वैसे तो सभी हरी सब्ज़ियां पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती हैं, मगर पौष्टिकता के मामले में पालक सबसे आगे है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, प्यूरिन और ऑक्सेलिक एसिड भी होता है। यह एक ऐसी सब्ज़ी है जो पूरे साल उगाई जा सकती है, मगर पालक की अच्छी खेती ठंड के मौसम में ही होती है। देसी और विलायती दो तरह का पालक होता है, जिनकी खेती इलाके की जलवायु और मिट्टी के आधार पर की जानी चाहिए। देसी पालक की पत्तियां चिकनी अंडाकार, छोटी और सीधी होती है, जबकि विलायती पालक की पत्तियों के सिरे कटे हुए होते हैं।
पालक की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी
पालक की पत्तियों के विकास के लिए ठंडा मौसम उपयुक्त होता है, गर्मियों में इसका विकास ठीक से नहीं होता। इसलिए इसकी ज़्यादा खेती सर्दियों में ही की जाती है। जहां का मौसम सामान्य हो वहां पूरे साल पालक उगाया जा सकता है। देसी पालक गर्म और ठंडे दोनों मौसम में उगाया जाता है, जबकि विलायती पालक ठंडे मौसम में उगाना फ़ायदेमंद होता है। विलायती पालक की कंटीले बीज वाली किस्में पहाड़ी इलाकों और गोल बीज वाली किस्में मैदानी इलाकों मे ठंड के मौसम में उगाई जाती है। पालक की खेती वैसे तो सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन अधिक उपज के लिए बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था होना ज़रूरी है और मिट्टी का पी.एच. बैलेंस 6 से 6.7 के बीच होना चाहिए।

अधिक उपज वाली किस्में
पालक की खेती से अधिक मुनाफ़े के लिए नीचे दी गई उन्नत किस्मों की खेती कर सकते हैं। किस्मों का चुनाव इलाके की जलवायु और मिट्टी को ध्यान में रखकर ही किया जाना चाहिए।
ऑल ग्रीन- इस किस्म के पालक के पौधे एक समान हरे होते हैं। इसके पत्ते मुलायम और 5 से 20 दिन के अंतराल पर कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं। इसकी 6 से 7 कटाई की जा सकती है। पालक की यह उन्नत किस्म अधिक पैदावार देती है और ठंड के मौसम में लगभग ढाई महीने बाद बीज व डंठल आते हैं।

पूसा हरित- पालक की यह उन्नत किस्म पहाड़ी इलाकों के लिए उपयुक्त है और यहां इसे पूरे साल उगाया जा सकता है। इसके पौधे ऊपर की तरफ बढ़ते हैं और पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है। इसकी पत्तियां बड़े आकार की होती है। इस किस्म की ख़ासियत यह है कि इसे कई तरह की जलवायु में उगाया जा सकता है और अम्लीय मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है।
पूसा ज्योति- यह पालक की एक अन्य उन्नत किस्म है, जिसकी पत्तियां बहुत मुलायम और बिना रेशे वाली होती है। इस किस्म के पौधे जल्दी बढ़ते हैं और पत्ते कटाई के लिए जल्दी-तैयार हो जाते हैं, जिससे फसल अधिक प्राप्त होती है।
जोबनेर ग्रीन- इस किस्म की ख़ासियत यह है कि इसे अम्लीय मिट्टी में भी उगाया जा सकता है। इस किस्म के पालक के सभी पत्ते एक समान हरे, मोटे, मुलायम और रसीले होते हैं। इसकी पत्तियां पकाने पर आसानी से गल जाती है।
हिसार सलेक्शन-23– इसकी पत्तियां बड़ी, गहरे हरे रंग की मोटी, रसीली और मुलायम होती हैं। यह एक कम समय में तैयार होने वाली किस्म है। इसकी पहली कटाई बुआई के 30 दिनों बाद शुरू की जा सकती है और 6 से 8 कटाइयां 15 दिनों के अंतर पर आसानी से की जा सकती है।

पालक की खेती के लिए कैसे करें खेत तैयार?
पालक की बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह से 2-3 बार जुताई कर लेनी चाहिए। इससे मिट्टी भुरभुरी हो जाएगी। जुताई के लिए हैरो या कल्टीवेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जुताई के समय ही खेत से खरपतवार भी निकाल देने चाहिए।
खेत में पाटा लगाने से पहले प्रति हेक्टेयर 25 से 30 टन की दर से गोबर की सड़ी खाद व 1 क्विंटल नीम की खली या नीम की पत्तियों से तैयार की गई खाद को खेत में डालना चाहिए। खेत को अच्छी तरह से तैयार करके क्यारियां बना लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: किसान खुद खोल सकते हैं अपना Vegetable Outlet, जानिए सम्पन्न किसान मंजीत सिंह सलूजा से इससे जुड़ी सारी जानकारी
कैसे करें बुवाई?
पालक की उन्नत खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 30 किलो बीज की ज़रूरत होगी। हालांकि, छिड़काव विधि से बुवाई करने पर 40 से 45 किलो बीज चाहिए। बुवाई से पहले बीजों को बाविस्टिन या कैप्टान 2 ग्राम प्रति किलोग्राम के हिसाब से उपचारित कर लें। मैदानी इलाकों में देसी पालक की खेती के लिए जून के पहले हफ़्ते से लेकर नवंबर के अंतिम हफ़्ते तक बुवाई की जा सकती है।
जबकि विलायती पालक की बुवाई अक्टूबर से दिसंबर तक की जा सकती है। पहाड़ी इलाकों में देसी पालक मार्च के मध्य से लेकर मई के अंतिम हफ़्ते तक बोया जा सकता है, जबकि विलायती पालक की बुवाई अगस्त के दूसरे हफ़्ते में करना उचित होता है। लाइन/कतार विधि से बुवाई करने पर कतारों के बीच 25 से 30 सेंटीमीटर की दूरी और पौधे से पौधे के बीच 7-10 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए। खेत तैयार करते समय वर्मीकम्पोस्ट और गोबर की सड़ी हुई खाद मिलाएं।
उन्नत तरीके से पालक की खेती करने पर प्रति हेक्टेयर 100-125 क्विंटल फसल प्राप्त की जा सकती है। अगर बीज उत्पादनके लिए खेती कर रहे हैं, तो प्रति हेक्टेयर 10-17 क्विंटल बीज प्राप्त किया जा सकता है। बुवाई के 20-25 दिन के बाद पालक की पहली कटाई की जा सकती हैं। उसके बाद फिर 10 से 15 दिन के अंतराल पर 6-7 कटाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रंगीन फूलगोभी की खेती की तरफ़ क्यों बढ़ रहा किसानों का रुझान? जानिए Coloured Cauliflower की खेती के बारे में
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















