फसल अवशेष प्रबंधन (Crop Residue Management): भारत एक कृषि प्रधान देश के साथ साथ बहुमौसमी देश भी है। जहां पर तीन तरह की कृषि ऋतुएं होती हैं और विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जाता है। फसलों के उत्पादन से काफी मात्रा में फसल अवशेष भी निकलता है। इस अवशेष का समुचित उपयोग और वैज्ञानिक तकनीक से प्रबंधन कैसे किया जाए, इसे लेकर कई शोध और कार्य किए भी जा रहे हैं।
फसल अवशेष (Crop Residue) जलाने से हमारी ज़मीन में उपलब्ध पोषक तत्वों को हानि होती है। धीरे-धीरे ज़मीन की उर्वरक शक्ति कम होती चली जाती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने जैसी कई घटनाएं हम देख भी चुके हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर हमारे देश में प्रति वर्ष कितना फसल अवशेष का उत्पादन होता है और इसके दुष्प्रभावों से हमारे पर्यावरण को कितना नुक़सान होता है।
क्योंं ज़रूरी है फसल अवशेष प्रबंधन?
पराली या फसल अवशेष को खेत में जलाने से हमारे खेत का तापमान ज़्यादा हो जाता है। भूमि की ऊपरी परत कठोर हो जाती है। इसके कारण भूमि में जल अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। हमारे खेत में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया और किसान मित्र केंचुओं की मृत्यु हो जाती है।
साथ ही पराली जलाने से उत्सर्जित गैसों में कार्बनमोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रसऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, सीएफसी जैसी हानिकारक गैसों का उत्सर्ज होता है, जो मानव स्वास्थ्य, पशु-पक्षियों और वातावरण के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसकी वजह से खांसी, अस्थमा, त्वचा में जलन, फेफडों से सम्बन्धित रोग उत्पन्न होते हैं। इन सभी से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि वैज्ञानिक तकनीक से फसल अवशेष का प्रबंधन करें और अपने पर्यावरण के साथ-साथ कृषि योग्य भूमि की उर्वरकता को बनाएं रखें।
किस फसल से कितना फसल अवशेष का उत्पादन?
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली और खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फसल अवशेष जलाने में चीन, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष स्थान पर हैं। हमारे देश में फसल अवशेषों की उपलब्धता लगभग 8 करोड़ टन अनुमानित है, जिसमें कुल फसल का अवशेष उत्पादन का लगभग 51 प्रतिशत धान का और लगभग 27 प्रतिशत सरसों का अवशेष है और शेष अन्य फसलों का है।
भारत में कृषि की दृष्टि से हरियाणा व पंजाब जैसे राज्यों में मात्र 10 प्रतिशत किसान ही फसल अवशेषों का प्रबंधन कर रहे हैं। हमारे देश में प्रति वर्ष 154.59 टन धान के अवशेष का उत्पादन होता है। इसको जलाने से भूमि में प्रति वर्ष 0.236 टन नाइट्रोजन, 0.009 टन फॉस्फोरस एवं 0.200 टन पोटाश का नुकसान हो रहा है।
फसल अवशेष में पोषक तत्वों की मात्रा
किसी भी फसल की कटाई के बाद खेत में जो डंठल, पुआल, ज़मीन पर पड़ी हुई पत्तियां या जो पेड़ का तना बच जाता है, उसे फसल अवशेष कहते हैं, जो हमारी भूमि में कार्बनिक पदार्थ का प्रमुख स्रोत होता है। हमारे देश के कृषि योग्य भूमि में 0.5 प्रतिशत या इससे भी कम मात्रा में कार्बनिक पदार्थ मौजूद हैं। जबकि अच्छे कृषि उत्पादन के लिए 2 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के मध्य कार्बनिक पदार्थ की मात्रा उपयुक्त मानी जाती है।
मृदा में कार्बनिक पदार्थ की उपयोगिता उसी तरह है, जिस प्रकार हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की। कार्बनिक पदार्थ हमारी मृदा के ऊपरी सतह पर पाया जाता है, जो जल धारण क्षमता को बढ़ाता है। इसमें अधिक संख्या में माइक्रोब, बैक्टीरिया, एक्टीनोंमाइसीट्स पाए जाते हैं, जो हमारे भूमि की ऊर्वरक शक्ति को बढ़ा देते हैं। एक टन फसल अवशेष में लगभग 400 किलोग्राम कार्बन, 5 किलोग्राम नाइट्रोजन, 1 किलोग्राम फास्फोरस, 15 किलोग्राम पोटाश होता है। एक टन फसल अवशेष में लगभग 11 किलोग्राम यूरिया, 10 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट, 25 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ़ पोटाश के बराबर NPK पाया जाता है। साथ ही सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे जिंक, कॉपर, आयरन और मैंगनीज पाए जाते हैं।
फसल अवशेष जलाने से पोषक तत्वों को हानि
भूमि में पौधों के लिए 17 प्रकार के पोषक तत्व और सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें से पौधे 16 प्रकार के पोषक तत्वों का उपयोग अपने पोषण के लिए करते हैं। वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, प्रति वर्ष धान की पराली जलाने से 0.236 टन नाइट्रोजन, 0.009 टन फास्फोरस और 0.200 टन पोटाश का नुक़सान होता है। तो वहीं गन्ना का अवशेष जलाने से प्रति वर्ष लगभग 0.079 टन नाइट्रोजन, 0.001 टन फास्फोरस और 0.033 टन पोटाश का नुकसान होता है। इस तरह से धान, गन्ना और अन्य फसलों के अवशेष जलाने से प्रति वर्ष लगभग 0.394 टन नाइट्रोजन, 0.014 टन फास्फोरस और 0.294 टन पोटाश का नुक़सान हो रहा है।
इस लेख के अगले भाग में हम आपको फसल अवशेष प्रबंधन के सुझाए गए तरीकों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें: कृषि अवशेष जलाने से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में बढ़ोतरी पर IISER का अनुसंधान
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















