हार न मानने का जज़्बा, कठिन परिस्थितियों से लड़कर खेती से अपनी पहचान बनाने वाले शिव कुमार मौर्य के बारे में आज हम आपको बताएंगे। एक वक़्त पर सरकारी विभाग में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले शिव कुमार मौर्य की जब नौकरी चली गई तो वो डिप्रेशन में चले गए थे। ये वो दौर था, जब पूरे घर की ज़िम्मेदारी भी उनके कंधों पर ही थी। उन्होंने हार नहीं मानी और खेती को अपनी कर्मभूमि चुना। आज वो एक सफल एग्री-बिज़नेस चला रहे हैं। किसान ऑफ़ इंडिया से ख़ास बातचीत में उन्होंने अपने खेती के अनुभवों पर खुलकर बात की।
उत्तर प्रदेश में गोंडा ज़िले के ब्लॉक वज़ीरगंज के रायपुर गांव के रहने वाले शिव कुमार मौर्य आज एक प्रगतिशील किसान हैं। उन्हें कई अवॉर्डस से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके पीछे उनकी कई सालों की अथक मेहनत और दृढ संकल्प है।

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवकुमार ने एमकॉम की डिग्री ली हुई है। वो किसान परिवार से ही ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता पेशे से अकाउंटेंट थे। कुछ परिस्थितियों की वजह से उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा। शिव कुमार मौर्य ने बताया कि उनके पिता को खेती से लगाव था और भूगोल विषय पसंद था। उन्हें प्रतिकूल परिस्थितियों में पौधों का विकास करने में रुचि थी। इसी लगाव के चलते उन्होंने अपनी एक एकड़ ज़मीन पर नारियल, लौंग, इलायची, हींग, तेज पत्ता जैसे 250 तरह के अलग-अलग पेड़-पौधे लगाए। शिव कुमार मौर्य ने बताया कि लोग कहते थे कि यहां नारियल नहीं हो सकता, लेकिन उनके पिता को नए-नए प्रयोग करते रहना पसंद था। 20 साल के इंतजार के बाद पेड़ में नारियल के फल दिखने लगे।
संघर्ष ने और मजबूत किया
2007 में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर जैसे कई बड़े शहरों में नौकरी की तलाश में गए, लेकिन कहीं भी ढंग की जॉब नहीं मिल पाई। 2010 में न्यूज़पेपर में श्रम विभाग में भर्ती को लेकर एक ऐड छपा था। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर दिया और उनका सिलेक्शन भी हो गया। वो जॉब करने लगे। इसके बाद भारतीय सर्वेक्षण विभाग में भी भर्ती के लिए ऐड निकला हुआ था। यहाँ पर भी उनका सिलेक्शन हो गया। पहले मेरठ, पुणे और फिर फ़ैज़ाबाद उनका ट्रांसफर हुआ। लेकिन फ़ैज़ाबाद में जॉइनिंग के वक़्त उन्हें मना कर दिया गया। उनकी जॉब छूट गई। इससे शिव कुमार मौर्य आहत हुए। डिप्रेशन से जूझे। कोलकाता में एक प्राइवेट कंपनी में उनकी जॉब तो लग गई, लेकिन वो उससे खुश नहीं थे। फिर उन्होंने वापस अपने गाँव जाने का फैसला किया। परिवार खेती से जुड़ा था, तो खेती को ही अपनी आजीविका बनाने के सफर पर वो निकल पड़े।

कृषि विज्ञान केंद्र के संपर्क में आए
उन्होंने गोंडा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र जाना शुरू किया। खेती की उन्नत तकनीकों और प्रयोगों के बारे में जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से उन्हें मोबाइल पर भी नयी जानकारियां मैसेज के ज़रिए मिलतीं। यहीं से उन्हें कृषि निवेश मेले के आयोजन के बारे में पता चला। यहाँ शिवकुमार को सरकार की फ़ार्म मशीनरी बैंक योजना के बारे में पता चला। इस योजना के तहत किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर कृषि यंत्र दिए जाते हैं। शिव कुमार मौर्य ने इस योजना के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने के बाद आवेदन कर दिया। इससे उन्हें काफ़ी मदद मिली।
इसी दौरान उन्हें कृषि वैज्ञानिक धर्मवीर कंबोज के बारे में पता चला। हरियाणा के रहने वाले धर्मवीर कांबोज एक प्रगतिशील किसान हैं। उन्होंने अपनी बनाई जुगाड़ की कई मशीनों से हज़ारों किसानों की मुश्किलें हल की हैं। उनका खुद का कारोबार आज लाखों में है और वो सफल उद्यमी और किसान ट्रेनर हैं। शिव कुमार मौर्य उनसे मिलने के लिए उनके गांव दामला, हरियाणा पहुंचे। उन्होंने वहाँ पहुंचकर उनकी आधुनिक तकनीकों के बारे में जाना।

मल्टी-पर्पज फ़ूड प्रोसेसिंग मशीन लगाई
धर्मवीर कंबोज ने एक मल्टी-पर्पज फ़ूड प्रोसेसिंग मशीन भी बनाई हुई है। इस मशीन की मदद से फूल, सब्जियां और औषधि को प्रोसेस करके जूस, जैल जैसे उत्पाद तैयार किये जा सकते हैं। धर्मवीर कांबोज से मिलने के बाद शिव कुमार ने आधुनिक खेती शुरू की। उन्होंने अपने खेत में परवल, पपीता, सहजन, एलोवेरा आदि के साथ-साथ करीब 250 तरह के पेड़-पौधे लगाए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मल्टी पर्पज फ़ूड प्रोसेसिंग की मशीन भी लगाई है, जिससे वो तरह-तरह के उत्पाद तैयार करते हैं।
एलोवेरा से पल्प, जूस, जैल और साबुन जैसे प्रॉडक्ट्स बनाते हैं। इसके अलावा अचार, मुरब्बा, जैम जैसे खाद्य उत्पाद भी वह तैयार करते हैं और बाज़ार तक पहुंचाते हैं। मोरिंगा पाउडर और सहजन का साबुन, उनके इन प्रॉडक्ट्स की भी अच्छी डिमांड है।

खेती ने बहुत कुछ दिया
शिवकुमार ने फ़ूड प्रोसेसिंग के अलावा नर्सरी भी बना रखी है। इस नर्सरी में वो आम, नींबू, परवल और पपीते के पौधे तैयार कर किसानों को उपलब्ध करवाते हैं। शिव कुमार मौर्य कहते हैं कि उन्हें खेती ने बहुत कुछ दिया है। अगर सालाना कमाई की बात करें तो उन्हें 5 लाख रुपये की आमदनी हो जाती है।
शिव कुमार मौर्य ने बताया कि उनके क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या है। इसके लिए उन्होंने अपने 4 एकड़ के खेत के चारों तरफ बाड़ लगा रखी है। वो सब्जी, फल और औषधीय पौधों की खेती करते हैं। परवल, कुंदरू, बीन्स, लोबिया, आलू, चुकंदर, गाजर, लहसुन, टमाटर, नींबू, पपीता, एलोवेरा मुख्य उपज हैं।

रेड लेडी पपीते की खेती
शिव कुमार मौर्य पपीते की रेड लेडी किस्म की खेती करते हैं। इसके एक पौधे से 100 किलोग्राम तक पपीता पैदा होता है। शिव कुमार मौर्य ने बताया कि इसमें नर पौधों की संख्या नहीं होती। इसे 7 से 10 दिन भी रखें तो इसका फल जल्दी खराब नहीं होता।
इस वैरायटी में नर (मेल) व मादा (फीमेल) के गुण एक ही पौधे में होते हैं। इससे पौधे से पूरी तरह उत्पादन मिलने की संभावना होती है। पपीते की अन्य किस्मों में नर व मादा अलग-अलग होते हैं और कौन सा पौधा नर है और कौन सा पौधा मादा है, इसकी पहचान कर पाना तब तक संभव नहीं, जब तक पौधे पर फूल न लग जाए।

आज की तारीख में शिव कुमार की मेहनत इतनी रंग लाई है कि दूर-दूर से किसान उनका फ़ार्म देखने आते हैं। उन्हें कई कार्यक्रमों में उनके अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसके साथ ही शिवकुमार लोगों को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।






















