आजकल ज़्यादातर किसान अधिक फसल लेने के लिए केमिकल युक्त खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। इससे धीरे धीरे मिट्टी की पौष्टिकता तो खत्म होती ही है, उसकी उर्वरता भी नष्ट हो जाती है। फसलों की गुणवत्ता भी प्राकृतिक खेती के मुक़ाबले कम होती है। प्राकृतिक खेती किसानों के साथ ही पर्यावरण के भी हित में है और धीरे-धीरे ही सही, बहुत से किसान इसकी अहमियत समझने लगे हैं और पूरी तरह से प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हैं आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रहने वाले गेड्डा अप्पलनाईडु। प्राकृतिक खेती अपनाने से गेड्डा की खेती में न सिर्फ लागत में कमी आई, बल्कि उनका मुनाफ़ा भी पहले के मुक़ाबले बढ़ गया।
क्या है प्राकृतिक खेती?
यह खेती पूरी तरह से नेचुरल यानी प्राकृतिक तरीके से की जाती है। इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों की जगह गाय के गोबर की खाद और प्राकृतिक कीटनाशक जैसे नीम आदि का इस्तेमाल किया जाता है। ज़ीरो बजट प्राकृतिक खेती मूल रूप से खेती देसी गाय के गोबर और मूत्र पर आधारित है। खेती की इस तकनीक में देसी प्रजाति के गौवंश के गोबर और मूत्र से जीवामृत, घनजीवामृत और जामन बीजामृत बनाया जाता है। खेती में इनके इस्तेमाल से मिट्टी और उपजाऊ हो जाती है।
प्राकृतिक कृषि प्रोटोकॉल को अपनाया
श्री गेड्डा अप्पलनाईडु ने प्राकृतिक खेती की सभी चीज़ों को अपनाया जैसे बीजामृत, घनजीवामृत, द्रवजीवामृत, प्री-मानसून सूखी बुवाई (PMDS), ग्रोथ प्रमोटर्स (अंडे अमीनो एसिड, सप्तदान्यकुरा कश्यम और वानस्पतिक अर्क) और कीट प्रबंधन के लिए कषाय का उपयोग। प्री-मानसून सूखी बुवाई के तहत 18-20 फसलों की बुवाई की जाती है। इससे गर्मियों के मौसम में खेत में विभिन्न तरह की फ़सलें लगी होती हैं। प्री-मानसून सूखी बुवाई के तहत फ़सलों की बुवाई के 45-60 दिन बाद इसकी पशुओं द्वारा चराई की जाती है और अवशेषों को धान की रोपाई से पहले मिट्टी में मिला दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: प्राकृतिक खेती (Natural Farming): बर्कले कंपोस्टिंग विधि से तीन हफ्ते से भी कम समय में बनती है प्राकृतिक खाद
सामुदायिक कैडर ने किया प्रेरित
श्री गेड्डा अप्पलनाईडु को सामुदायिक कैडर, जिसमें कि मास्टर किसान आते हैं, ने प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। गेड्डा ने इसकी शुरुआत उपचारित बीज़ों से की और पहले वर्ष में कीट नियंत्रण के लिए वानस्पतिक अर्क का उपयोग किया। दूसरे साल तक उनका इस पर विश्वास बढ़ गया तो उन्होंने पूरी तरह से प्राकृतिक खेती को अपना लिया।
इस तरह करते हैं प्राकृतिक खेती
श्री गेड्डा अप्पलनाईडु घनजीवामृत को 400 किलो प्रति एकड़ की दर से मिट्टी में मिलाते हैं। द्रवजीवामृत को 200 लीटर प्रति एकड़ की दर से 15 दिनों के अंतराल पर मिट्टी में डालते हैं। इसके अलावा उन्होंने प्राकृतिक खेती के अन्य तत्व जैसे बीज उपचार, पत्ती युक्तियों की कतरन, पीली चिपचिपी प्लेटें, फेरोमोन ट्रैप, बर्ड पर्च आदि को अपनाया। उपज बढ़ाने के लिए ग्रोथ प्रमोटर और कीट नियंत्रित करने के लिए वानस्पतिक अर्क का इस्तेमाल किया। मास्टर किसान जिन्हें कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (CRPs) कहा जाता है, से भी उन्हें लगातार तकनीकी सहायता प्राप्त होती है।

प्राकृतिक खेती के लाभ
इसे अपनाने के खेती की लागत में कमी आई। मानसून सूखी बुवाई (PMDS) से मिट्टी की सेहत में सुधार हुआ, पानी सहने की क्षमता बढ़ी, मिट्टी के ऑर्गेनिक कार्बन में वृद्धि हुई। वानस्पतिक अर्क के उपयोग से कीटों और रोगों का प्रकोप कम हुआ। कई फ़सलों की खेती से मधुमक्खी और ड्रैगन मक्खियों आदि की संख्या में वृद्धि हुई जो खेती के लिए फायदेमंद है। मिट्टी में केंचुओं के आने से भी इसकी उर्वरता और फ़सल का उत्पादन बढ़ता है।

कितना बढ़ा मुनाफ़ा
वह धान की MTU 1121 किस्म की खेती करते हैं। पारंपरिक तरीके से खेती में जहां उनकी लागत 52500 रुपए आती थी, प्राकृतिक तरीका अपनाने पर 41250 रुपए की लागत आने लगी है। इसके अलावा, मुनाफ़ा पारंपरिक खेती में सिर्फ 68638 रुपए होता था जो प्राकृतिक खेती में बढ़कर 96297 रुपए हो गया।
ये भी पढ़ें: Zero Budget Natural Farming: प्राकृतिक खेती में ऐसे करें जीवामृत और बीजामृत का इस्तेमाल
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















