कोरोना महामारी में औषधीय पौधों की मांग बढ़ गई है। औषधीय उत्पादों की मांग किसानों के लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित हो रही है। उत्पादन कम और मांग अधिक होने के कारण किसानों को औषधीय फसलों के अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। यही कारण है कि किसानों का रुझान औषधीय खेती की ओर लगातार बढ़ रहा है। एक ऐसा ही औषधीय पौधा है गिलोय। आयुर्वेद में औषधि के रूप में गिलोय का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है, लेकिन आम लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता और बढ़ी कोविड-19 के आने के बाद। कोरोना की शुरुआत में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लगभग हर कोई गिलोय का जूस पीने लगा।
दरअसल, बेल की तरह फैलने वाला गिलोय सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है और कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। गिलोय की मांग आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियों में अधिक है इसलिए इसकी खेती किसानों के लिए फ़ायदे का सौदा है। सरकार भी औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दे रही है।

गिलोय की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी और जलवायु
गिलोय का पौधा बहुत मज़बूत होता है। इसलिए गिलोय की खेती किसी भी तरह की मिट्टी में संभव है, लेकिन बलुई दोमट मिट्टी में इसका विकास तेज़ी से होता है। नम जलवायु इसके विकास के लिए उपयुक्त होती है। फरवरी से लेकर सितंबर तक का महीना गिलोय की खेती के लिए उपयुक्त होता है। जहां गिलोय का पौधा लगा रहे हैं, वहाँ पानी जमा नहीं होना चाहिए।
गिलोय की खेती के लिए नर्सरी
गिलोय के पौधों की नर्सरी भी प्लास्टिक बैग में आसानी से तैयार की जा सकती है। बैग में इसकी कटिंग लगाकर नर्सरी बनाई जा सकती है। गिलोय अगर एक बार अच्छी तरह लग जाए तो बहुत तेज़ी से फैलता है। इसके पत्तों का आकार पान के पत्तों की तरह ही होता है, मगर गिलोय का स्वाद कड़वा होता है। आमतौर पर गिलोय की बेल दूसरे पेड़ों का सहारा लेकर ऊपर चढ़ती है और जिस पेड़ पर यह चढ़ती है उसके गुण भी गिलोय में आ जाते हैं। नीम के पेड़ पर उगने वाले गिलोय को नीम गिलोय कहा जाता है और यह बहुत गुणकारी माना जाता है। इसके अलावा, सहजन के पेड़ पर चढ़ने वाला गिलोय भी सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है।

खेत में गिलोय लगाना
खेत में गिलोय का पौधा लगाने से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करके खरपतवार आदि हटा देने चाहिए। फिर प्रति हेक्टेयर 10 टन उर्वरक और नाइट्रोजन की आधी खुराक (75 Kg) खेत में डालनी चाहिए। इससे पौधों का विकास अच्छी तरह होता है। गिलोय की गांठ सहित तनों की कटिंग को सीधे खेत में लगाया जा सकता है। अच्छी पैदावार के लिए पौधों से पौधों की दूरी 3 मीटर रखें। गिलोय को बढ़ने के लिए सहारे की ज़रूरत पड़ती है, इसके लिए आप लकड़ी की खपच्चियां (डंडे) लगा सकते हैं। गिलोय के पौधों को अधिक सिंचाई व निराई-गुड़ाई की ज़रूरत नहीं पड़ती है। गिलोय के पौधे की एक और ख़ासियत है कि इसपर किसी तरह के कीट का प्रकोप नहीं होता है।
कटाई के बाद भंडारण
आमतौर पर गिलोय के तने की कटाई अक्टूबर में की जाती है। इसे सावधानी पूर्वक छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह छाया में सुखाकर जूट के बोरे में भरकर ठंडे स्थान पर रखा जाता है।
नीम चढ़े गिलोय की मांग है अधिक
नीम पर चढ़ा गिलोय औषधिय गुणों से भरपूर होता है और आयुर्वेदिक दवा बनाने में इसका इस्तेमाल होता है। इसलिए इसकी मांग बहुत अधिक है। गिलोय डायबिटीज़ से लेकर हृदय रोग, डेंगू और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत मददगार है।

गिलोय की खेती से मिट्टी की सुरक्षा
गिलोय का पौधा मिट्टी के क्षरण को रोकता है। बंजर, परती व पथरीली भूमि पर गिलोय की खेती करके पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है और भूमि के कटाव को रोका जा सकता है।
जिस जगह पर गिलोय की बेल उगती है, उस जगह पर मिट्टी भी सुरक्षित तथा संरक्षित रहती है। गिलोय के पत्तों से मिट्टी की ऊपरी सतह ढक जाती है, जिससे मिट्टी का प्रदूषित होने से बचाव होता है। बंजर भूमि, परती भूमि एवं पथरीली जमीन पर भी गिलोय की खेती को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे पर्यावरण व भूमि कटाव में मदद मिलती है। गिलोय की जड़ गिलोय की जड़ों में बारीक रेशे होते हैं। रेशों के साथ मृदा का संरक्षण करने में भी मदद मिलती है।

औषधीय पौधों की खेती को लेकर ट्रेनिंग और सब्सिडी
औषधीय पौधों की खेती के लिए सरकार भी किसानों की मदद कर रही है। आत्मनिर्भरत भारत अभियान के तहत दिए गए आर्थिक पैकेज में औषधीय खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 4000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दे रही हैं। इसमें बीज पर अनुदान से लेकर प्रशिक्षण तक की व्यवस्था शामिल है। किसान अपने जिले के बागवानी विभाग से संपर्क कर इस संबंध में अधिक जानकारी ले सकते हैं।
भारतीय बाज़ार में सालाना करोड़ों रुपये के हर्बल उत्पादों का कारोबार होता है। एक आंकड़ें के मुताबिक, देश में हर्बल उत्पादों का बाज़ार करीबन 50 हज़ार करोड़ रुपये का है, जिसमें सालाना 15 फ़ीसदी की दर से वृद्धि हो रही है। कोरोना काल से पहले 35 रुपये में बिकने वाली तुलसी अब 40 से 45 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। घृतकुमार (एलोविरा) की मांग बढ़ने के चलते 35 रुपये प्रति किलो बिकने वाला पल्प अब 40 रुपये और 40 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला जूस अब 50 रुपये में बिक रहा है। वहीं बाज़ार में गिलोय जूस की कीमत 200 से 300 रुपये प्रति लिटर है। भृंगराज पाउडर के एक किलो पैकेट की कीमत 400 से 500 रुपये है। मोगरे तेल की कीमत 1500 से 5000 रुपये प्रतिकिलो तक जाती है। शंखपुष्पी सीरप के 450 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 200 से 240 रुपये के आसपास रहती है। ऐसे में जड़ी-बूटियों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहन देना एक बड़ा कदम है। इससे दवाओं की उपलब्धता के मामले में देश आत्मनिर्भर भी होगा।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















