बाजारा जिसे अंग्रेज़ी में मिलेट (Millet) कहा जाता है, पौष्टिकता से भरपूर होता है और ठंड के मौसम में तो अक्सर इसे खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। पहले तो सिर्फ़ गाँवों में ही लोग ज्वार, बाजरा जैसे मोटे अनाज खाना पसंद करते थे, लेकिन अब तो शहरों में भी लोग इसे खाना पसंद कर रहे है। बाजरे की खेती करने वाले किसान इसे न सिर्फ़ फसल के रूप में बेच सकते हैं, बल्कि मूल्य संवर्धन इकाई स्थापित कर इससे अन्य चीज़ें बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। ऐसा ही कर रही हैं कर्नाटक की सरोज एन. पाटिल।
कौन है सरोज एन. पाटिल?
सरोज एन. पाटिल कर्नाटक के दावणगेरे ज़िले के नित्तूर गांव की रहने वाली हैं। उनके पास खेती योग्य 11 हेक्टेयर भूमि है। सरोज और उनका परिवार धान, फिंगर मिलेट यानी रागी की GPU-28 किस्म, छोटा बाजरा (Minor Millet), नारियल और सुपारी की खेती करता है। इसके अलावा, उनके पास 7 गायें, 6 भैंसें और पोलट्री इकाई में 12 हज़ार पक्षी हैं। वो बाजरे से कई बाय-प्रॉडक्ट्स बना रही हैं। उनका Value Addition कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं।

बाजरे की खेती में तकनीक को खेती से जोड़ा
उनके पास एक ट्रैक्टर, चारा काटने की मशीन, खरपतवार नियंत्रण के लिए तीन कोनोवीडर मशीनें, आटा चक्की (छोटे बाजरा से माल्ट बनाने के लिए) ये सब उनके खेत में लगे हुए हैं। सरोज और उनका परिवार सालों से ऑर्गेनिक फिंगर मिलेट का उत्पादन कर रहा है। आमतौर पर रागी की फसल कटने के बाद बिक्री के लिए सीधा बाज़ारों में ही जाती है। इस तरह लाभ का अनुपात कम हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फसल उगाने की लागत, खासतौर पर कटाई और थ्रेसिंग का खर्च अधिक होता है। इसे देखते हुए सरोज ने वैल्यू एडिशन के बारे में सोचा।
सरोज पाटिल कृषि विज्ञान केंद्र की साइंटिफिक एडवाइज़री कमेटी की सदस्य भी हैं। उन्होंने मूल्य संवर्धन (Value Addition) से जुड़ी ट्रेनिंग लेने के बाद ही इसकी शुरुआत की। उनके उत्पादों को बेंगलुरू स्थित आईसीएआर-तरालाबालु कृषि विज्ञान केंद्र ने अपने कैंपस के ‘Saturday Organic Bazaar’ और दूसरी प्रदर्शनियों में बेचने का मौका दिया।
इन उत्पादों का करती हैं वैल्यू एडिशन
उन्होंने माल्ट बनाने के लिए एक छोटी आटा चक्की लगाई और 2014-15 में वैल्यू एडिशन शुरू कर दिया। उनके द्वारा तैयार उत्पादों में माल्ट, एनर्जी मिक्स, अचार, छोटे बाजरा की रोटी, ड्राई फ्रूट्स लड्डू, बाजरा पकोड़ा, रागी की सेवई आदि हैं। ‘थडवनम’ ब्रांड के तहत ये सभी उत्पाद बेचे जाते हैं, जो FASSI के तहत रजिस्टर्ड हैं। सरोज ने अपनी Value Addition Unit से 2019-20 में एक लाख 49 हज़ार का मुनाफ़ा कमाया। बाजरे की खेती के साथ ही उसे प्रोसेस करना, इससे मार्केट में उन्हें अपनी उपज का अच्छा दाम मिलता है।
महिलाओं से आगे बढ़ने की अपील
सरोज पाटिल महिलाओं से अपील करने के साथ ही उन्हें सुझाव देती हैं कि वह अपनी पसंद और क्षमता के हिसाब से कृषि के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें। सरोज कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग द्वारा आयोजित कई ट्रेनिंग कार्यक्रमों में बतौर गेस्ट जाती हैं और किसानों से अपने अनुभव साझा करती हैं। उन्हें खेती-किसानी के गुर सिखाती हैं।

मिल चुके हैं कई सम्मान
खेती-किसानी में उनकी उपलब्धियों को लेकर उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 2011 में कर्नाटक सरकार द्वारा ‘पर्यावरण पुरस्कार’ (Environment Award), 2008-09 कर्नाटक सरकार द्वारा ‘कृषि पंडित’ पुरस्कार और 2013 में महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह द्वारा ‘महिंद्रा समृद्धि कृषि पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें: खरीफ़ फसलों में लगने वाले खरपतवारों की रोकथाम कैसे करें? जानिए कृषि विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार सिंह से
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















