रबी का बुवाई क्षेत्र 600 लाख हेक्टेयर के करीब पहुंचा, पिछले साल से लगभग 25 लाख हेक्टेयर ज्यादा

24 दिसंबर 2020 तक कुल रबी फसलों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 573.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 597.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बोया गया है, इस प्रकार पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल रबी क्षेत्र कवरेज में 24.69 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हमारे किसान भाइयों-बहनों की अथक मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों के अनुसंधान और भारत सरकार के सतत् प्रयत्नों से देश में रबी की बुवाई की प्रगति की कुल प्रवृत्ति उत्कृष्ट है। रबी का बुवाई क्षेत्र 600 लाख हेक्टेयर के करीब पहुंच गया है।

ये भी देखें : PM किसान सम्मान निधि योजना : लाभ उठाने के लिए ऐसे करें अप्लाई

ये भी देखें : किसानों को फसल नुकसान का जल्द मिलेगा मुआवजा, अब ड्रोन से होगा सर्वे

ये भी देखें : किसानों की फसल को देश की मंडियों तक पहुंचाएगा भारतीय रेलवे

24 दिसंबर 2020 तक कुल रबी फसलों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 573.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 597.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बोया गया है, इस प्रकार पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल रबी क्षेत्र कवरेज में 24.69 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

रेपसीड व मस्टर्ड की अब तक की सर्वाधिक बुवाई हुई है। रेपसीड एंड मस्टर्ड के तहत क्षेत्र कवरेज पिछले वर्ष की इसी अवधि के 65.72 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल अभी तक 71.79 लाख हेक्टेयर पर दर्ज किया गया है, इस प्रकार 6.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के क्षेत्र कवरेज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जो कि अब तक का उच्च क्षेत्र कवरेज है।

पिछले वर्ष के 297.39 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 313.24 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई है, अर्थात् क्षेत्र कवरेज में 15.85 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। आज तक देश में रबी फसलों के अंतर्गत क्षेत्र कवरेज की प्रगति पर COVID-19 महामारी की स्थिति का कोई प्रभाव नहीं है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top