मिजोरम की आदिवासी महिलाएं इन दिनों खुद को आर्थिक रूप से मज़बूत बना रही हैं, सुपारी के पत्तों से प्लेट बनाकर। दरअसल, मिजोरम में जूम खेती के बाद छोड़ा हुआ क्षेत्र जो बेकार पड़ा हुआ था, वहां अब बड़े पैमाने पर सुपारी जिसे स्थानीय भाषा में कहवा भी कहा जाा है, की खेती की जा रही है।
किसानों के बीच ये बहुत लोकप्रिय भी हो चुकी है, खासतौर पर कोलासिब और रेंगदिल जिले में। इसकी एक बड़ी वजह है स्थानीय बाज़ार में इसकी बढ़ती मांग और कटाई के बाद प्रोसेसिंग की बहुत कम ज़ररूत। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य असम में सुपारी के पत्तों से बनी प्लेट के निर्यात की संभावनाएं भी बहुत अधिक है।
सुपारी की खेती को लोकप्रियता का एक और कारण है इसके वेस्ट यानी बेकार पत्तों से उपयोगी प्लेट बनाना। और इस तरकीब ने न सिर्फ गरीब आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके लिए रोज़गार सृजन भी किया है।
ईको फ्रेंडली प्लेट (Eco Friendly Disposable Plates)
शादी-पार्टी, पूजा-पाठ और त्योहारों में प्लास्टिक की प्लेट्स का बहुत इस्तेमाल होता है और इस्तेमाल के बाद इन्हें यू ही कचरे में फेंक दिया जाता है जिससे कचरे का अंबार लगता जाता है और ये प्लेट्स जल्दी नष्ट भी नहीं होती है, जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है।
लेकिन अब इस समस्या को सुपारी के पत्तों के आवरण से प्लेट्स बनाकर दूर किया जा सकता है। मिजोरम में ये काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस तरकीब से न सिर्फ खेती से निकलने वाला कचरा कम हो रहा है, बल्कि उसकी रिसाइकलिंग से बेहतरीन उत्पाद भी तैयार हो रहा है जिससे गरीब किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने का मौका मिल रहा है।
चूंकि ये प्लेट्स यूज़ करने के बाद जब फेंक दी जाती है, तो धूप और मिट्टी में पड़े-पड़े ये धीरे-धीरे नष्ट होकर खाद बन जाती है। अच्छी बात ये है कि ये प्लेट्स मज़बूत होती है और इसमें आसानी से खाना पड़ोसा जा सकता है।

ICAR की पहल
सुपारी की पत्तियां और इसके आवरण आसानी से उपलब्ध हैं, ऐसे में आदिवासियों के लिए इनके इस्तेमाल आसान है। यही सोचकर एनईएच क्षेत्र के लिए ICAR रिसर्च कॉम्प्लेक्स, मिजोरम केंद्र ने कावनपुई कोलासिब और रेंगदिल, ममित जिले में मोटर से चलने वाली सेमी ऑटोमेटिक मशीन लगवाई, ये मशीन बायोडिग्रेडेबल ईकोफ्रेंडली सुपारी की पत्तियों से प्लेट्स बनाती है। इन मशीनों की स्थापना ICAR ने जनजातीय उप योजना (टीएसपी) के तहत की।
स्किल डेवलपमेंट के लिए बनाएं स्वयं सहायता समूह
आदिवासी किसानों खासतौर पर महिलाएं सुपारी के पत्तों से बेहतरीन प्लेट्स बना सके इसके लिए उनका कौशल विकास ज़रूरी थी। इस मकसद को पूरा करने के लिए फरवरी 2019 में कवन्पुई महिला किसान क्लब (43 सदस्य) और रेंगदिल ग्राम संगठन (182 सदस्य) नाम से दो स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया।
इन समूहों में शामिल महिलाओं को सुपारी की पत्तियों के आवरण से प्लेट्स बनाने संबंधी कौशल सिखाया गया। इसके लिए महिला सदस्यों को अपने कॉमन बैंक अकाउंट में बस एक मामूली सी रकम जमा करने के लिए कहा गया।

प्लेट बनाने की प्रक्रिया
प्लेट्स बनाने के लिए सबसे पहले महिलाएं गिरे हुए सुपारी के पत्तों को उठाती हैं और उसके बाद उनमें से खराब पत्तों को अलग किया जाता है। फिर उन्हें करीब एक हफ्ते तक धूप में सुखा जाता है। जिसके बाद इन्हें प्लेट्स बनाने वाली मशीन में डालकर 30 और 20 से.मी. साइज़ की प्लेटे बनाई जाती हैं। चूकिं मार्केट में 30 से.मी. साइज़ की प्लेट्स की मांग अधिक है इसलिेए इनका उत्पादन अधिक किया जाता है।
महिलाओं की आजीविका में सुधार
पिछले तीन सालों में कवन्पुई महिला किसान क्लब ने 570653 प्लेटों और रेंगदिल ग्राम संगठन ने 1046639 प्लेटों का निर्माण किया। जनजातीय उप योजना कार्यक्रम की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल के तहत महिलाओं को सुपारी के पत्तों से प्लेट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया और इसके नतीजे उत्साहजनक रहें। इससे न सिर्फ कृषि कचरे का सदुपयोग हो रहा है, बल्कि इसने महिलाओं को आजीविका के साधन प्रदान करके उन्हें सशक्त भी बनाया है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















