मूली सदाबहार जड़ वाली सब्ज़ी है, जिसका इस्तेमाल सब्ज़ी, सलाद से लेकर अचार बनाने में किया जाता है। वैसे तो मूली सभी मौसम में उगाई जा सकती है, लेकिन अधिक गर्मी के मौसम में उगने वाली मूली सख्त और स्वाद में कड़वी हो जाती है, जबकि ठंड के मौसम में मिलने वाली मूली खाने में स्वादिष्ट होती है। मूली की खेती मैदानी इलाको में रबी के मौसम में की जाती है। मूली कम समय में अधिक उपज देने वाली सब्ज़ी है। इसलिए इसके उत्पादन से किसान अपना मुनाफ़ा बढ़ा सकते हैं। मूली की खेती से अधिक कमाई के लिए इसकी बेहतरीन किस्मों के बारे में जानकारी होना ज़रूरी है।
मूली की उन्नत किस्में
जापानी व्हाइट- मूली की यह प्रजाति विदेशी है और पहाड़ी इलाकों में इसे अधिक उगाया जाता है। इसकी ख़ासियत यह है कि बुवाई के दो महीने बाद ही ये किस्म तैयार हो जाती है। इस किस्म की मूली की जड़ें एकदम सफेद होती हैं। जड़ों की लंबाई 1 फ़ीट के लगभग होती है। इस मूली का स्वाद मीठा होता है और प्रति हेक्टेयर इसकी उत्पादन क्षमता औसतन 25 से 30 टन है।

पूसा देसी- इस किस्म की खेती रबी के मौसम में की जाती है। इनके पौधों की जड़ों का निचला हिस्सा नुकीला होता है। इसकी जड़ों की लंबाई भी करीब एक फीट तक होती है। पौधों की जड़ें सफेद और थोड़ी मोटी होती हैं। इसका स्वाद कड़वा होता है। इसलिए अचार, सब्ज़ी बनाने में इसका ज़्यादा इस्तेमाल होता है। बुवाई के 40-45 दिन बाद ही फसल तैयार हो जाती है और प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 30 टन होता है।

पूसा चेतकी- इस किस्म की जड़ें पूरी तरह से सफेद और नरम होती हैं। गर्मियों में होने वाली मूली की अन्य किस्मों की तुलना में यह कम तीखी होती है। इसकी लंबाई 15-20 सेंटीमीटर तक होती है। इस किस्म की बुवाई अप्रैल से अगस्त के बीच की जाती है और औसतन उपज क्षमता 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

पूसा रेशमी- इस किस्म की मूली के पौधों की जड़ें एक फ़ीट तक लंबी होती है। इसका रंग सफेद और स्वाद में थोड़ी तीखी होती है। इसकी पत्तियों में हल्के कांटे जैसे दिखते हैं और प्रति हेक्टेयर औसतन उत्पादन 31 से 35 टन के बीच होता है। बुवाई के करीब 55-60 दिन बाद फसल काटने के लिए तैयार हो जाती है।

काशी हंस- मूली की यह किस्म सर्दियों के मौसम में उगाई जाती है। इस किस्म की फसल बुवाई के 45-60 दिन बाद ही तैयार हो जाती है। इसके पौधों की जड़ें नुकीली होती हैं और स्वाद हल्का मीठा होता है। इस किस्म के पौधों का प्रति हेक्टेयर औसतन उत्पादन 40-45 टन होता है।

काशी लोहित (VRRAD-131-2)
इसकी जड़ें आकर्षक लाल रंग की होती हैं। ये किस्म सलाद के लिए अच्छी मानी जाती है। इस किस्म में सफेद मूली की तुलना में 80 से 100 फ़ीसदी ज़्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। विटामिन सी से ये भरपूर होता है। इसमें एंथोसायनिन और फेनोलिक्स जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। इसकी बुवाई का सही समय मध्य सितंबर से मध्य दिसंबर के बीच रहता है। इसकी प्रति हेक्टेयर उपज क्षमता 40-45 टन है।

मूली की खेती के लिए मौसम और मिट्टी
मूली की अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण फसल के लिए ठंडा मौसम ज़रूरी है। 20-25 डिग्री सेल्सियस पर पौधों का तेज़ी से विकास होता है। अच्छी फसल के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। चिकनी मिट्टी मूली की खेती के लिए अच्छी नहीं होती। इसकी बुवाई पंक्तियों में की जाती है। दो पंक्तियों के बीच 30 से 45 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए। चूंकि इसकी फसल जल्दी तैयार हो जाती है, इसलिए निराई-गुड़ाई भी जल्दी की जानी चाहिए। वैसे तो आजकल मूली को सालभर उगाया जाता है, लेकिन इसकी व्यवसायिक खेती ज़्यादातर रबी के मौसम में ही की जाती है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















