Thursday, 1 October 2026
न्यूज़ सरकारी योजनाएं

National Fisheries Digital Platform (NFDP): राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मछली पालक करें रजिस्ट्रेशन, पाएं स्वागत प्रोत्साहन राशि

 राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म यान National Fisheries Digital Platform registration (NFDP) पर मछली पालक रजिस्ट्रेशन (registration) करवाएं और मत्स्य पालन में डिजिटल क्रांति (Digital Revolution in Fisheries) का हिस्सा बनें। मछली पालकों, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना डिजिटल प्रमाणपत्र (digital certificate) बनवाना पड़ेगा। इसके लिए उनको स्वागत प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुंच पा पाएंगे।  

kisan of india instagram

क्या है NFDP और PMMKSSY? (What is NFDP and PMMKSSY?)

राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (National Fisheries Digital Platform) एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसका उद्देश्य मछुआरों और मत्स्य किसानों को औपचारिक बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करके वे बैंक लोन,, मत्स्य बीमा, प्रदर्शन अनुदान और अन्य वित्तीय सहायता पा सकते हैं।

PMMKSSY (प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका बजट 6,000 करोड़ रुपये है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र को मजबूत बनाना, किसानों को वित्तीय सहायता देना, मछली उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाना और निर्यात को बढ़ावा देना है।

क्या हैं इस अभियान के मुख्य उद्देश्य? (What Are The Main Objectives Of This Campaign?)

  1. देशभर में मछुआरों और मत्स्य किसानों का रजिस्ट्रेशन बढ़ाना।
  2. PMMKSSY के तहत मिलने वाले लाभों के लिए आवेदन प्रक्रिया को तेज करना।
  3. मत्स्य बीमा, लोन की सुविधा और इनसेंटिव अमाउंट का फायदा उठाने में मदद करना।
  4. मछली उत्पादन और मार्केटिंग को डिजिटल तरीके से ट्रैक करना।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन? (How To Register?)

इसके लिए आपको राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (NFDP) पर पंजीकरण करवाना होगा। अपना डिजिटल प्रमाणपत्र बनावाने के लिए सरकारी की ओर से 100 रुपये की स्वागत प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। डिजिटल प्रमाणपत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करके सभी मांगे गये दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। 

kisan of india youtube

रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Required For Registration)

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मछली पालन से संबंधित दस्तावेज (अगर उपलब्ध हो)

कहां करें रजिस्ट्रेशन? (Where To Register?)

  • NFDP की आधिकारिक वेबसाइट पर
  • नजदीकी CSC सेंटर पर
  • मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कैंप में

PMMKSSY के तहत मिलने वाले लाभ (Benefits Available Under PMMKSSY)

ऋण सुविधा: मछली पालन के लिए बैंकों से आसानी से लोन मिलेगा।

मत्स्य बीमा: मछली पालन में होने वाले नुकसान के लिए बीमा कवरेज।

प्रदर्शन अनुदान: बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि।

मार्केट लिंकेज: मछली बेचने के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशिक्षण: मछली पालन की आधुनिक तकनीकों पर ट्रेनिंग।

National Fisheries Digital Platform (NFDP): राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मछली पालक करें रजिस्ट्रेशन, पाएं स्वागत प्रोत्साहन राशि

अब तक 17 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन (More Than 17 Lakh Registrations So Far)

मंत्रालय के अनुसार, NFDP पोर्टल पर अब तक 17 लाख से अधिक मछुआरों और किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इस डिजिटल पहल से मत्स्य क्षेत्र में क्रांति आने की उम्मीद है, जिससे देश में मछली उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

आज ही NFDP की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें या सहायता के लिए टोल-फ़्री नंबर 1800-425-1660 पर कॉल करें।

 

इसे भी पढ़िए: International Potato Center To Be Built In Agra: आगरा के किसानों को मिलेगी हाईटेक आलू की किस्में, बढ़ेगा निर्यात

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Avatar photo

Asma

About Author

hi, this is author discription, that define about author profile.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *