जैविक गुड़ का उत्पादन (Organic Jaggery Production) | किसान ऑफ़ इंडिया अपने पाठकों के लिए जम्मू से लेकर कर्नाटक, राजस्थान से लेकर असम, देश के अलग-अलग कोनों से किसानों की प्रेरक कहानियां लाता रहा है। एक ऐसे ही प्रगतिशील किसान जयराम गायकवाड़ से मिलने हमारी टीम मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले पहुंची।
दिल्ली से बैतूल तक की करीबन 15 घंटे की ट्रेन यात्रा और फिर बैतूल रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय कर हम पहुंचे किसान जयराम गायकवाड़ के गाँव बघोली। चारों तरफ़ हरियाली, गायों के गले में बंधी घंटियों की आवाज़, हल्की बारिश की फुहार, मिट्टी से आती सौंधी खुशबू जैसे कई दृश्यों और अनुभवों से रूबरू हुई।
जयराम गायकवाड़ अपने क्षेत्र के जाने-माने किसान हैं। खेती में उन्हें उनके कार्यों के लिए कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। आइए आपको मिलवाते हैं जयराम गायकवाड़ से और जानते हैं उनके खेती के सफर के बारे में।

अच्छा होगा खान-पान तो शरीर रहेगा स्वस्थ
जयराम गायकवाड़ के घर पहुंचते ही उन्होंने बड़े सत्कार से किसान ऑफ़ इंडिया टीम का अभिवादन किया। उन्होंने अपने बागान के आम खिलाए। न कोई केमिकल का छिड़काव, सीधा प्रकृति के स्पर्श से तैयार ये जैविक आम भरपूर मिठास से भरे थे। उनके पूरे परिवार से भी मुलाकात हुई। उनके माता-पिता 90 की उम्र पार कर चुके हैं। मैंने देखा कि कैसे उनके पिता बिना चश्मा लगाए अखबार पढ़ रहे थे। माँ भी अनाज छान रही थीं। बातचीत में जयराम गायकवाड़ ने बताया कि इसका कारण अच्छा और जैविक खान-पान है।
सालाना 35 लाख रुपये का मुनाफ़ा
जयराम गायकवाड़ पिछले 22 साल से खेती कर रहे हैं। उन्हें जैविक खेती का प्रमाण पत्र भी मिला हुआ है। जैविक खेती के दम पर उन्होंने अपना फ़ार्म मॉडल तैयार किया है। आज की तारीख में वो साल का करीबन 35 लाख तक का मुनाफ़ा कमा लेते हैं। ये उनकी कई साल की मेहनत और संयम का परिणाम है।

बहरहाल, फिर टीम उनका फ़ार्म मॉडल देखने उनके फ़ील्ड पर पहुंची। अपनी कुल 30 एकड़ ज़मीन में से 10 एकड़ ज़मीन पर वो परंपरागत यानी जैविक खेती करते हैं। उन्होंने अपनी जैविक गुड़ की प्रोसेसिंग यूनिट, वर्मीकम्पोस्ट यूनिट, बायोगैस प्लांट और गौशाला हमें दिखाई। 5 एकड़ में वो मुख्य रूप से गन्ने की जैविक खेती करते हैं। इसके अलावा, 2 एकड़ में वर्मीकम्पोस्ट यूनिट, गौशाला और गोबर गैस प्लांट लगाए हुए हैं। डेढ़ एकड़ में गेहूं और बाकी बचे डेढ़ एकड़ में जैविक सब्जियां उगाते हैं।
जैविक गुड़ बनाने की प्रक्रिया में साफ़ सफ़ाई का पूरा ध्यान
पहले वो हमें अपनी जैविक गुड़ की प्रोसेसिंग यूनिट पर लेकर गए। उन्होंने दिखाया कि कैसे वो गुड़ बनाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान साफ़ सफ़ाई का पूरा ख्याल रखते हैं। जैविक गुड़ बनने की पूरी प्रक्रिया उनकी निगरानी में होती है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ग्राहक उनकी प्राथमिकता है। वो साफ-सफाई के साथ किसी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करते। इन दिनों गन्ने का मौसम नहीं है इसलिए यूनिट तो बंद थी, लेकिन मशीनें देख कर समझ आ गया कि साफ़ सफ़ाई का पूरा ध्यान रखा जाता है।

जैविक गुड़ की अच्छी मांग
उनके इस गुड़ की अच्छी-ख़ासी डिमांड है। ये बाज़ार में 60 से 70 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिकता है। 5 से 10 किलो के ढेले में जैविक गुड़ की बिक्री होती है। ग्राहक ट्रकों में भर-भरकर गुड़ सीधा यूनिट से ही ले जाते हैं। ज़्यादातर जैविक गुड़ यूनिट में ही बिक जाता है। एक बार में 30 क्विंटल गन्ने के रस से गुड़ तैयार किया जाता है। एक बड़ी सी कढ़ाई में गन्ने का रस डाला जाता है। कढ़ाई को चूल्हे पर चढ़ाने के बाद 2 से 3 घंटे लगातार चूने के बाद जैविक गुड़ तैयार होता है।

गुड़ बनाने में कड़ी मेहनत
गुड़ बनाने की इस पूरी प्रक्रिया में कड़ी मेहनत लगती है। गन्ने से रस निकालने के बाद जो अवशेष ‘चीपा’ बच जाता है, उसे चूल्हे के लिए बतौर लकड़ी के इस्तेमाल किया जाता है। कैसे वो गुड़ तैयार करते हैं, इससे जुड़ी वीडियो हम आपके लिए जल्द लेकर आएंगे।

इस बैतूल सीरीज़ में जयराम गायकवाड़ के अन्य फ़ार्म मॉडल्स के बारे में भी मैं आपको जल्द ही बताऊंगी। उनसे मेरी वर्मीकम्पोस्ट यूनिट, बायोगैस प्लांट और डेयरी फ़ार्म को लेकर भी बातचीत हुई। ये बातचीत जल्द ही मैं आपसे शेयर करूंगी। ये लेख आपको कैसा लगा मुझे कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताएं। खेती के बारे में आपका कोई अनुभव हो तो वो भी आप साझा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भीमताल यात्रा: कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ अपनाई जैविक खेती, काले आलू से लेकर बिना रेशे वाली बीन्स का किया उत्पादन
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















