जिस तरह से खेती की नई और उन्नत तकनीकें विकसित हो रही हैं, वैसे ही मछली पालन की भी कई आधुनिक तकनीक और उन्नत प्रजातियां विकसित हो चुकी हैं। इससे मछली पालन मुनाफ़े का बिज़नेस बन गया है। छोटे किसान खेती के साथ ही मछली पालन से भी अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं, बस उन्हें वैज्ञानिक तकनीक और मछली की उन्नत प्रजातियों की जानकारी होनी चाहिए।
पारंपरिक मछली पालन पद्धति को छोड़कर अधिक कीमत वाली व्यावसायिक मछली के पालन से उनकी आमदनी कई गुना बढ़ सकती है, जैसा कि मणिपुर की महिला किसान थिंगोम इंद्रसखी देवी के साथ हुआ। पहले वह पारंपरिक मछली पालन करती थीं, जिससे उन्हें पर्याप्त आमदनी नहीं हो रही थी, लेकिन कृषि विज्ञान केन्द्र के संपर्क में आने के बाद उन्हें अनुवांशिक रूप से उन्नत मछली की प्रजातियों के बारे में पता चला और अब मछली पालन से वह लाखों का मुनाफ़ा कमा रही हैं।

पारंपरिक मछली पालन से नहीं हो रहा था मुनाफ़ा
मणिपुर के थौबल ज़िले के लीफ्राकपम मयाई लेइकाई गाँव की रहने वाली थिंगोम इंद्रसखी देवी के पास एक फिश पॉड यानी तालाब है, जिसमें वह मछली पालन करती हैं। यह तालाब करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में हैं। वह 2014 से मछली पालन कर रही हैं। मछली पालन के अपने शुरुआती सफर में उन्होंने पारंपरिक मछली को अपनाया और इंडियन मेजर कार्प, विदेशी कार्प और बहुत दूसरे छोटे कार्प की मछली की प्रजातियों का पालन पारंपरिक तरीके से किया।
मगर इससे उन्हें पर्याप्त आमदनी नहीं हो रही थी और उनकी आय व उपज उच्च कीमत वाली व्यवसायिक मछली की प्रजातियों की तुलना में बहुत कम थी। इसकी वजह वैज्ञानिक तकनीकी और प्रबंधन की जानकारी न होना था। हालांकि, प्रगतिशील महिला किसान थिंगोम इंद्रसखी लगातार अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए नई तकनीक और जानकारी की तलाश में जुटी रहती थीं। इन्हीं प्रयासों के तहत वह कृषि विज्ञान केन्द्र थौबल के संपर्क में आईं और यहां उन्हें अनुवांशिंक रूप से उन्नत मछली की प्रजातियों की जानकारी मिली। वह लगातार फ्रंट लाइन प्रदर्शन और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रहती थीं।

ये भी पढ़ें: मछली के साथ बत्तख पालन यानी दोगुना लाभ, एक्सपर्ट एनएस रहमानी से जानिए कैसे शुरू करें Fish Cum Duck Farming
कृषि विज्ञान केन्द्र की पहल
कृषि विज्ञान केन्द्र थौबल ने उन्नत मछली किस्मों जयंती रोहू और अमूर कार्प पर प्रदर्शन आयोजित करने की पहल की। इसे राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड, हैदराबाद, भारत सरकार द्वारा फंड किया गया। इस कार्यक्रम के लिए 10 लाभार्थियों का चुनाव किया गया और 2018- 2020 में वबागई, वांगजिंग, लौरेम्बम, हिजाम खुनौ, तेंथा और लीफ्राकपम गाँवों में किसानों के तालाबों में फ्रंट लाइन प्रदर्शन किए गए।
थिंगोम इंद्रसखी देवी भी इन लाभार्थियों में से एक थीं। उन्होंने प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए एक हेक्टेयर तालाब का इस्तेमाल किया। उन्होंने National Fisheries Development Board (NFDB) की आर्थिक सहायता के ज़रिए NFBB नेटवर्क हैचरी से अमूर कार्प और जयंती रोहू के बीज खरीदें। KVK, थौबल ने उनकी मछली पालन की पूरी गतिविधियों की निगरानी की। हर महीने उनके फ़ार्म में मछली के नमूनों की जांच करके उनके विकास की निगरानी की जाती थी।

बढ़ा मुनाफ़ा
जंयती रोहू और अमूर कार्प प्रजातियों के उत्पादन की बात करें तो एक हेक्टेयर से उन्हें 4,050 किलो मछली प्राप्त हुई। उन्हें सालाना करीबन 10,12,500 रुपये की आय हुई, जिसमें से उत्पादन लागत निकालने पर उन्हें 5,62,000 का शुद्ध मुनाफ़ा हुआ। थिंगोम इंद्रसखी देवी की सफलता देखकर इलाके के अन्य मछली उत्पादक भी अनुवांशिक रूप से उन्नत मछलियों की प्रजाती जयंती रोहू और अमूर कार्प के उत्पादन के लिए प्रेरित हुए।
ये भी पढ़ें: बेहतर लाभ का ज़रिया है मछली बीज उत्पादन, कैसे शुरू करें? जानिए मत्स्य विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सारंग से
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















