मशरूम की खेती किसानों की अतिरिक्त आमदनी का बेहतरीन ज़रिया है। छोटे किसान भी इसके उत्पादन से अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। फ़तेहपुर ज़िले की महिला किसान सिवा यादव ने मशरूम उत्पादन के ज़रिए सफल व्यवसाय खड़ा कर लिया है। अब वह मशरूम का उत्पादन करने के साथ ही उससे कई उत्पाद बनाकर भी बेच रही हैं।
दो तरह के मशरूम का कर रहीं उत्पादन
फ़तेहपुर ज़िले के पूर्वी बायपास गाँव की रहने वाली सिवा यादव को मशरूम के व्यंजन बनाने का बहुत शौक रहा है। मशरूम के प्रति इसी लगाव ने उन्हें मशरूम की खेती के लिए प्रेरित किया। वह मशरूम का उत्पादन न सिर्फ़ अपने परिवार के लिए, बल्कि बिक्री के लिए भी करती हैं।
छोटे स्तर पर की शुरुआत
उन्होंने मशरूम की खेती की शुरुआत कुछ मशरूम बैग के साथ की, लेकिन बढ़िया उत्पादन और मांग को देखकर उन्होंने मशरूम का उत्पादन भी बढ़ा दिया। अब वह इसके मूल्य संवर्धन उत्पाद (Value Added Products) जैसे मशरूम का अचार, मशरूम सूप पाउडर और सूखा और गीला मशरूम बनाकर भी बेच रही हैं। वह ऑयस्टर (Oyster Mushroom) और बटन मशरूम (Button Mushroom) का उत्पादन कर रही हैं।

प्रशिक्षण के बाद शुरू किया उत्पादन
मशरूम का उत्पादन शुरू करने से पहले वह कृषि विज्ञान केंद्र थरियाओं, फतेहपुर के कृषि सलाहकारों से मिलीं। सलाहकारों ने सिवा को कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन पर आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने की सलाह दी। सिवा ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया और वहां से न सिर्फ़ मशरूम उत्पादन की तकनीक (Mushroom Farming Technology), बल्कि इसके प्रसंस्करण (Mushroom Processing), पैकेजिंग और सरंक्षण के बारे में सीखा। KVK में उन्होंने मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया सीखी। इसके बाद वैज्ञानिकों ने सिवा के घर का दौरा किया। फिर वहाँ मशरूम उत्पादन तकनीक का प्रदर्शन करके दिखाया।

ये भी पढ़ें: मशरूम की खेती (Mushroom Farming) से कश्मीरी किसान की बढ़ी आमदनी, जानें कैसे?
छोटे स्तर पर की शुरुआत
सिवा को हर सीज़न में 1.50 लाख रुपये का शुद्ध लाभ होता है। यह लाभ लगातार हर सीज़न 50 हज़ार रुपये बढ़ रहा है। उनके उत्पाद स्थानीय बाज़ार के साथ ही खागा, फतेहपुर और इलाहाबाद, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भी बिक्री के लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: मशरूम की खेती (Mushroom Farming): एक किलो बीज से की थी शुरुआत, आज बिहार की ‘मशरूम लेडी’ कहलाती हैं अनीता देवी
मिल चुकी है पहचान
उन्हें उच्च स्तर की गुणवत्ता वाले मशरूम की खेती के लिए Utthan-Agripen 2019 कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा उन्हें ये सम्मान मिला। ज़िले के कृषि विज्ञान केंद्र ने उन्हें बतौर ट्रेनर स्थापित किया है। सिवा युवाओं और महिलाओं को मशरूम उत्पादन को लेकर जानकारी देती हैं।
सिवा यादव आज एक सफल महिला कृषि उद्यमी है। KVK वैज्ञानिकों की मदद से उन्होंने यश एंटरप्राइज़ नाम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। उनकी सफलता देखकर आसपास के गांव की महिलाएं भी मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित हुई हैं।
ये भी पढ़ें- Mushroom Processing: कैसे होती है मशरूम की व्यावसायिक प्रोसेसिंग? जानिए, घर में मशरूम कैसे होगी तैयार?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















