धनिये की खेती (Coriander Farming): नकदी फसलों के लिहाज़ से धनिया एक ऐसा उत्पाद है जिसकी हर घर में रोज़ाना खपत होती है। धनिया पत्ती सब्ज़ियों का अभिन्न अंग है तो धनिया के बीज एक ऐसा मसाला है जो ज़्यादातर पकवानों में इस्तेमाल होता है। दरअसल, पत्ती हो या मसाला, धनिया में एक ऐसा खुशबूदार और वाष्पशील तेल पाया जाता है, जिससे भोजन के ज़ायक़ा पर चार चाँद लग जाता है। इसीलिए बाज़ार में हर मौसम में हरी धनिया की माँग रहती है।
मसालों के रूप में धनिया के बीजों का जितना इस्तेमाल होता है, उतना ही पिसी धनिया या धनिया पाउडर की माँग रहती है। धनिये में फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के और कैरोटिन जैसे उपयोगी तत्व पाये जाते हैं। इसके दो-चार बीज रोज़ चबाने से मधुमेह के मरीज़ों को फ़ायदा होता है।
बागवानी में धनिये की खेती
धनिये को पूरे देश में पैदा किया जाता है। देश में धनिये की दर्ज़न भर से ज़्यादा किस्मों की खेती होती है। धनिया की फसल को तैयार होने में ढाई से साढ़े तीन महीने लगते हैं। लेकिन किसानों को इसकी बुआई के करीब महीने भर बाद से ही इसकी हरी पत्तियों को बेचने से आमदानी होने लगती है।
हालाँकि, धनिया की अलग-अलग किस्मों की पैदावार और इससे मिलने वाले लाभ का अलग होना स्वाभाविक है। आसानी से उगने और पनपने की खूबियों की वजह से धनिया को गाँवों के अलावा शहरों के किचेन गार्डेन की क्यारियों में भी अक्सर उगाया जाता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू की वजह से शहरों में लोग अपने घरेलू गमलों में भी शौकिया तौर पर धनिया उगाकर खुश होते हैं।
ये भी पढ़ें: बढ़िया कमाई के लिए करें तुलसी (Basil) की खेती
धनिये की खेती के लिए जलवायु
धनिये की खेती के लिए शीतोष्ण जलवायु अधिक उपयुक्त होती है। इसके लिए अम्लीय गुणों वाली किसी भी तरह की ज़मीन अनुकूल होती है। इसे हल्की सर्दी और तेज़ धूप वाला मौसम खूब भाता है। ज़्यादा ठंड के दिनों वाले पाला से इसे तकलीफ़ होती है। तेज़ गर्मी के मौसम में हल्की छाया वाली जगहों पर धनिया की अच्छी उपज पायी जा सकती है।
धनिये की खेती की लागत और मुनाफ़ा
धनिया की खेती सस्ती है। इसकी प्रति हेक्टेयर लागत क़रीब 15 हज़ार रुपये बैठती है और लागत निकालने के बाद किसान प्रति हेक्टेयर 50 से 60 हज़ार रुपये कमा लेते हैं। धनिया उत्पादक किसानों को ऐसी किस्म चुननी चाहिए जिससे पत्तियों और बीजों दोनों का ही अच्छा उत्पादन हो।
बीज और पत्तियाँ, दोनों से सम्पन्न किस्मों की फसल अपेक्षाकृत ज़्यादा वक़्त में तैयार होती है। शुरुआत में इसकी पत्तियाँ काटकर बेची जाती हैं और बाद में बीज। वैसे धनिया की ऐसी भी किस्में हैं जो या तो ज़्यादा पत्तीदार होती हैं या फिर जिनके बीजों में सुगन्धित तेल का अधिक अंश पाया जाता है।
धनिया की उत्तम किस्में
- बेहतर बीज वाली – आर सी आर 435, सिम्पो एस 33 और आरसीआर 684
- ज़्यादा पत्तियों वाली – आर सी आर 728, ए सी आर 1 और गुजरात धनिया- 2
- पत्ती-बीज दोनों में उम्दा – जे डी-1, पंत हरीतिमा, आर सी आर 446 और पूसा चयन- 360

खेत की तैयारी
धनिया की बुआई से पहले खेत की ऐसी जुताई और हल्की सिंचाई करनी चाहिए जिससे मिट्टी भरभुरी हो जाए और उसमें नमी भी बनी रहे। जुताई के दौरान गोबर की खाद के इस्तेमाल से भी उपज अच्छी मिलती है। सब्ज़ियों में इस्तेमाल होने वाली धनिया पत्ती की उपज के लिए गर्मियों में भी इसकी खेती बढ़िया मुनाफ़ा देती है। जबकि मसालों के लिए धनिया हासिल करने वाले किसानों को इसकी खेती के लिए 15 अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बुआई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: क्यों मुनाफ़े की खेती का राम बाण नुस्ख़ा है सह-फसली?
यदि खेत में नमी ज़्यादा हो प्रति हेक्टेयर पर 15 से 20 किलो बीज डालना चाहिए। लेकिन यदि नमी कम हो तो बीज को मात्रा 25 से 30 किलो तक होनी चाहिए। बुआई से पहले फसल को रोगों से बचाने के लिए बीजों का उपचार अवश्य कर लेना चाहिए। बुआई से ऐने पहले बीजों को उसे हल्का रगड़कर उसे दो भागों में तोड़ लेना चाहिए।
ख़ास हल से बुआई को कतारों में करना भी फ़ायदेमन्द साबित होता है। कतारों के बीच की दूसरी करीब एक फ़ीट होनी चाहिए और एक से दूसरे बीज के बीच की दूरी 4-5 इंच तक बेहतर रहती है। बीजों को मिट्टी की सतह से करीब दो इंच नीचे ही बोना चाहिए। अधिक गहराई में बुआई होने पर ज़्यादातर बीज अंकुरित नहीं हो पाते। इससे किसान को नुकसान होता है। धनिया की खेती में उर्वरक का इस्तेमाल मिट्टी की ज़रूरत के मुताबिक ही होनी चाहिए।
फसल की सिंचाई
कम नमी वाले खेत में बुआई करते ही सिंचाई करनी चाहिए, जबकि ज़्यादा नमी वाले खेत में सिंचाई तभी करें, जब इसकी ज़रूरत महसूस हो। आमतौर पर धनिया की पूरी फसल के दौरान करीब 5 बार सिंचाई की ज़रूरत पड़ती है। धनिया की उपज को खरपतवार से नुकसान होता है, क्योंकि इसका पौधा खुद ही छोटे आकार का होता है। इसीलिए अच्छी उपज पाने के लिए गुड़ाई-निराई और रोग नियंत्रण के प्रति ख़ास सावधानी रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: कैसे खस (Vetiver) की खेती से करें शानदार कमाई?
धनिया के रोग
चेपा – चेपा के कीट हरे और पीले रंग के होते हैं। ये धनिया की पत्तियों का रस चूसकर उन्हें सूखा देते हैं। चेपा रोग हल्की गर्मी के साथ फैलता है। गोमूत्र को नीम के तेल में मिलकर छिड़कने से इसका घरेलू उपचार हो जाता है।
उकठा, लौंगिया और भभूतिया – ये तीनों ही कवक (फंगस) जनित रोग हैं। उकठा पीड़ित पौधे कुछ ही दिनों में सूखकर तबाह हो जाते हैं। लौंगिया के मामले में धनिया का तना सूज जाता है, उसमें गाँठे बनने लगती हैं और उसके बीज भी विकृत हो जाते हैं। भभूतिया की मार से धनिया की पत्तियों पर सफ़ेद रंग दिखने लगते हैं। इससे जल्द ही पत्तियाँ पीली पड़कर झड़ जाती हैं। इन रोगों के लक्षण दिखते ही विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपयुक्त कीटनाशक का इस्तेमाल करना चाहिए।
फसल की कटाई और सफ़ाई
धनिये की खेती में फसल की कटाई के समय हरी पत्तियों के लिए पत्तियों के बड़े होने के साथ ही धनिया की कटाई करते हैं। ये कटाई कई बार हो सकती है। जबकि बीज वाली कटाई के लिए पौधे की पत्तियों से पीला पड़कर झड़ने और पौधे पर बनी डोडी का रंग हरे से चमकीला भूरा होने तक इन्तज़ार किया जाता है। कटाई में यदि ज़्यादा देर हो जाए तो बीज का रंग खराब होने लगता है और उपज का दाम कम मिलता है।
कटाई के बाद धनिया के बीजों को धूप में सुखाकर और उसके डंठलों वग़ैरह की अच्छी तरह से सफ़ाई करके ही उपज को बाज़ार में पहुँचाना चाहिए, वर्ना अच्छा भाव नहीं मिलता।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















