भारत सरकार लगातार किसानों की आय को दोगुनी करने की बात कह रही है। अब किसान की आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं से किसान को भी लाभ मिल रहा है। आप सोच रहे होंगे कि इस लेख में किसी सरकारी योजना को लेकर चर्चा होने वाली है, लेकिन यहां बात हो रही है मुंजा घास की। मुंजा एक बहुवर्षीय घास है, जो कि गन्ना प्रजाति की होती है। यह घास ग्रेमिनी कुल से संबंध रखती है। इसके पौधे की लंबाई 5 मीटर तक होती है। मुंजा घास की खेती करने से किसान को एक अतिरिक्त फ़ायदा ये भी है कि किसान एक बार इसको लगा दे तो इसके पौधे की जड़ फैलने के बाद लगभग 24-30 साल तक नहीं मरती हैं। मरुस्थलीय प्रदेशों में मुंजा घास मिट्टी के कटाव को रोकने का काम करती है।
मूंजा घास किस परिस्थिति में पनपती है?
मुंजा घास नदियों, सड़कों, हाईवे, रेलवे लाइनों और तालाब के किनारे खाली जगह पर कुदरती रुप से उग आती है। यह घास भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में पाई जाती है। किसान इसको आसानी से लगा सकते हैं। भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लगभग 33 फ़ीसदी लोगों को रोज़गार मिलता है।
मुंजा एक औषधीय पौधा
मुंजा की जड़ों का दवाई के रुप में उपयोग बताया गया है। इसके पौधे, पत्तियां, जड़ और तने इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके पौधे की जड़ों से दवाइयां भी बनाई जाती हैं। आपको बता दें कि पुराने समय में जब अंग्रेजी दवाइयां नहीं थी तो हकीम इसको उपयोग में लाते थे।
यह भी पढें: भेड़ पालन (Sheep Rearing): भेड़ की पांचाली नस्ल क्यों है ख़ास? जानिए कीमत और इसकी खूबियों के बारे में
मुंजा घास की खेती कैसे करें?
मुंजा घास रेतीली, ढलानदार और हल्की मिट्टी में उगाया जा सकती है। यह मुख्यतः जड़ों से रोपित की जाती है। एक पौधे (मदर प्लांट) से तैयार होने वाली 25 से 40 छोटी जड़ों के द्वारा इसको लगाया जाता है। जुलाई महीने में पौधों से नई जड़ें निकलने लगे तब इन्हें बोना चाहिए। इनको 30 बाय 30 सेंटीमीटर आकार के गड्ढों में 76 बाय 60 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाना चाहिए। इसकी 30,000 से 35,000 जड़ें प्रति हेक्टेयर लागाई जा सकती हैं। मुंजा को रासायनिक खाद की आवश्यकता नहीं पड़ती फिर भी यदि ज़रुरत हो तो 15-20 टन प्रति हेक्टेयर देसी खाद डालनी चाहिए। इसकी औसत पैदावर 350-400 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त की जा सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान
- जब किसान पौधे खेत में लगा दें तो उसके दो महीने बाद उनको जानवरों से बचाना चाहिए। इसको लगाने के बाद सूखाग्रस्त इलाके में किसानों को तुरंत पानी देना चाहिए। इससे पौधे हरे और स्वस्थ रहते हैं।
- किसान पानी देते समय ध्यान रखें कि पानी का जमाव पौधे की जड़ों के लिए हानिकारक होता है। इससे पौधों की जड़ों का विकास रुक जाता है।
- पहली बार लगभग 12 महीने के बाद मुंजा को जड़ों से 30 सेंटीमीटर ऊपर से काटना चाहिए। मुंजा के पौधों की कटाई हर साल करनी चाहिए।
कब और कैसे करें मुंजा घास की कटाई
मुंजा घास की कटाई हर साल अक्टूबर से नवंबर में करनी चाहिए। किसान को कटाई तब करनी चाहिए जब पौधे की ऊंचाई 10 से 12 फ़ीट हो जाए और पत्तियां सूखने लगे और पीली पड़ जाएं। कटाई के बाद सरकंडों को सूखने के लिये 5-8 दिनों तक खेत में इकट्ठा करके फूल वाला भाग ऊपर तथा जड़ वाला भाग नीचे करके खेत में मेड़ों के पास खड़ा करके सुखाना चाहिए। सूखने के बाद कल्लों से फूल वाला भाग अलग कर लें और बाजार में बेचने के लिये भेजना चाहिए। सूखने के बाद फूलों को अलग करके बाजार में बेचने के लिए भेज देना चाहिए। एक अनुमान के मुताबिक, इस फसल से 85,000 से 100,000 रुपये तक की कमाई की जा सकती है।
मुंजा के अलग-अलग उपयोग
• मुंजा को घरेलू सामान जैसे चारपाई, बीज साफ करने के लिए छाज, रस्सी, बच्चों का झूला, छप्पर आदि बनाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है।
• मुंजा का पौधा मृदा कटाव को 75 फ़ीसदी तक कम करता है।
• खेतों के चारों ओर मेड़ों पर मुंजा की फसल लगाने से अन्य फसलों को लू से बचा सकते हैं।
• मुंजा का प्रयोग ग्रीसिंग पेपर बनाने में भी किया जाता है।
• पशुओं के पैर की हड्डी टूट जाने पर इसके सरकंडों को मुंजा की रस्सी से चारों तरफ बांधने पर आराम मिलता है।
• पत्तियों की कुट्टी करके पशुओं को खिलाने से हरे चारे की पूर्ति हो जाती है।
• इसकी राख से कीटनाशक जैविक उत्पाद बनाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- गाजर घास: मिट्टी और किसान के इस सबसे बड़े दुश्मन को फ़ौरन नष्ट करें
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















