बकरी पालन में मुनाफ़ा ही मुनाफ़ा, एक बार लागत और फिर आराम ही आराम! इस तरह की हेडलाइन आपने पढ़ीं होंगी।आपको भी लगता होगा, क्यों न बकरी पालन के क्षेत्र में उतरा जाए। लोग बकरी पालन शुरू कर देते हैं और फिर जब इस तरह की हेडलाइंस की ज़मीनी सच्चाई सामने आती है, वो कई ग़लतफ़हमियों को मिटा देती है। बकरी पालन व्यवसाय मुनाफ़ा जरूर दे सकता है, लेकिन तभी जब आप इसकी बारीकियों को अच्छे से समझकर इसकी शुरुआत करें। आज हम इस लेख में आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज देश-विदेश के युवाओं और बकरी पालकों को बकरी पालन व्यवसाय के गुर सीखा रहे हैं। इनका नाम है दीपक पाटीदार, जो मध्य प्रदेश के धार ज़िले के एक छोटे से गााँव सुंद्रेल से आते हैं। दीपक पाटीदार पिछले 20 साल से व्यवसायिक बकरी पालन से जुड़े हैं। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में दीपक पाटीदार कहते हैं कि आज के डिजिटल वर्ल्ड में कई तरह की बातें देखने को मिलती हैं, ऐसे में लोगों को बकरी पालन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र से जुड़ी सही और सटीक जानकारी देना ही उनका मकसद है।

गोटवाला फ़ार्म : Integrated Farming System ( एकीकृत कृषि प्रणाली ) मॉडल पर तैयार ट्रेनिंग सेंटर
जो लोग पूरी तरह बकरी पालन में उतरना चाहते हैं, इस क्षेत्र को लेकर पैशन है या किसी को बकरी पालन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे लोगों को दीपक पाटीदार की फ़र्म Goatwala Farm ( गोटवाला फार्म ) ट्रेनिंग देती है। Goatwala Farm में Integrated Farming System मॉडल को अपनाया हुआ है। पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल के साथ फ़ार्म में काम किया जाता है।

Goatwala Farm में डेयरी फ़ार्मिंग, ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती, कंपोस्ट खाद की यूनिट, वर्मी कंपोस्ट की यूनिट भी है। गाय के गोबर और बकरी की मेगनी का उपयोग गोबर गैस प्लांट में और बिजली बनाने में किया जाता है। सिंचाई के लिए सोलर एनर्जी से चलने वाला 5 एचपी का पंप सेट लगा हुआ है। पानी भी रीसायकल कर सिंचाई के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती। बायो गैस से निकली हुई स्लरी का इस्तेमाल खाद या वर्मीकम्पोस्ट के रूप में भी किया जाता है।

प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर देते हैं ज़ोर
दीपक पाटीदार बताते हैं कि उनका ज़ोर लोगों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने में होता है क्योंकि इससे ही आप सारी बारीकियों को समझ सकते हैं। तीन दिन के लिए प्रति व्यक्ति की फ़ीस 15 हज़ार रुपये है। इसमें रहने, खाने-पीने, पिक एंड ड्रॉप (लाने-लेजाने ) की सहूलियत दी जाती है। साल में चार बार यानी हर 3 महीने में बकरी पालन की ट्रेनिंग होती है। ट्रेनिंग के लिए पहले से ही साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। दीपक पाटीदार ने बताया कि ट्रेनिंग में व्यवसायिक बकरी पालन (Commercial Goat Farming) से जुड़ी लगभग सारी जानकारी दी जाती है। दीपक पाटीदार बताते हैं कि सुबह से लेकर शाम तक उनकी दिनचर्या व्यस्त रहती है। फ़ीस इसलिए रखी गयी है ताकि वही लोग ट्रेनिंग लेने आएं जो सीरियस हैं और सच में ये काम करना चाहते हैं। जो लोग पैसे देने में असमर्थ होते है, उनके लिए महीने के दो दिन फ़्री सुविधा दी जाती है।
फ़ार्म में महीने के दो दिन 15 और 30 तारीख को फ़्री विज़िट कर सकते हैं। ये दो दिन चेरिटेबल होते हैं। इन दो दिन में फ़ार्म में आने वाले शख्स को बकरी पालन से जुड़ी कंसल्टेंसी, सुझाव और विचार-विमर्श की सुविधा निःशुल्क दी जाती है। अगर इन दो दिनों के अलावा किसी और दिन फ़ार्म में विजिट करना चाहते हैं तो उसकी फ़ीस 100 रुपये है। कंसल्टेंसी फ़ीस प्रति व्यक्ति दो हज़ार रुपये तय है। कई एनजीओ, एजेंसियों और सरकार द्वारा भी फ़ार्म में ग्रुप भेजे जाते हैं। इन ग्रुप्स के लिए साढ़े सात हज़ार का चार्ज है। इनका दो से तीन घंटे का सेशन होता है। किसान ऑफ़ इंडिया से आगे बात करते हुए दीपक पाटीदार कहते हैं कि किसान इसीलिए पैसा नहीं कमा पा रहा क्योंकि वो प्रोफ़ेशनल नहीं हो पाया। वो जिस किसी युवा या किसान से मिलते हैं, उन्हें प्रोफ़ेशनल होने की सलाह देते हैं। अब तक 30 हज़ार से ज़्यादा लोग दीपक पाटीदार और उनकी फ़र्म Goatwala Farm से जुड़ चुके हैं और अपनी बकरी पालन की इकाई खोल अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं।

Goatwala Farm ने रॉकेट स्किल्स के साथ मिलकर ऑनलाइन ट्रेनिंग की भी शुरुआत की है। ताकि दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों तक भी पहुंचा जा सके। Complete Goat Farming Course – Build Profitable Business के नाम से ऑनलाइन कोर्स शुरू किया गया है। इसमें 10 घंटे के ऊपर के वीडियो लेक्चर मिलेंगे। इन लेक्चर्स को आप जब चाहे अपनी सुविधा और समय के हिसाब से देख सकते हैं। खास बात ये है कि इन वीडियोज़ का एक्सेस आपके पास हमेशा के लिए रहेगा। कहीं पर कोई संदेह हो, कुछ चीजों के बारे में विस्तार से आपको जानकारी लेनी हो, तो उसके लिए हफ़्ते-हफ़्ते भर में लाइव सेशन होते हैं। इन ऑनलाइन लाइव क्लासेज़ में ट्रेनर, बकरी पालन से जुड़े सवालों का समाधान करते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सऐप ग्रुप के ज़रिए भी आप प्रश्न पूछ सकते हैं।

बकरी पालन की कैसे हुई शुरुआत?
कृषि महाविद्यालय इंदौर से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री करने के बाद दीपक पाटीदार ने सन 2000 में उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान से कमर्शियल बकरी पालन की ट्रेनिंग ली। इसके बाद फरवरी 2000 में ही Goatwala Farm की शुरुआत कर दी। एक साल बाद कई समस्याओं से उन्हें दो-चार होना पड़ा, जो अमूमन बकरी पालन के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के सामने आती हैं। सही इलाज, दवाइयां, नस्ल और आहार से जुड़ी परेशानियों के बारे में जानकारी पहले से थी, लेकिन फिर भी कुछ बातों को लेकर असमंजस बना हुआ था।
अपने एक साल के बकरी पालन के अच्छे और बुरे अनुभवों को लेकर 2001 में दीपक फिर से केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे। इस बार उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर समस्या का हल जाना। दीपक पाटीदार बताते हैं कि ट्रेनिंग के दौरान संस्थान के वैज्ञानिकों ने उनकी पूरी मदद की। उनके मन में जो सवाल उठते, वैज्ञानिकों से उनका जवाब मिल जाता। इससे ट्रेनिंग लेने आए अन्य लोगों को भी फ़ायदा होता।

बकरी पालन में किन बातों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत?
दीपक पाटीदार बताते हैं कि उन्होंने बकरी पालन व्यवसाय की शुरुआत 100 लोकल नस्ल की बकरियों के साथ की। डेढ़ दो साल बाद उन्हें ऐसा लगने लगा की बकरियों को शेड के अंदर पालना मुमकिन नहीं हो पाएगा। इसको लेकर उन्होंने रिसर्च की और समस्या का वैज्ञानिक तरीकों से समाधान निकाला। इस बीच बकरी से जुड़े केन्द्रीय संस्थानों Central Institute for Research on Goats (CIRG) और Central Sheep and Wool Research Institute (CSWRI) से लगातार संपर्क में रहे। लोकल नस्ल को हटाकर, उन्नत भारतीय नस्ल की प्रजातियों को रखकर एक प्रजनन फ़ार्म बनाया।
फ़ार्म में पैदा हुई बकरियों और बकरों को जीवित भार के आधार पर बेचने के लिए मार्केटिंग की। इसके अलावा, बकरियों की मृत्यु दर को कम करने के लिए समय से टीकाकरण, पेट के अंदर के कीड़े और बाहर के पैरासाइट से निपटने के लिए लगातार निगरानी की। इससे बकरियों और बच्चों की मृत्यु दर में भारी कमी आई। बकरियों के लिए पौष्टिक आहार भी फ़ार्म में बनाना शुरू किया, ताकि मिलावटी चीज़ों से बचकर बकरियों को सही चारा मिल सके। इससे बकरियों का अच्छा विकास हुआ। इन सब कदमों से व्यवसाय को और ज़्यादा लाभ हुआ। आज गोटवाला फ़ार्म में सिरोही, सोजत, बीटल, बरबरी, तोतापरी और करौली नस्ल की करीबन 500 बकरियां और बच्चे हैं।

मार्केटिंग को किया मजबूत, डिजिटल वर्ल्ड में रखा कदम
Goatwala farm से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने के लिए 2008 में वेबसाइट शुरू की गई। इससे देश-विदेश के लोग सीधा दीपक पाटीदार से जुड़े। फ़ार्म पर कई देशो के किसान और प्रतिनिधि आ चुके हैं। इज़राइल और अफ़्रीका के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने फ़ार्म में आकर MOU भी किया है। यानी कि एक तरह का करार भी किया है, जिसके तहत कमर्शियल बकरी पालन के गुर और तकनीक अन्य देशों के लोगों को भी सिखाते हैं।
साल 2010 में छोट-बड़े बकरी पालको के साथ जुड़ने की दिशा में सोशल मीडिया पर उतरे। दीपक पाटीदार ने बताया कि इससे आपस में सभी को फ़ायदा हुआ। व्यापार भी बढ़ा और मार्केटिंग करना आसान हुआ। दीपक पाटीदार कहते हैं कि बकरियों को सही बाज़ार मिले इसके लिए मार्केटिंग बहुत ज़रूरी है। ये काम सोशल मिडिया के कारण और आसान हो गया।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिक तरीके से करें बकरी पालन तो लागत से 3 से 4 गुना होगी कमाई
बकरी पालन व्यवसाय एक बार जम जाए तो बिक्री की समस्या नहीं आती
Goatwala farm से हर साल लगभग 500 से 750 की संख्या में बकरे और बकरियां बेची जाती हैं। फ़ार्म में बढ़े हुए किसी बकरे या बकरी पर करीब 7000 रु. का खर्च आता है जबकि औसतन कम से कम 12,000 रुपये में वो बिक जाता है। इस तरह व्यवसाय से लगभग 25 से 30 फ़ीसदी का सीधा मुनाफ़ा हो रहा है। दीपक पाटीदार कहते हैं कि बकरी पालन का व्यवसाय ऐसा है जहां कॉम्पिटिशन नहीं रहता। अगर इलाके में कुछ नए फ़ार्म और भी खुल जाएं तो भी आप की बिक्री पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। आपको सिर्फ़ बकरे और बकरियों के अच्छे उत्पादन पर ध्यान देने की ज़रूरत है, फिर बाज़ार में उसका दाम भी मन मुताबिक मिलता है।
अच्छा उत्पादन तो अच्छी मिलेगी कीमत
दीपक पाटीदार बताते हैं कि जब तीन-चार साल बाद बकरी पालन व्यवसाय की बारीकियों को आप जान चुके होते हैं, तब आप अच्छा लाभ लेने लगते हैं। उन्होंने बताया कि अच्छे उन्नत बकरे और बकरियों के पालन और उत्पादन से किसान मनचाही कीमत पा सकता है। दीपक पाटीदार ने बताया कि बाज़ार में मांस की मांग लगातार बढ़ रही है, और हर साल बकरी के मांस का मूल्य भी बढ़ता जा रहा है। ये व्यवसाय कृषि परिवारों के युवाओं के लिए एक बहुत अच्छा अवसर हो सकता है और आय को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है।

ट्रेनिंग लेकर ही बकरी पालन क्षेत्र में उतरें
बकरी पालन व्यवसाय पर ज़्यादा जानकारी देते हुए दीपक पाटीदार बताते हैं कि अभी बकरी पालन में लागत ज़्यादा आती है, लेकिन धीरे-धीरे इसका लागत मूल्य लगभग स्थिर होता जा रहा है । बाज़ार में दाम बढ़ रहा है। अगर बकरी पालन को वैज्ञानिक प्रबंधन और अच्छी नस्लों के साथ किया जाए तो निश्चित ही ये बकरी पालकों को अच्छी आमदनी देगा। एक बार व्यवसाय में मजबूत पकड़ बन जाए तो आप बकरी पालन को किसी भी स्तर तक पहुंचा कर कई गुना मुनाफ़ा कमा सकते हैं। जो लोग कमर्शियल बकरी पालन में उतरना चाहते हैं उन्हें सलाह देते हुए दीपक पाटीदार कहते हैं कि किसी भी नए शख्स को बिना ट्रेनिंग के बकरी पालन की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। इससे जानकारी के अभाव में नुकसान होने की गुंजाइश ज़्यादा रहती है।

कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित
कृषि क्षेत्र में दीपक पाटीदार के योगदान को देखते हुए उन्हें नेशनल और राज्य स्तर पर कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। 2008 में केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा ‘बकरी पंडित का पुरस्कार’, 2011 में ‘भूमि निर्माण अवॉर्ड’, 2015 में ‘इनोवेटिव फ़ार्मर अवॉर्ड’, 2016 में ‘प्रोग्रेसिव फ़ार्मर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
साल 2009 से 2019 तक मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित श्री नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रमंडल के सदस्य पद पर रहे। अभी भेड़ और बकरी की एक राष्ट्रीय संस्था Goat & Sheep Farmer Welfare Association (GSFWA-India) के उपाध्यक्ष पद की बागडोर संभाल रहे हैं। साथ ही अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों और वर्कशॉप्स में बतौर स्पीकर कृषि क्षेत्र से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हैं।
![]()
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















