हर साल पराली जलाने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। किसान को अगली फसल की बुवाई के लिए मजबूरी में पराली जलानी पड़ती है। पराली यानी कि धान व अन्य फसलों की कटाई के बाद खेत में बची हुई जड़ व फसल के अवशेष, जिसे दूसरी बुवाई से पहले साफ करना ज़रूरी होता है। हमारे देश में फसल अवशेषों का प्रबंधन भी एक गंभीर समस्या है। ऐसे में वैज्ञानिक हर दिन नई खोज कर रहे हैं ताकि पराली व अन्य फसल अवशेषों का सही प्रबंधन करके पर्यावरण को होने वाली हानि से बचाया जा सके। पराली की समस्या से निज़ात पाने के लिए उसका कई अन्य तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे खाद, जैविक खेती और बिजली बनाने में उपयोग में लाया जा सकता है।

पराली से तैयार जैविक खाद
फसल के अवशेषों से बेहतरीन जैविक खाद तैयार की जा सकती है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने खाद बनाने के लिए वायुवीय विधि ईज़ाद की है। इस विधि में एक कृषि मशीन के ज़रिए कचरे के ढेर को पलटा जाता है, ताकि जैव विघटन और हवा का संचार तेज़ गति से होकर खाद जल्दी तैयार हो सके। अवशेषों के ढेर को पलटने से पहले उसमें पर्याप्त नमी सुनिश्चिक की जाती है फिर 3-4 बार पलटा जाता है। ये खाद 3-4 महीने में तैयार हो जाती है और इसका रंग चाय की पत्ति की तरह हो जाता है। इसके इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

संरक्षण खेती में इस्तेमाल
संरक्षण खेती में लगभग 30 प्रतिशत फसल अवशेषों का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, इस तरह की खेती में पिछली फसल के अवशेषों को मिट्टी के ऊपर बिछा दिया जाता है और जुताई करके इसे मिट्टी में मिलाया जाता है। जल्दी विघटन के लिए सुपर फॉस्फेट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी में इसे मिलाने से मिट्टी के पोषक तत्वों में वृद्धि होती है। कई रिसर्च से ये भी साबित हुआ है कि गेहूं का भूसा, कपास का डंठल, गन्ने की सूखी पत्तियां, धान के पुआल आदि का कुछ मात्रा में खेत में ही रीसाइक्लिंग करने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।
मशरूम उत्पादन
मशरूम उत्पादन में धान की पुआल और गेहूं के भूसे का इस्तेमाल किया जाता है। मशरूम को मिट्टी में नहीं उगाया जाता, बल्कि उसे फसल के अवशेषों पर ही उगाया जाता है। मशरूम उत्पादन में कृषि अवशेषों के इस्तेमाल से उनके प्रबंधन की एक बड़ी समस्या हल हो जाती है।

उर्जा व उद्योग में इस्तेमाल
आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि फसल अवशेषों के इस्तेमाल से देश में 17,000 मेगावट से अधिक बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। पंजाब में बायोमास पॉवर लिमिटेड ने धान के पुआल से चलने वाला पावर प्लांट बनाया है। इस कंपनी का पटियाला में 12 मेगावट का प्लांट चल रहा है। फसल के अवशेष और गन्ने का रस निकालने के बाद बचे अवशेष का उपयोग ऊर्जा बनाने में किया जा सकता है, साथ ही फसल के अवशेषों का इस्तेमाल कागज उद्योग में भी किया जा सकता है।
फसल अवशेषों का प्रयोग खाली पड़ी भूमि या फसल दोनों में पलवार के रूप किया जा सकता है। खड़ी फसल में फसल अवशेषों का उपयोग उस समय पर किया जाता है, जब पौधों की ऊंचाई लगभग 8-10 सेंटीमीटर हो जाए। पौधों के अवशेष समान रूप से फसल की पंक्तियों के बीच बिछा देने चाहिए। इस क्रिया में 4 टन भूसा प्रति हैक्टर काफी होता है। धान, गेहूं, जौ, ज्वार, बाजरा आदि का भूसा और मक्का, अरहर, नारियल व केले की सूखी पत्तियां, सूखी घास आदि को फसल की पंक्तियों के बीच बिछाकर पलवार के रूप में फसल अवशेषों का उपयोग कर सकते हैं।
पराली का पलवार के रूप में इस्तेमाल
पलवार के रूप में फसल अवशेषों के प्रयोग से मिट्टी व फसल से पानी का वाष्प बनकर उड़ने वाले पानी के नुकसान को रोका जा सकता है। खरपतवारों की रोकथाम की जा सकती है और मिट्टी का तापमान भी कंट्रोल किया जा सकता है। फसल अवशेषों का पलवार के रूप प्रयोग करने से सूर्य की तेज रोशनी भी सीधे मिट्टी के सम्पर्क में नहीं आती। ये मिट्टी में नमी को बनाए रखने में मददगार होता है। इससे फसल के पौधे आसानी से उग सकते हैं और मृदा की जल क्षमता भी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: बिहार की ये महिला पराली से बना रही Best Out Of Waste, कृषि कचरे का किया क्रिएटिव इस्तेमाल
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















