मीकम्पोस्ट’ का व्यवसाय
केंचुए हरेक तरह का जैविक कूड़ा-कचरा खा सकते हैं और अपने मल तथा स्राव के रूप में शानदार जैविक खाद उत्सर्जित करते रहते हैं। केंचुओं के इन्हीं गुणों की वजह से इन्हें बाक़ायदा व्यावसायिक रूप से पाला जाता है और अतिरिक्त आमदनी के लिए भी अपनाया जाता है। केंचुओं के ज़रिये निर्मित जैविक खाद को केंचुआ खाद या ‘वर्मीकम्पोस्ट’ (Vermicompost) कहते हैं। ये खाद, मिट्टी और फ़सल दोनों के लिए ही बेहद गुणकारी साबित होती है। इसीलिए केंचुआ पालन करके और इसकी खाद यानी ‘वर्मीकम्पोस्ट’ का व्यावयासिक उत्पादन करके भी किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
अच्छी प्रजाति वाले केंचुओं को यदि कूड़ा-कड़कट के साथ एक तिहाई गोबर और पशुओं में मल-मूत्र तथा बायो गैस के ठोस अवशेष (स्लरी) के साथ मिलाकर पाला जाए तो पोषक तत्वों से भरपूर बेहद उम्दा क्वालिटी वाली केंचुआ खाद बनायी जा सकती है। इस खाद को फलों, सब्ज़ियों, कन्द, अनाज, जड़ी-बूटी और फूलों की खेती के अलावा मुर्गी, मछली और पशु पालन में इस्तेमाल करना बेहद फ़ायदेमन्द साबित होता है। उत्तम किस्म की केंचुआ खाद, गन्ध रहित और पर्यावरण के अनुकूल होती है। इसे 1, 2, 5, 10 और 50 किलो के थैलों में बेचा जाता है। केंचुआ खाद की क्वालिटी के हिसाब से बाज़ार में इसे 5 रुपये से लेकर 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक का भाव मिल जाता है। इतना ही नहीं, अन्य किसानों को 500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से केंचुए बेचकर भी कमाई की जा सकती है। इसीलिए केंचुआ पालन अब एक लाभदायक व्यवसाय का रूप ले चुका है।

केंचुआ खाद या ‘वर्मीकम्पोस्ट’ के उत्पादन के तरीके
केंचुआ खाद के व्यावसायिक उत्पादन के लिए दो तरीके प्रचलित हैं – भीतरी और बाहरी। छोटे पैमाने पर केंचुआ खाद के उत्पादन के लिए भीतरी तरीका उपयुक्त है तो बड़े पैमाने पर पैदावार के लिए बाहरी तरीका ही सही है। भीतरी विधि में फल-सब्ज़ी के अवशेष, भूसा, दाने तथा फलियों के छिलके, पशुओं के मलमूत्र एवं खरपतवार जैसे कार्बनिक पदार्थों को छायादार क्षेत्र में रखा जाता है। तेज़ी से केंचुआ खाद बनाने के लिए इस कूड़ा-कड़कट पर पानी का पर्याप्त छिड़काव करके उसमें कुछ केंचुओं को छोड़ दिया जाता है। केंचुओं की संख्या कूड़े की कुल मात्रा पर निर्भर करती है। कम कुड़े में ज़्यादा केंचुए होंगे तो खाद अपेक्षाकृत जल्दी बनेगी, लेकिन ऐसी स्थिति में कूड़े का नया ढेर भी ज़रा जल्दी यानी 3-4 महीने के भीतर बनाया जाना चाहिए, वर्ना केंचुओं का पोषण और उनकी वंशवृद्धि की रफ़्तार घट जाएगी।
बाहरी तरीके के तहत केंचुआ खाद बनाने के लिए बाग़ीचों या खेत का इस्तेमाल करते हैं। किसानों के लिए खुले मैदान में केंचुआ पालन करके उससे जैविक खाद बनाने का एक सस्ता और आसान तरीका है। इसमें बेहद कम देख-रेख की ज़रूरत पड़ती है। इस विधि से सालाना 3 टन लेकर 3000 टन केंचुआ खाद तैयार की जाती है। बाहरी विधि के तहत केंचुआ पालन के लिए फ़सल की कटाई के बाद खाली खेत में एक फुट ऊँची मेढ़ बनाकर एक क्यारी तैयार करके उसमें आसपास मौजूद पत्तियों, डंडल, जड़ों, फलों वग़ैरह को गोबर की बराबर मात्रा के साथ मिलाकर भर दिया जाता है। इस मिश्रण में 60-75 प्रतिशत तक नमी बनाये रखने के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव करते हैं।
करीब 15-20 दिनों बाद जब ये कार्बनिक पदार्थ सड़ने लगे तब इसमें केंचुए डाले जाते हैं। इस विधि में यदि केंचुआ पालन वाली क्यारी पर छाया (मल्चिंग) का इन्तज़ाम हो जाए तो माहौल केंचुओं की वृद्धि के लिए बेहद अनुकूल हो जाता है। मल्चिंग के लिए प्लास्टिक की शीट से भी क्यारी को ढक सकते हैं। इससे अगले 3-4 महीनों में वंशवृद्धि की बदौलत जहाँ केंचुओं की संख्या काफ़ी बढ़ जाती है, वहीं पर्याप्त मात्रा में केंचुआ खाद भी तैयार हो जाती है। किसान चाहें तो ऐसी केंचुआ खाद में उसी खेत में बिखेरकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ा सकते हैं अथवा इन्हें थैलियों में भरकर बेच सकते हैं। खाद बेचने से पहले केंचुआ पालक अपने केंचुओं को खाद से निकाल लेते हैं और फिर इन्हें किसी अन्य कूड़े के ढेर में डाल देते हैं या फिर केंचुओं को बेचकर भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।

केंचुआ पालन से जुड़ी सावधानियाँ
जिन खेतों में केंचुआ पालन किया जाए वहाँ अधिक या गहरी जुताई-गुड़ाई से परहेज़ करना चाहिए क्योंकि इससे केंचुओं की मौत हो सकती है। केंचुओं को कीटाणुनाशक दवाईयों, कैमिकल फ़र्टिलाइज़र्स, चूना, जिप्सम जैसे रासायनिक पदार्थों से नुकसान पहुँचता है। केंचुआ खाद उत्पादन के लिए बनाये गये कम्पोस्ट गड्ढे को भरने और उसमें केंचुओं को डालने के बाद एक लीटर पानी में 10 ग्राम हींग का घोल बनाकर क्यारी के चारों तरफ छिड़काव करने से केंचुओं को चीटियों के हमलों से बचाने में मदद मिलती है। केंचुआ खाद तैयार हो जाने के बाद यदि उससे केंचुओं को अलग करने में देरी होती है तो उनकी मौत होने लगती है और चींटियों का हमला बढ़ जाता है। लिहाज़ा, इन्हें यथाशीघ्र खाद से निकालकर नयी या अगली क्यारियों में डालना चाहिए।
क्यारी से केंचुआ खाद निकालने से 15-20 दिन पहले उस पर पानी का छिड़काव बन्द कर देना चाहिए और मल्चिंग या छाया को हटाकर हल्की पलटाई करनी चाहिए। इससे खाद का गीलापन घटता है तथा अन्धेरे की चाहत में केंचुए और नीचे की ओर सरक जाते हैं। इससे केंचुओं को खाद से अलग करना आसान हो जाता है। इसके बावजूद बचे-खुचे केंचुओं को जाली से छानकर ही केंचुआ खाद की पैकिंग करना चाहिए। छानते वक़्त उनके अंडों या छोटे शिशुओं का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।

बेहद पोषक है केंचुए का स्राव
केंचुआ खाद निर्मित होने के बाद जब कम्पोस्ट क्यारी से सारी केंचुआ खाद और केंचुओं के निकाल लेते हैं तो आख़िर में जो गीला और चिपचिपा द्रव बच जाता है, उसे केंचुआ स्राव कहते हैं। ये स्राव भी भुरभुरी खाद की ही तरह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका छिड़काव सभी तरह की फ़सलों पर कर सकते हैं। केंचुआ स्राव में सात गुणा पानी मिलाकर इस घोल का छिड़काव करने से फ़सल की वृद्धि बढ़िया होती है और उस पर कीटाणुओं का प्रकोप काफ़ी घट जाता है।
कैसे करें केंचुआ खाद का इस्तेमाल?
हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के मृदा एवं जल प्रबन्धन विभाग की सिफ़ारिश के अनुसार, केंचुआ खाद को खेतों या पौधशाला में 2-4 इंच की गहराई तक मिलाना चाहिए। फिर एक किलोग्राम केंचुआ खाद और दो लीटर पानी का घोल बनाकर इसमें रोपाई किये जाने वाले पौधों की जड़ों को डुबोकर रोपना चाहिए। गमलों में उगाये जाने वाले पौधों के लिए मिट्टी, देसी खाद, रेत और केंचुआ खाद को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।
सब्जी वाली फ़सलों के लिए प्रति बीघा 10 क्विंटल केंचुआ खाद को 50 क्विंटल देसी खाद का मिश्रण इस्तेमाल करना बेहद लाभकारी साबित होता है तो अन्य फसलों के लिए 1 क्विंटल केंचुआ खाद के साथ 10 क्विंटल देसी खाद या कम्पोस्ट का मिश्रण बेहतरीन नतीज़े देगा। फलदार पेड़ों के चारों ओर की मिट्टी की खुदाई करके वहाँ देसी खाद के साथ केंचुआ खाद का मिश्रण बराबर मात्रा में इस्तेमाल करने से भी बहुत अच्छी उपज मिलती है।
केंचुआ खाद के उत्पादन प्रक्रिया की टाइम लाइन
उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोनल के मृदा एवं जल प्रबन्धन विभाग ने केंचुए की खाद बनाने में दिलचस्पी रखने वाले किसानों की मदद के लिए पूरी प्रक्रिया की टाइम लाइन भी बनायी है।

वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन के लिए केंचुओं की मुख्य नस्लें
सभी प्राणियों की तरह केंचुओं की भी अनेक नस्लें पायी जाती है। आम लोगों या किसानों के लिए इन नस्लों के फ़र्क़ कर पाना ख़ासा मुश्किल होता है। इसीलिए वर्मीकम्पोस्ट के व्यावसायिक उत्पादन की ओर बढ़ने से पहले कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से सलाह-मशविरा करना बहुत फ़ायदेमन्द रहता है। क्योंकि केंचुओं की कुछ नस्लें (जैसे आईसीनिया फीटीडा, आईसीनिया हाटरेनिन्सस और लुम्ब्रीकस रुबेलस) जहाँ ठंडे वातावरण के लिए उपयुक्त हैं तो वहीं ऐसी भी नस्लें (जैसे पैरियोनिक्स ईक्सकैवट्स) हैं जिन्हें गर्म वातावरण मुफ़ीद लगता है। लेकिन रोचक बात ये है कि कई नस्लें ऐसी भी हैं जिनके केंचुए हरेक मौसम में अपना काम बख़ूबी करते रहते हैं। जैसे, ‘युड्रीलस यूजेनी’ नस्ल के केंचुओं पर मौसम का ज़्यादा असर नहीं पड़ता। इसीलिए ये ठंडी और गर्म दोनों जलवायु के लिए उपयुक्त हैं। इनके अलावा ‘डैन्ड्रोबीना रूबीडा’ नामक केंचुए भी एक ऐसी नस्ल है जो घोड़े की लीद और काग़ज़ की लुग्दी के कीचड़ या अपशिष्ट (paper sludge) को बहुत चाव से अपना भोजन बनाते हैं और इसे केंचुआ खाद के रूप में परिवर्तित करने में ख़ासे उपयोगी साबित होते हैं।
अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या Kisanofindia.mail@gmail.com ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















