बाढ़ और सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं की मार तो किसान सदियों से झेलते आये हैं। हालाँकि, पहले इनका असर क्षेत्रीय स्तर पर ज़्यादा दिखता था, लेकिन बीती आधी सदी से जलवायु परिवर्तन का असर इतना व्यापक दिख रहा है कि देश का हरेक किसान, सभी फ़सल-चक्र, पैदावार और खाद्य सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इसीलिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए जहाँ किसान, परम्परागत धान और गेहूँ की खेती की जगह मोटे अनाज की खेती को अपनाएँ, वहीं जनता भी अपनी थाली में मोटे अनाज को ज़्यादा अहमियत दे।

मोटे अनाज की खेती
मोटे अनाज को वैकल्पिक अनाज भी कहा गया है। गेहूँ-धान को छोड़कर बाक़ी अन्न को परम्परागत तौर पर मोटा अनाज कहते हैं जैसे बाजरा, मक्का, रागी, कोदों, जौ और ज्वार आदि। रबी में उगने वाली फ़सल मक्का और जौ को छोड़कर ज़्यादातर मोटे अनाज बारिश पर निर्भर रहने वाली ख़रीफ़ की फ़सलें हैं। परम्परागत तौर पर देश में इनकी पैदावार वर्षा आधारित ही है। मोटे अनाज, पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। इनकी फ़सलों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को बर्दाश्त करने की उच्च क्षमता होती है। इसीलिए खेती की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मोटे अनाज की पैदावार में गिरावट बहुत कम होती है।

पटना स्थित ICAR पूसा के पूर्वी अनुसन्धान परिसर के विशेषज्ञों के अनुसार, आम तौर पर धान की तुलना में मोटे अनाजों की पैदावार कम होती है। हालाँकि, देश के कुछ ज़िलों में वर्षा आधारित खेती में धान के मुक़ाबले मोटे अनाजों का प्रदर्शन बेहतर रहता है। मसलन, मध्य भारत में बाजरा और ज्वार तथा देश के अनेक इलाकों में मक्का। इसका मतलब है कि जलवायु अनुकूलन और अनाज उत्पादन बढ़ाने के लिए मोटे अनाजों का फ़सल क्षेत्र बढ़ाना ज़रूरी है।
मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन हरित क्रान्ति के तहत जैसे-जैसे गेहूँ और धान की पैदावार बढ़ी वैसे-वैसे भारतीय थालियों से मोटे अनाज से बने व्यंजन घटते चले गये। यही वजह है कि देश में प्रति व्यक्ति मोटे अनाज की खपत में दिनों-दिन गिरावट आती गयी। वो बात अलग है कि हाल के वर्षों में डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञों की ओर से लोगों को ख़ूब समझाया जाता है कि उत्तम सेहत और कुपोषण से बचाव में मोटे अनाजों की भूमिका बेजोड़ है।
मोटे अनाज की विशेषताएँ
रागी: ये कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, रेशा आदि विभिन्न खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत है। इसीलिए इसका औषधीय उपयोग भी होता है। ये डायबिटीज पीड़ितों के लिए फ़ायदेमन्द है। प्रति 100 ग्राम रागी में 3.9 मिलीग्राम आयरन और 344 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। आयरन की ऐसी उपलब्धता बाजरे को छोड़ अन्य अनाजों से ज़्यादा है।
बाजरा: बाजरे में 11 से 12 प्रतिशत प्रोटीन, 5 प्रतिशत वसा, 67 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 2.7 प्रतिशत खनिज लवण, 8 प्रतिशत आयरन और 132 माइक्रो ग्राम कैरोटिन होता है। इसके सेवन को आँखों की सुरक्षा के लिए बेहद उपयोगी पाया गया है। देश के कुछ इलाकों में बाजरे का उपयोग चारे के रूप में भी किया जाता है। इसमें विटामिन ‘बी’ के अलावा पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, ज़िंक, कॉपर और मैंगनीज़ जैसे खनिज तत्वों की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसीलिए पोषण क्षमता के लिहाज़ से बाजरे का स्थान चावल और गेहूँ से बेहतर पाया गया है।

ज्वार: फाइबर या रेशों से भरपूर ज्वार दुनिया भर में उगाया जाने वाला 5वाँ सबसे महत्वपूर्ण अनाज है। यह वजन कम करने और क़ब्ज़ को दूर करके पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मज़बूती प्रदान करते हैं, जबकि कॉपर और आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाने और ख़ून की कमी दूर करने में सहायक होते हैं। महिलाओं के लिए गर्भावस्था और प्रसव के बाद के दिनों के लिए ज्वार के सेवन को बेहद फ़ायदेमन्द पाया गया है।
मक्का: ये मोटा अनाज, विटामिन ‘ए’, फोलिक एसिड और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। यह दिल के मरीज़ों के लिए काफ़ी फ़ायदेमन्द होता है। इसमें अनेक कैंसर प्रतिरोधी एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। पके हुए मक्के में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा 50 प्रतिशत तक अधिक होती है। यह ख़राब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में मक्का को ज़रूर शामिल करना चाहिए। यह ख़ून की कमी दूर करके गर्भस्थ शिशु को स्वस्थ रखता है। हालाँकि वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों को इससे परहेज़ करना चाहिए, क्योंकि मक्के का सेवन वजन बढ़ाने में सहायक होता है।
कोदों: इसे प्राचीन अन्न माना गया है। इसमें कुछ मात्रा में वसा तथा प्रोटीन भी पाया जाता है। कोदों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसीलिए मधुमेह के रोगियों को भात की जगह कोदों के सेवन की सलाह दी जाती है। इसकी खेती मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाकों में होती है।
जौ: बिहार के असिंचित इलाकों में जौ की खेती मुख्य रूप से की जाती है। जौ में किसी भी अनाजों की अपेक्षा सबसे ज़्यादा अल्कोहल पाया जाता है। इसमें रेशा, एंटीऑक्सीडेंट एवं मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जौ का सेवन उन लोगों के लिए बहुत लाभदायक है जो हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित रहते हैं। जौ के सेवन से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- Barley Farming: अनाज, चारा और बढ़िया कमाई एक साथ पाने के लिए करें जौ की उन्नत और व्यावसायिक खेती
| प्रति 100 ग्राम मोटे अनाज में पोषक तत्वों की मात्रा | ||||||
| अनाज | प्रोटीन
(ग्राम) |
वसा
(ग्राम) |
कार्बोहाइड्रेट
(ग्राम) |
ऊर्जा
(किलो कैलोरी) |
कैल्शियम
(ग्राम) |
आयरन
(मिलीग्राम) |
| बाजरा | 11.8 | 4.8 | 67 | 361 | 42 | 11 |
| ज्वार | 10.4 | 3.1 | 70.7 | 349 | 25 | 5.4 |
| मक्का | 9.2 | 4.6 | 73 | 342 | 26 | 2.7 |
| रागी | 7.7 | 1.5 | 72.6 | 328 | 35 | 3.9 |
| कोदों | 9.8 | 3.6 | 66.6 | 353 | 35 | 1.7 |
| जौ | 12.5 | 2.3 | 73.5 | 354 | 33 | 3.6 |
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















