देश के मैदानी इलाकों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाण, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, बिहार और राजस्थान में प्रमुख रूप से उड़द दाल की खेती (Black Gram Cultivation) की जाती है। जबकि उड़द दाल की सबसे ज़्यादा खपत दक्षिण भारत में है क्योंकि मेंदू वड़ा, इडली, डोसा आदि बनाने के लिए यह मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल होती है। उड़द मुख्य दलहनी फसल है और इसकी वैज्ञानिक खेती करके किसान अधिक पैदावार ले सकते हैं जैसे पश्चिम बंगाल की तापसी पात्रा कर रही हैं।
कौन हैं तापसी पात्रा?
पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के रुपपुर गांव की रहने वाली तापसी अपने क्षेत्र की प्रगतिशील किसान हैं। तापसी पात्रा ने 2019-20 में रथिंद्र कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित फसल विविधिकरण (Crop Diversification) पर एक स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने खरीफ सीज़न में धान की बजाय, दाल (उड़द दाल) की खेती में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने दूसरे किसानों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। ट्रेनिंग प्रोग्राम में उड़द दाल की जिस नई और उन्नत किस्म का प्रदर्शन किया गया उसका नाम है WBU-109।
क्या है WBU-109 की ख़ासियत?
उड़द डाल की WBU-109 किस्म से पहले तापसी और इलाके के अन्य किसान उड़द की काली-50 किस्म की खेती किया करते थे। जब बतौर ट्रायल खेतों में उड़द डाल की WBU-109 किस्म लगाई गई, तो किसानों को कम समय में बंपर पैदावार का लाभ मिला। ये किस्म काली-50 की तुलना में 15 से 20 दिन पहले ही तैयार हो जाती है। साथ ही इसमें 6 से 8 शाखाएं अधिक होती हैं। काली-50 के प्रत्येक पौधे में जहां सिर्फ़ 30-35 फली ही होती है, वहीं नई किस्म में 60-65 होती हैं। WBU-109 की गुणवत्ता अच्छी होती है, जिससे बाज़ार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है।

नई तकनीक और बुवाई विधि
रुपपुर गांव के किसान उड़द दाल की काली-50 किस्म का पारंपरिक रूप से उत्पादन करते थें। उन्हें फसल के विकास के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों और कीटनाशकों में कोई जानकारी नहीं थी। इस क्षेत्र के किसान न ही कोई खाद और उर्वरक (Fertilizer) का इस्तेमाल किया करते थें। बीरभूम स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को ट्रेनिंग के दौरान उड़द दाल की खेती की नई और उन्नत तकनीक के बारे में बताया।
इस नई तकनीक में छिड़काव विधि का इस्तेमाल किया गया। ये विधि आसान और कम समय लेती है। इसमें पहले खेत की जुताई कर ली जाती है। फिर हाथ से बीजों को खेत में छिड़का जाता है और उसके बाद हल्की जुताई कर बीजों को मिट्टी में मिलाकर पाटा चला दिया जाता है।
उड़द दाल की उन्नत किस्म WBU-109 का प्रति हेक्टेयर में 30 किग्रा की दर से इस्तेमाल किया गया। बुवाई के 1 से 3 दिन बाद खरपतवार की समस्या से निपटारे के लिए प्रति हेक्टेयर पर तीन लीटर पेंडिमेथालिन दवा (pendimethalin) का इस्तेमाल किया गया। बुवाई के 25 से 45 दिन बाद पौधों के पोषक तत्वों के लिए दो ग्राम बी-20 दवा को प्रति लीटर पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे किया गया।

WBU-109 के अलावा, उड़द दाल की कुछ अन्य उन्नत किस्में हैं:
पंत यू-19- यह किस्म प्रति हेक्टेयर 10-12 क्विंटल तक पैदावार देती है।
पंत यू 30- 75-80 दिनों में तैयार होने वाली यह किस्म लगभग 10-12 क्विंटल प्रति हेक्टर पैदावार देती है।
कृष्णा- भारी मिट्टी के लिए उपयुक्त यह किस्म प्रति हेक्टेयर करीब 10-12 क्विंटल तक पैदावार देती है।
खारगोन- करीब 80 दिनों में तैयार होने वाली यह किस्म 12-15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देती है।
टी-9-19- इस किस्म का दाना मोटा और काला होता है। दोमट मिट्टी के लिए उपयुक्त यह किस्म प्रति हेक्टेयर करीब 9-13 क्विंटल तक पैदावार देती है।
के यू 96-3- इस किस्म की उड़द दाल के दाने छोटे और काले होते हैं। इसमें प्रति हेक्टेयर करीब 8-10 क्विंटल तक पैदावार होती है।
जवाहर उड़द 2- इस किस्म की उड़द दाल के दाने बड़े और काले होते हैं और प्रति हेक्टेयर औसतन 13 क्विंटल तक उपज होती है।
शेखर 2- यह उड़द की बहुत उन्नत किस्म मानी जाती है, जिसकी औसतन पैदावार 10-14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।
ये भी पढ़ें: Pulse Processing: जयश्री ने ‘दाल का कटोरा’ कहे जाने वाले लातूर ज़िले के किसानों की सबसे बड़ी मुश्किल की हल
अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या Kisanofindia.mail@gmail.com ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















