राजस्थान का पाली ज़िला वैसे तो मेहंदी की खेती और इससे जुड़े कृषि आधारित उद्योगों का गढ़ है, लेकिन मेहंदी एक ऐसी बहुवर्षीय सूखारोधी झाड़ है जो देश के ऐसे कई अन्य इलाकों के किसानों की ज़िन्दगी में भी ख़ुशहाली लाने की क्षमता रखती है। ख़ासकर, जिनकी ज़मीन कंकरीली, पथरीली, हल्की, भारी, लवणीय और क्षारीय है। इसके अलावा, जिनके पास सिंचाई के साधन नहीं हैं और जो बार-बार नयी फसलें लगाने के झंझट से बचना चाहते हैं। मेहंदी को गर्म तथा शुष्क जलवायु वाले इलाकों में बेहद आसानी से उगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है।
परती और बंजर ज़मीन के लिए भी मेहंदी की खेती एक शानदार विकल्प है। मेहंदी का इस्तेमाल सौन्दर्य प्रसाधन और औषधि के रूम में होता है। इसीलिए इसे व्यावसायिक फसल का दर्ज़ा हासिल है। लेकिन इससे भी बढ़कर मेहंदी की ख़ूबी ये है कि इसे अनुपजाऊ और बारानी यानी वर्षा आधारित तथा असिंचित खेतों में उगाया जा सकता है। मेहंदी की खेती को रासायनिक कीटनाशकों की ज़रूरत नहीं पड़ती और खेती की लागत कम आती है। व्यावसायिक उपयोग की वजह से मेहंदी की उपज बाज़ार में आसानी से बिकती है। मेहंदी से मिट्टी की नमी का संरक्षण होता है। सालाना पैदावार की निश्चिचता रहती है क्योंकि इसकी झाड़ियों पर बाढ़-सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं का ख़ास असर नहीं पड़ता है।
पूरे भारत में पनपता है ईरानी पौधा
मेहंदी को ‘हिना’ भी कहते हैं। हिना का मतलब ख़ुशबू होता है। ये मूलतः ईरानी पौधा है, लेकिन कई अरब देशों के अलावा मिस्र और अफ्रीका में भी पाया जाता है। ये पूरे भारत में मिलता है। कई जगह इन्हें खेतों-बाग़ीचों की बाड़बन्दी के लिए भी लगाते हैं। इसके फूलों की ख़ुशबू मनभावन होती है। मेहंदी की खेती मुख्यतः इसकी पत्तियों के लिए की जाती है, जो रंगाई के लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होती है।
मेहंदी एक झाड़ीदार छोटा वृक्ष है। इसकी शाखाएँ काँटेदार, पत्तियाँ गहरे हरे रंग वाली और नुकीली होती हैं। इसके सफ़ेद फूल गुच्छों में खिलते हैं और उनके कई बीज होते हैं। एक बार मेहंदी लगाने के बाद कई साल तक इसकी फसल मिलती है।
मेहंदी की इस्तेमाल
मेहंदी के पत्तों, छाल, फल और बीजों का उपयोग अनेक दवाईयों में होता है। ये कफ़ और पित्तनाशक होती है। इसके फलों से नींद, बुखार, दस्त और रक़्त प्रवाह से जुड़ी दवाईयाँ बनती हैं तो पत्तियों और फूलों से तैयार लेप का कुष्ठ रोग में इस्तेमाल होता है। सिरदर्द और पीलिया के मामले में भी मेहंदी की पत्तियों का रस इस्तेमाल होता है। मेहंदी में लासोन 2-हाइड्रॉक्सी, 1-4 नाप्य विनोन, रेजिन, टेनिन गौलिक एसिड, ग्लूकोज, वसा, म्यूसीलेज और क्विनोन आदि तत्व पाये जाते हैं।
मेहंदी की खेती में नहीं करें सिंचाई
ICAR-KAZRI (Central Arid Zone Research Institute) से जुड़े कृषि विज्ञान केन्द्र, पाली के विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ़ मेहंदी की बुआई के वक़्त ही मिट्टी को अच्छी तरह से गीला होना चाहिए। इसके बाद मेहंदी की खेती में सिंचाई नहीं करनी चाहिए। इससे पत्तों के रंजक (रंगने वाले) तत्वों में कमी आ जाती है।
हालाँकि, अत्यधिक सूखे की दशा में मेहंदी की खेती को पानी देना पड़ सकता है। मेहंदी की खेती को सीधे बुआई और नर्सरी में क़लम तैयार पौधों की रोपाई के रूप में भी किया जा सकता है। छायादार नर्सरी में बीज से पौधे तैयार करने के लिए मार्च-अप्रैल में बीजों को छिड़ककर पौधों को विकसित करना चाहिए और फिर इन्हें मॉनसून आने के बाद जुलाई में खेत में रोपना चाहिए।
ये भी पढ़ें: एलोवेरा की खेती (Aloevera Farming): जानिए लागत से लेकर कमाई के बारे में, एलोवेरा उत्पादों का बढ़ता बाज़ार
मेहंदी के लिए खेत की तैयारी
मेहंदी वाले खेत में मॉनसून की पहली बरसात के साथ 2-3 बार मिट्टी पलटने वाले हल से गहरी जुताई करके पाटा लगाएँ। ताकि मिट्टी के हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाएँ। अधिक पैदावार पाने के लिए 8-10 टन प्रति हेक्टेयर सड़ी गोबर की खाद या कम्पोस्ट डालना भी बहुत फ़ायदेमन्द होगा। दीमक नियंत्रण के लिए मिथाइल पाराथियॉन का 10 प्रतिशत वाला चूर्ण भी मिट्टी में मिलाना चाहिए।
मेहंदी का बीजोपचार और बीज–दर
सीधे खेत में छिड़काव करके मेहंदी की खेती करने के लिए प्रति एक हेक्टेयर के लिए 20 किलोग्राम बीज पर्याप्त होता है। नर्सरी में बुआई से पहले 10-15 दिनों तक लगातार मेहंदी के बीजों के पानी में भिगोकर रखा जाता है। इसके पानी को रोज़ाना बदलना चाहिए और फिर हल्की छाया में सुखाना चाहिए। मेहंदी की बुआई फरवरी-मार्च में करते हैं। पौधों की रोपाई का सही वक़्त जुलाई-अगस्त का है।
बुआई–निराई और खाद
उपचारित बीज में रेत को बराबर मिलाकर क्यारियों या खेत में छिड़ककर बुआई करते हैं। इसके बाद हल्का झाडू फेरकर बीजों पर बारीक़ सड़ा गोबर छिड़ककर ढक देते हैं। बुआई के दो से तीन हफ़्तों बाद बीज अंकुरित होते हैं। नर्सरी के पौधे जब 40-50 सेंटीमीटर ऊँचे हो जाएँ तो उन्हें खेत में सीधी लाइन में 50 सेंटीमीटर की दूरी पर रोपना चाहिए। रोपाई के महीने भर बाद निराई करके खरपतवार को निकालना चाहिए। मेहंदी की उचित बढ़वार के लिए हर साल पहली निराई-गुड़ाई के वक़्त प्रति हेक्टेयर 40 किलोग्राम की दर से पौधों की कतारों के दोनों तरफ नाइट्रोजन डालना चाहिए। अच्छी बरसात की दशा में दूसरी निराई-गुड़ाई के समय भी इतना ही नाइट्रोजन देना चाहिए।

साफ़ मौसम में ही करें मेहंदी की कटाई
पैदावार के लिहाज़ से मेहंदी की कटाई के वक़्त मौसम साफ़ और खुला होना चाहिए। पहली कटाई मार्च-अप्रैल और दूसरी कटाई अक्टूबर-नवम्बर में ज़मीन से लगभग 2-3 इंच ऊपर से करनी चाहिए। इसकी शाखाओं के निचले हिस्से की पत्तियों को पीला पड़ने और झड़ने से पहले काट लेना चाहिए, क्योंकि मेहंदी की पत्तियों की आधी पैदावार पौधों के निचले एक चौथाई हिस्से से ही मिलता है।
काटी गयी पत्तियों को तीन-चार दिन तक सुखाना चाहिए। इस दौरान उपज पर कतई पानी नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि एक भी बौछार मेहंदी की क्वालिटी बिगाड़ सकती है। सूखी पत्तियों को बोरियों में भरकर सूखी जगह पर ही रखना चाहिए।
मेहंदी की खेती से पैदावार और कमाई
मेहंदी की बारानी फसल से औसतन 1200 से 1600 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर सूखी पत्तियाँ प्राप्त होती हैं। हालाँकि, शुरुआती तीन साल में पैदावार 500 से 700 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तक भी रह सकती है। मेहंदी का बाग़ान 20 से 30 साल तक ख़ूब उपजाऊ और लाभप्रद रहता है। हालाँकि, कहते तो ये भी हैं कि इसे एक बार बोने के बाद मेहंदी की पैदावार सौ साल तक मिल सकती है। इसकी खेती में पहले साल करीब 20 हज़ार रुपये का खर्च आता है। लेकिन दूसरे साल से ये आधा रह जाता है। मंडी में मेहंदी की सूखी पत्ती 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकती हैं।
क्यों बेजोड़ है राजस्थानी मेहंदी?
राजस्थान, मेहंदी का प्रमुख उत्पादक राज्य है। पश्चिमी राजस्थान और मारवाड़ की तेज़ धूप और शुष्क गर्मी वाली जलवायु मेहंदी की पत्तियों में शानदार रंग भरती है। इसीलिए प्रदेश के पाली ज़िले की 40,000 हेक्टेयर ज़मीन की मेहंदी मुख्य फसल है। पाली का सोजत कस्बा मेहंदी का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है। ये मेहंदी की सबसे प्रमुख मंडी है, इसीलिए ‘मेहंदी मंडी’ भी कहलाती है। सोजत में मेहंदी की सफ़ाई करने और इसका पाउडर बनाने वाले 50-60 कारखाने हैं। इनसे करीब 5000 लोगों की रोज़ी-रोटी चलती है। इनके उत्पाद 125 से ज़्यादा ब्रॉन्ड के नाम से भारत समेत दुनिया भर में बिकते हैं।
ये भी पढ़ें: फालसा की खेती (Falsa Farming): खराब से खराब जमीन से लेकर बंजर ज़मीन में उगता है फालसा, जानिए इस फल की ख़ासियत
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।






















Sojat city Mehndi ke khet ke maliko se milane ki ichchha hai.kisano ke contact number ho to mujhe deve.jai hind Jai bharat