Budget 2021 से किसानों को होगा फायदा, एल्कोहल की बढ़ेंगी कीमतें

Kisan of India को Google पर जोड़ें आज संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 बजट पेश किया। […]

आज संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 बजट पेश किया। इस बजट के दौरान कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। इस बजट से किसानों को भी काफी मुनाफा होगा। साथ ही कई और दरों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गईं हैं।

बता दें इसी बीज एक ओर खबर आ रही है कि 2021- 22 बजट में शराब से जुड़े पेय पदार्थों में सेस की दर 100 फीसदी बढ़ा दी हैं। खबरों को माने तो केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद शराब की कीमतों में इजाफा होगा।

बता दें इस बजट को किसानों की आय को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वित्त मंत्री इस बजट से संतुष्ट हैं। इस बजट से किसानों को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने आम जनता के लिए भी बड़े पैमाने पर बचत की घोषणा की है।

खास बातें-

  1. इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
  2. बजट 2021 में कृषि और इंफ्रा सेस लगाया गया।
  3. पेट्रोल पर 2.50 रुपये प्रति लीटर कृषि सेस लगा।
  4. डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर कृषि सेस लगा।
  5. अगर बैंक डूबे तो 5 लाख रुपये सुरक्षित।
  6. गेहूं उगाने वाले किसानों की संख्या बढ़ी।
  7. गेहूं की MSP डेढ़ गुना की गई।
  8. साल में दोगुने से ज्यादा धान खरीदा।
  9. किसानों को उनकी फसल के लिए MSP से 1.5 गुना ज्यादा कीमत दी जाएगी, किसानों को 75 हजार करोड़ रुपये दिए गए।
  10. विनिवेश कामों में और तेजी लाएंगे, BPCL, CONCOR को भी सरकार बेचेगी।
  11. इसी वित्त वर्ष में LIC का IPO लाया जाएगा।
  12. बैंकों की NPA समस्या से निपटने के लिए AMC बनाने का ऐलान हुआ।
  13. सरकारी बैंकों में 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली जाएगी।
  14. इंफ्रा सेक्टर पर 5.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  15. बैंकों की NPA की समस्या से निपटने के लिए ‘बैड बैंक’ का ऐलान किया गया।
  16. इंश्योरेंस सेक्टर में 74 परसेंट FDI को मंजूरी मिली।
  17. ग्राहक अब मर्जी से पावर डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकेंगे।
  18. उज्ज्वला योजना से 8 करोड़ को फायदा पहुंचा, अब 1 करोड़ नए लोगों को जोड़ा जाएगा।
  19. जम्मू कश्मीर में गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।
  20. 7 बड़े पोर्ट्स प्रोजेक्ट्स को PPP के तहत दिया जाएगा।
  21. वित्त वर्ष 2022 में विनिवेश के जरिए 1.75 लाख करोड़ जुटाने का लक्ष्य।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top