आजकल सजावटी मछली पालन (Ornamental Fish Farming) का क्रेज़ बढ़ा है। इसे कई युवाओं ने बतौर अपना व्यवसाय चुना है। एक ऐसे ही शख्स हैं, रागियाड ज़िले के गोवे गाँव के रहने वाले किसान हसन मसलाई। उन्होंने मछली पालन के अपने जुनून को पूरा करने के लिए सजावटी मछली पालन और मछली बीज उत्पादन का व्यवसाय शुरू किया। अब वह सालाना लाखों का मुनाफ़ा कमा रहे हैं। देश के साथ ही, उनकी सजावटी मछलियां विदेशों में भी जा रही हैं।
शौक को बनाया पेशा
मछली पालक हसन मसलाई के पास 3.60 हेक्टेयर ज़मीन हैं, जिसमें से 1.20 पर वह बागवानी फसलों की खेती करते हैं। हसन को मछली पकड़ने का बहुत शौक था, जिसके लिए वह पास के जलाशय, नदी, नाले और समुद्र में जाते थें। अपने मछली पकड़ने के शौक को पूरा करने के लिए वह पास के एक जलाशय में गए, जो किसी के द्वारा लीज़ पर लिया गया था। वहां जाने पर उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने लीज़ पर जलाशय लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटाई। फिर अपने गाँव में एक सोसायटी बनाकर जलाशय लीज़ पर लिया। अब जलाशय को भरने के लिए उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाले मछलियों के बीज की तलाश थी।

मत्स्य विभाग और कृषि विज्ञान केन्द्र से मिली मदद
जब उन्हें अच्छे बीज नहीं मिले तो मत्स्य विभाग और कृषि विज्ञान केन्द्र, रोहा की मदद से उन्होंने मछली बीज उत्पादन का फैसला किया। इस काम के लिए उन्होंने अपने खेत के पास छोटे-छोटे तालाब लीज़ पर लिए। यहां उन्होंने इंडियन मेजर कार्प के 6 लाख स्पॉन जमा किए और अपनी सोसायटी के जलाशय से उन्हें उंगली के साइज़ की 1,20,000 मछलियां प्राप्त हुईं। 20,000 छोटी मछलियों को उन्होंने स्थानीय किसानों को बेच दिया, जिससे दोनों का फ़ायदा हुआ। जब उन्हें इस व्यवास से मुनाफ़ा होने लगा तो उन्होंने अपने अनुपयोगी ज़मीन को नर्सरी तैयार करने के लिए इस्तेमाल करने की सोची।

कई तरह की मछलियों का कर रहे पालन
प्रगतिशील किसान हसन पिछले 6 साल से अलग-अलग तरह की मछलियां पाल रहे हैं, जिसमें कतला, रोहू, मिर्गल, साइप्रस, ग्रासकार्प, सिल्वरकार्प और कालबासु शामिल हैं। जबकि सजावटी मछलियों में भी वह कई प्रकार की मछलियों का प्रजनन करते हैं। इसमें ऑस्कर, सेवरम, सिल्वर डॉलर, किकार्प, टाइगर शार्क, टाइगर बार्ब, औरुलियस बार्ब, फिलामेंटस बार्ब, नीग्रो बार्ब और सकर कैट फिश शामिल है।
सजावटी मछली पालन में मिली सफलता
इंडियन मेजर कार्प का उत्पादन 4-5 महीने ही होता है, इसलिए उन्होंने सजावटी मछली पालन (Ornamental Fish Farming) शुरू कर दिया, जो पूरे साल चलता है। पहले उन्होंने गौशाला से में ही इसकी छोटी सी यूनिट लगाई। बिज़नेस बढ़ने पर इसके लिए अलग इकाई बनाई और अब उनका व्यवसाय खूब फल-फूल रहा है। अपने मछली पालन व्यवसाय से वह कइयों को स्थायी रोज़गार भी दे रहे हैं और 7 से 8 लोगों को सीज़न के हिसाब से रोज़गार देते हैं।

सजावटी मछली पालन से कितनी हो रही कमाई
हर साल वह करीब 70 लाख मछली के बीज का उत्पादन करते हैं, जिससे 10-12 लाख रुपये की आमदनी होती है, जिससे उन्हें करीब 3.5 लाख रुपये का मुनाफ़ा होता है। इसी तरह सजावटी मछली पालन से उन्हें 21 लाख की आमदनी होती है और लागत निकालने पर तकरीबन 8,13,500 रुपये का मुनाफ़ा रहता है।
इस तरह उन्हें कुल मिलाकर सालाना करीबन 11,63,500 का मुनाफ़ा होता है। उनकी सजावटी मछलियां देश के कई हिस्सों के साथ ही विदेशों में भी बेची जा रही हैं। उन्होंने मछली के बीज पैकिंग और परिवहन के लिए नई तकनीक विकसित की है, जिसके लिए उन्हें ICAR, नई दिल्ली की ओर से अभिनव किसान पुरस्कार भी मिल चुका है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















