दुधारू पशुओं की गुणवत्ता का सीधा नाता पशुपालन से होने वाली कमाई से होता है। इसीलिए दुधारू पशु को चुनते वक़्त उसके व्यक्तित्व की अच्छी तरह से जाँच-पड़ताल करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए पशु की नस्ल, उम्र, शारीरिक बनावट, दूध उत्पादन और प्रजनन सम्बन्धी सेहत के हरेक पहलू पर बहुत सावधानी से ग़ौर करना चाहिए, क्योंकि पशुपालन के पूँजीगत निवेश और इसकी कमाई का सीधा सम्बन्ध पशुओं के गुण-अवगुण से होता है। इसीलिए दुधारू पशुओं के विशेषज्ञों के हवाले से किसान ऑफ़ इंडिया आपको बता रहा है कि उम्दा क्वालिटी वाले दुधारू गाय-भैंस को चुनते या खरीदते समय किन-किन सावधानियों के प्रति बहुत सचेत रहना चाहिए:
गाय-भैंस के चयन में सावधानियाँ
1. फ़ौरन कमाई: दुधारू पशु खरीदते वक़्त यथा सम्भव गर्भवती और पूरी तरह से रोगमुक्त गाय-भैस को चुनना चाहिए। इससे पशुओं की खरीदारी में लगी पूँजी से ज़्यादा और फ़ौरन आमदनी मिलना सुनिश्चित होता है। दूसरी या तीसरी बार गर्भवती हुई गाय-भैंस को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि ये पशुओं की जवानी का ऐसा वक़्त होता है जब वो अपनी अधिकतम क्षमता में दूध देते हैं। कोशिश ऐसी गाय-भैंस को खरीदने की करनी चाहिए जो करीब महीने भर पहले बियाई हो और जिसके साथ उसका मादा बच्चा यानी बछड़ी भी हो। इससे भविष्य के लिए एक और दुधारू पशु प्राप्त करना आसान हो जाएगा।

2. शारीरिक बनावट: दुधारू गाय-भैंस की शारीरिक बनावट सुडौल होनी चाहिए। उसका शरीर आगे से पतला, पीछे से चौड़ा, नथुना खुला हुआ, जबड़ा मज़बूत, आँखें चमकदार और उभरी हुई, त्वचा चमकीली, पूँछ लम्बी, पीठ चौड़ी और समतल, कन्धा पुष्ट, गर्दन और जाँघ लम्बी तथा पतली और छाती तथा पेट ढंग से विकसित होना चाहिए। थनों को लम्बा, मोटा और परस्पर समान दूरी पर होना चाहिए। इसकी त्वचा कोमल होनी चाहिए।
3. दूध उत्पादन क्षमता: गाय-भैंस को खरीदने से पहले उसे दो-तीन बार ख़ुद दूहना चाहिए या अपने सामने ही दूहवाना चाहिए। ताकि उसकी सही दूध उत्पादक क्षमता का पता लग जाये। दूहते समय दूध की धार सीधी गिरनी चाहिए और दूहने के बाद थनों को सिकुड़ जाना चाहिए। गाय-भैंस के थनों पर दिखने वाली दूध की शिराएँ जितनी मोटी और उभरी हुई होंगी, पशु उतना ज़्यादा दूध देने वाला होगा।
4. गर्भाशय और थनैला की जाँच: पशुओं को खरीदते वक़्त यदि कोई जानकार या पशु चिकित्सक हो, तो उससे गर्भाशय की जाँच करवा लेना बहुत उपयोगी साबित होता है, क्योंकि कभी-कभार पशु की पहचान करने में धोखा हो जाता है। इसी तरह थनों की भी बारीकी से जाँच करनी चाहिए कि उनमें थनैला रोग की आशंका वाली गाँठ और सूजन वग़ैरह के लक्षण तो नहीं हैं। ऐसे पशु को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। दुधारू पशुओं को खरीदने से पहले ये सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है कि उनका सही वक़्त पर टीकाकरण हो चुका है।

5. प्रजनन क्षमता और वंशावली: हमेशा ऐसे पशुओं को खरीदने का प्रयास करना चाहिए जिनके माँ-बाप, जन्म और प्रजनन इतिहास का ब्यौरा मालूम हो। ऐसे रिकार्डधारी दुधारू पशुओं को चयन में प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि पशु को इतिहास में गर्भपात होने, स्वास्थ्य बच्चा नहीं होने, प्रसव में कठिनाई होने जैसी समस्याएँ हों तो उन्हें नहीं खरीदना चाहिए।
6. सन्तान उत्पादन: दुधारू पशुओं का चुनाव उनकी सन्तान पैदा करने की क्षमता के आधार पर करना चाहिए। ज़्यादा सन्तान पैदा करने वाले पशुओं से ज़्यादा कमाई होती है। सन्तानोपत्ति क्षमता का सीधा नाता पशु के माता-पिता के आनुवंशिक गुणों से होता है। एक आदर्श गाय साल में एक सन्तान दे सकती है। एक बार बियाने के तीन महीने बाद गाय का फिर से गर्भधारण कर लेना बहुत अच्छा माना जाता है। पशु के दो बार बियाने के बीच 14-15 महीने का अन्तराल होना चाहिए।
7. पशु की आयु की पहचान: आमतौर पर गाय-भैंस के पहले बार गर्भाधान के वक़्त उनकी उम्र तीन साल के आसपास होती है। दुधारू पशु अपने जीवन के यौवन और मध्यकाल में अच्छा दूध उत्पादन करते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ दूध की मात्रा घटती जाती है और 10 से 12 साल की उम्र के बाद इनकी प्रजनन क्षमता समाप्त हो जाती है। इसीलिए दुधारू पशु को खरीदते वक़्त उसकी सही उम्र का पता लगाने के लिए निम्न तरीके अपनाने चाहिए।
(i) दाँत: दाँतों को देखकर नयी और पुरानी गाय-भैंस की सटीक पहचान की जाती है। गाय-भैंस के निचले जबड़े में स्थायी दाँतों के चार जोड़े विकसित होते हैं। लेकिन ये सभी एक साथ नहीं निकलते। दाँतों का पहला जोड़ा करीब पौने दो साल की उम्र में निकलता है।
(ii) सींग: गाय-भैंस के सींग में बनने वाले छल्लों से भी उनकी सही उम्र जानने में मदद मिलती है। मसलन, सींग की जड़ में पहला छल्ला अक्सर तीन साल की उम्र में विकसित होता है। इसके बाद उम्र बढ़ने के साथ हर साल एक-एक छल्ला बढ़ता रहता है। सींग पर उभरे छल्ले की संख्या में दो का अंक जोड़कर गाय-भैंस की सही आयु का पता लगाया जाता है।
(iii) सेहत: पशु की सेहत देखकर भी उसकी उम्र का अन्दाज़ा लग जाता है। युवा अवस्था की गाय-भैंस का शरीर सुडौल, आकर्षक, कम चर्बी वाला और चुस्त होता है। इनकी त्वचा चमकदार होती है। जबकि बूढ़े हो रहे पशुओं की त्वचा ढीली और हड्डियाँ कमज़ोर होने लगती हैं। इनके चलने की गति धीमी पड़ने लगती है और मुँह से दाँत गिरने लगते हैं। वैसे पशु की सही आयु और सेहतमन्द जीवन का ब्यौरा यदि पड़ोसियों से मिल जाए तो भी उसके उत्तम स्वास्थ्य का भरोसा किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: मुँहपका-खुरपका रोग (Foot-And-Mouth Disease, FMD) : जानिए पशुपालक कैसे कर सकते हैं इस रोग का इलाज?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















