किसानों की आमदनी में सुधार और लोगों की थाली तक स्वच्छ भोजन पहुंचाने के मिशन के साथ हरजीत सिंह ग्रेवाल काम कर रहे हैं। खुद कृषि परिवार से आने वाले हरजीत सिंह ग्रेवाल का शुरू से ही रुझान खेती-किसानी की तरफ़ था। सीड साइंस एंड टेक्नॉलजी में मास्टर डिग्री होल्डर हरजीत सिंह ने कॉलेज में रहते हुए ही सीड उत्पादन के क्षेत्र में उतरने का मन बना लिया था। कॉलेज पूरा होने के बाद उन्होंने एक सीड प्रोडक्शन कंपनी में काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न खुद की ही बीज उत्पादन की प्रोसेसिंग यूनिट खोलकर किसानों को बड़े पैमाने पर इससे जोड़ा जाए। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बीज उत्पादन से जुड़ी कई बातें बताईं।
जुड़े हुए हैं 100 से ऊपर किसान
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नवादा कलां गाँव के रहने वाले हरजीत सिंह ने 10 बीघा ज़मीन से बीज उत्पादन की शुरुआत की। उन्होंने किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन करने के लिए बढ़ावा दिया। कॉन्ट्रैक्ट फ़ार्मिंग के ज़रिए 100 से ऊपर किसानों को उन्होंने अपने इस बीज उत्पादन कार्य से जोड़ा हुआ है।

200 गांवों के हज़ारों किसान सीधा खरीदते हैं बीज
आज किसानों के बीच वो एक ईमानदार बीज उत्पादक के रूप में जाने जाते हैं। आज उनके क्षेत्र के 200 गांवों के हज़ार से ऊपर किसान उनसे जुड़े हुए हैं। ये किसान सीधा उनसे बीज खरीदते हैं और हरजीत सिंह ज़रूरत पड़ने पर उन्हें बीज रोपाई से जुड़ी ट्रेनिंग भी देते हैं। 10 लोगों की टीम के साथ मिलकर हरजीत सिंह बीज उत्पादन की बागडोर संभालते हैं। कभी दस बीघे से शुरू हुआ उनका बीज उत्पादन का व्यवसाय आज एक हज़ार एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर नाबार्ड, हापुड़ ने भी उन्हें एक सफल कृषि उद्यमी के रूप में सम्मानित किया है।

सालाना टर्नओवर लगभग 10 करोड़
पढ़ाई के दौरान ही हरजीत सिंह ने Indian Agricultural Research Institute (IARI) से इंटर्नशिप की और बीज के पैदावार की बारीकियों के बारे में जाना। इसके अलावा, एग्री क्लिनिक और एग्री बिजनेस सेंटर से भी उन्होंने ट्रेनिंग ली। आज की तारीख में उनकी कंपनी हरजीत सिंह युनीक हाइब्रिड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का सालाना टर्नओवर लगभग 10 करोड़ के आस-पास का है।
हरजीत सिंह की सलाह क्षेत्र के हिसाब से करें चुनाव
हरजीत सिंह ने बातचीत में बताया कि जो किसान बड़े पैमाने पर बीज उत्पादन की शुरुआत करना चाहते हैं, वो अपने क्षेत्र के हिसाब से कौन से बीज का उत्पादन सही रहेगा, इसके बारे में रिसर्च करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग फसलों पर ज़ोर दिया जाता है। उदाहरण देते हुए हरजीत सिंह बताते हैं कि जैसे उत्तर प्रदेश में गेहूं, गन्ना और आलू की खेती पर ज़ोर दिया जाता है, हरियाणा और राजस्थान में कपास का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है।
क्षेत्र के मुताबिक बाज़ार में किन उत्पादों या फसलों की ज़्यादा मांग और क्या दाम है, इसके बारे में पता करें। वहीं छोटे स्तर पर किसान आपस में समूह बनाकर कम लागत में इसकी शुरुआत कर सकते हैं। छोटे स्तर पर शुरू करने पर भी इसमें अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है।

बीज उत्पादन पर मिलती है सब्सिडी
बीज उत्पादन के क्षेत्र में हरजीत सिंह का शुरुआती निवेश 5 लाख के आसपास था। नाबार्ड की एक स्कीम के तहत इस पर सब्सिडी भी मिलती है। हरजीत सिंह ग्रेवाल बताते हैं कि नाबार्ड के एग्री क्लिनिक और एग्री बिज़नेस सेंटर से ट्रेनिंग लेने के बाद, आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हरजीत सिंह बताते हैं कि सामान्य वर्ग की श्रेणी के लिए सब्सिडी की रकम करीबन 35 फ़ीसदी है और एससी वर्ग के लिए 40 फ़ीसदी है। ज़्यादा जानकारी के लिए किसान अपने नज़दीकी नाबार्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
पूरे भारत में करते हैं बीज की सप्लाई
देश के किसी भी क्षेत्र के किसान उनसे बीज खरीद सकते हैं। अभी सब्जियों के बीज उनके पास उपलब्ध हैं। जल्द ही सरसों, गेंहू और धान के बीज भी किसानों के लिए उपलब्ध कराएंगे। हरजीत सिंह ने बताया कि उनके वहां जिन बीजों का उत्पादन किया जाता है, वो ब्रांडेड कंपनियों के मुकाबले कम दर में किसानों को देते हैं। क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है। वो किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन के लिए ट्रेनिंग भी देते हैं।

ये भी पढ़ें: बीज अंकुरण परीक्षण (Seed Germination Test): खेती की कमाई बढ़ाने के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें टेस्टिंग
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















