Kisan Andolan: किसानों का चक्का जाम खत्म, दिल्ली में नहीं दिखा असर, कई दर्जन लोग गिरफ्तार

Kisan of India को Google पर जोड़ें Kisan Andolan Chakka Jaam Live आज पूरे देश में किसानों ने दोपहर 12 […]

Kisan Andolan Chakka Jaam Live आज पूरे देश में किसानों ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के लिए 3 घंटों के चक्का जाम का ऐलान था। चक्का जाम शांतिपूर्ण खत्म हो गया है। जाम खत्म होने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने सरकार को कानून वापस लेने के लिए दो अक्टूबर तक का समय दिया है।

उल्लेखनीय है कि इस चक्का जाम में दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को मुक्त रखा गया है। हालांकि दिल्ली तथा अन्य दोनों राज्यों की पुलिस भी हरसंभव अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार थी।

चक्का जाम के समर्थन में दिल्ली के शहीदी पार्क में प्रदर्शन कर रहे 50 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के बाहर प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर बॉर्डर (राजस्थान-हरियाणा) के पास नेशनल हाईवे को ब्लॉक किया। अमृतसर में भी रोड़ ब्लॉक कर दी गई। इसके अलावा बेंगलुरू में भी कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

26 जनवरी को निकली किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था अत्यन्त कड़ी कर दी है। 50000 से अधिक जवान सुरक्षा में लगे हुए हैं। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।

Kisan Of India Instagram

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top