पॉली हाउस में होने वाली खेती से आज शायद ही कोई किसान अंजान हो। इसी तरह से ड्रिप इरीगेशन और स्प्रिंकलर से सिंचाई का तरीका भी ज़्यादा पुराना नहीं है। हरेक तकनीक का मक़सद कम से कम संसाधन या लागत में ज़्यादा से ज़्यादा उपज पाने की ही होता है। ‘स्पीड ब्रीडिंग’ भी ऐसी ही एक नयी तकनीक है जिसे लेकर दुनिया भर के कृषि वैज्ञानिकों में ख़ासा उत्साह है, क्योंकि इस तकनीक की बदौलत नियंत्रित या कृत्रिम परिस्थितियों में पौधों को काफ़ी तेज़ी से उगाया जा सकता है।
पौधों को तेज़ी से उगाने की ये तकनीक इतनी ज़बरदस्त पायी गयी कि किसान एक साल में गेहूँ, जौ, चना जैसी फसलों की 6 बार पैदावार ले सकते हैं। ये उपलब्धि गेहूँ-जौ जैसे अनाज और चना जैसे दलहन तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसने कैनोला यानी Rape Seed जैसी तिलहनी फसल में भी उत्साहजनक नतीज़े दिये हैं। तभी तो इसकी साल में 4 फसलें ली जा सकती हैं।
स्पीड ब्रीडिंग की शुरुआत
करीब 13-14 साल पहले अमेरिकी अन्तरिक्ष संस्थान ‘नासा’ (NASA) ने फसलों की प्रजनन गति और दक्षता को चुनौती देने के लिए शोध शुरू किया। इसका उद्देश्य था कि क्या पौधों के विकसित होने की गति को तेज़ करना सम्भव है और यदि हाँ तो कैसे तथा इसकी क्या सीमाएँ होंगी? इसी शोध परियोजना को ‘स्पीड ब्रीडिंग’ कहा गया। इसके ज़रिये नासा ने अन्तरिक्ष में भी गेहूँ उगाने में सफलता हासिल की। वहाँ पौधों के लिए ऑक्सीजन, मिट्टी और सिंचाई का इन्तज़ाम किया गया और स्पीड ब्रीडिंग के प्रयोग के लिए उन्हें लगातार प्रकाश सुलभ करवाया गया।
प्रयोगशाला में हुई ऐसी गतिविधि का नतीज़ा ये रहा कि पौधों का न सिर्फ़ शुरूआती विकास बहुत तेज़ी से हुआ, बल्कि उनके फसल चक्र की अवधि भी बेहद कम हो गयी और पैदावार की क्वालिटी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया। ऐसी शुरुआती कोशिश से उत्साहजनक नतीज़े मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने भी अपनी प्रयोगशालाओं में अन्तरिक्ष में अपनायी गयी प्रक्रिया को दोहराया और इस बात पर मुहर लगायी कि फसलों की बेहतर उपज और शोध में तेज़ी लाने की दिशा में स्पीड ब्रीडिंग की तकनीक क्रान्तिकारी बदलाव ला सकती है।

भारतीय वैज्ञानिकों ने भी स्पीड ब्राडिंग का उपयोगी पाया
दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, स्पीड ब्रीडिंग तकनीक को लेकर हुए प्रयोगों के नतीज़ों से साबित हुआ कि इसके ज़रिये सन्तुलित तापमान और प्रकाश की मदद से एक साल में 4 से 6 बार एक ही ज़मीन पर गेहूँ की फसल उगाई जा सकती है। इसकी पैदावार को 3 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। यही नहीं, स्पीड ब्रीडिंग की तकनीक से गेहूँ की फसल में रोग प्रतिरोधकता और अन्य गुणों को भी सुधारा जा सकता है।
स्पीड ब्रीडिंग तकनीक के उत्साहजनक नतीज़ों को देखते हुए इसमें शोधकर्ताओं की दिलचस्पी बेहद बढ़ गयी है। प्रयोगशालों में मिली क़ामयाबी के बाद ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक ने तीन साल पहले स्पीड ब्रीडिंग तकनीक से विकसित गेहूँ की एक नयी किस्म को भी विकसित किया और इसे किसानों के बीच वितरित किया गया। भारत जैसे अर्द्ध-शुष्क उष्णकटिबन्धीय (semi arid and tropical) इलाकों के लिए हैदराबाद स्थित अन्तर्राष्ट्रीय फसल अनुसन्धान संस्थान तथा वाराणसी स्थित अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसन्धान संस्थान में भी क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से शोध परियोजना चलायी जा रही हैं।
| स्पीड ब्रीडिंग और साधारण ग्लास हाउस विधि की तुलना | ||
| फसल | स्पीड ब्रीडिंग ग्लास हाउस प्रकाश अवधि 22 घंटे | साधारण ग्लास हाउस प्रकाश अवधि 12 घंटे |
| गेहूँ | 6 फसल | 3 फसल |
| जौ | 6 फसल | 3 फसल |
| चना | 6 फसल | 3 फसल |
| कनोला | 4 फसल | 2 फसल |
स्पीड ब्रीडिंग के लिए हुए शोध का नतीज़ा
एलायंस फ़ॉर एग्रीकल्चर एंड फूड इनोवेशन और क्वींसलैंड विश्वविद्यालय की शोध टीम के अनुसार, स्पीड ब्रीडिंग वाले ख़ास ग्लास हाउस में बसन्त का गेहूँ, ड्यूरम गेहूँ, जौ, चना और मटर की फसल को एक साल में 6 बार और केनोला की उपज को साल में 4 बार हासिल किया जा सकता है। जबकि साधारण ग्लास हाउस वाली परिस्थितियों से केवल 2 से 3 फसलें ही उगायी जा सकती हैं। स्पीड ब्रीडिंग वाले ख़ास ग्लास हाउस में पौधों को 22 घंटे तक प्रकाश मुहैया करवाया जाता है, जबकि साधारण ग्लास हाउस में इसकी अवधि 10 घंटे की होती है।
इसीलिए सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय, क्वींसलैंड और युनाइटेड किंगडम के जॉन इनेस सेंटर के वैज्ञानिकों ने स्पीड ब्रीडिंग की सोच और वास्तविकता दोनों को आगे बढ़ाया है। इसके लिए ज़रूरी रिसर्च प्रणाली, ग्लास हाउस की नियमित सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी एक शोध लेख प्रतिष्ठित ‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित भी हुई है, जिसमें बताया गया है कि ग्लास हाउस में LED बल्बों की सहायता से ज़रूरी रोशनी मुहैया करवाकर बीजों के विकास की गति को तेज़ किया जा सकता है। इतना ही नहीं, सन्तुलित जलवायु और बेहतर रोशनी में उगाए जाने वाले पौधों की गुणवत्ता और उपज भी साधारण ग्लास हाउस में उगायी गयी फसल की तुलना में ख़ासी बेहतर पायी गयी।
स्पीड ब्रीडिंग तकनीक का महत्व और लाभ
ग्लास हाउस को पौधों का ग्रोथ चैम्बर भी कहा जाता है। एक तरफ जहाँ ग्लास हाउस में उगने वाले पौधों को आमतौर पर एक दिन में 10 घंटे तक साधारण बल्ब के प्रकाश में रखते हैं, वहीं स्पीड ब्रीडिंग वाले ग्लास हाउस में रोज़ाना 22 घंटे तक LED की रोशनी पौधों को दिया जाता है। इस तकनीक के दौरान पौधों में भोजन बनाने की प्रक्रिया यानी कि प्रकाश संश्लेषण (फोटो सिंथेसिस) तेज़ी से होता है और इसकी बदौलत पौधे तेज़ी से बढ़ते हैं। इसीलिए वैज्ञानिकों के समुदाय में ये एक आम राय है कि स्पीड ब्रीडिंग ग्लास हाउस तकनीक के ज़रिये पौधों की नयी किस्मों को भी बेहद कम समय में और तेज़ी से विकसित किया जा सकता है।
स्पीड ब्रीडिंग तकनीक से न सिर्फ़ कम समय में बेहतर उपज पाने का कल्पना साकार होती है, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए डीएनए चेन, जीनोम सेलेक्शन जैसे आधुनिक फसल विकास तकनीकों में भी शोध के नये आयाम जोड़ती है। सबसे ज़ोरदार बात ये है कि स्पीड ब्रीडिंग की सारी प्रक्रिया प्रकृति के नियमों के अनुकूल है, क्योंकि पौधे प्राकृतिक रूप से सूरज की रोशनी में अपना भोजन का निर्माण करते हुए विकास के अलग-अलग चरण को पार करते हैं।
इसीलिए रात के वक़्त जब पौधों को सूरज की रोशनी नहीं मिलती तो उन्हें अन्य प्राणियों की तरह साँस लेते हुए आराम करना पड़ता है। जबकि स्पीड ब्रीडिंग की मदद से पौधों के लिए रात में भी प्रकाश की व्यवस्था करके हम उनकी भोजन निर्माण प्रक्रिया को लम्बे वक़्त के लिए जारी रख लेते हैं। यहाँ प्रकाश की भूमिका वैसे ही है, जैसे हम पौधों को खाद और सिंचाई वग़ैरह का सहयोग देकर समुचित विकास करने में मदद करते हैं।
स्पीड ब्रीडिंग तकनीक की सीमाएँ
तेज़ी से फसल को विकसित करने वाली स्पीड ब्रीडिंग तकनीक के उत्साहवर्धक नतीज़े उन्हीं फसलों के मामले में सामने आये हैं जिन्हें लम्बे समय तक रोशनी की ज़रूरत होती है जैसे-पालक, मूली और सलाद पत्ते। जबकि कम धूप वाली फसलों जैसे गन्ना, चावल, कपास आदि के मामलों में बेहतर नतीज़ा नहीं मिला है। इसीलिए वैज्ञानिकों के सामने ऐसी फसलों की ऐसी किस्मों को विकसित करने की भी चुनौती है जो स्पीड ब्रीडिंग तकनीक के अनुकूल हों और अच्छी उपज दे सकें।
स्पीड ब्रीडिंग और वैश्विक खाद्य सुरक्षा
इसमें कोई शक नहीं कि स्पीड ब्रीडिंग तकनीक से भविष्य में खेती-बाड़ी की सारी दुनिया ही बदल जाएगी। ये तकरीबन इतना व्यापक होगा, जितना कि बिजली की खोज़ के बाद हमने दुनिया में बदलाव देखा है। उम्मीद है कि भविष्य में दुनिया भर में खाद्यान्न की ज़रूरत को पूरा करने में ये तकनीक मील का पत्थर साबित होगी। क्योंकि अनुमान है कि 2050 तक दुनिया की आबादी करीब 9 अरब होगी। उतनी बड़ी आबादी की भोजन की ज़रूरत को पूरा करने के लिए आज के मुक़ाबले 50 से 60 फ़ीसदी ज़्यादा खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होगी।
दूसरी ओर, ग्लोबल वार्मिग और मौसम के लगातार बदलते मिजाज़ और खेती के लगातार सीमित हो रहे साधनों की वजह से कृषि क्षेत्र पर भारी दबाब है। किसानों की अक्सर ये शिकायत रहती है कि उन्हें खेती में बढ़िया कमाई नहीं मिलती। इसी वजह से खेती-बाड़ी के प्रति साधारण लोगों का रुझान भी घटता हुआ नज़र आता है। लेकिन कल्पना कीजिए कि जब स्पीड ब्रीडिंग जैसी तकनीक आम किसानों से जुड़ने लायक बन जाएगी, तब खेती-बाड़ी की दुनिया कितनी आकर्षक हो सकती है।
ये भी पढ़ें: पॉलीहाउस में खीरे की खेती से लाख के ऊपर पहुंचा किसान का मुनाफ़ा,मिनी इज़राइल कहलाता है गांव
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















