नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत उत्तर प्रदेश सरकार दे रही किसानों को 31 लाख तक की सब्सिडी,जानें पूरी डीटेल

किसानों और पशुपालकों के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन (Nand Baba Dugdh Mission) के तहत कई शानदार योजनाएं चला रही है।

क्या आप किसान है और गौ पालन करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं? तो ये ख़बर आपके लिए है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) किसानों और पशुपालकों के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन (Nand Baba Dugdh Mission) के तहत कई शानदार योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का फायदा उठाकर किसान भाई और पशुपालक अपनी डेयरी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार राज्य  भारी अनुदान दे रही है। लखीमपुर खीरी ज़िले (Lakhimpur Kheri district) में इस योजना को लेकर काफी चर्चा हो रही है। राज्य सरकार किसानों को स्वदेशी गाय पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 

किन गायों पर मिलेगा अनुदान?

सरकार ख़ासतौर पर स्वदेशी नस्ल की गायों (Indigenously bred cows) को बढ़ावा दे रही है। इन नस्लों से अच्छा मिल्क प्रोडक्शन होता है और ये मौसम के अनुकूल भी अपने आप को ढाल लेती है। योजना के तहत इन नस्लों को शामिल किया गया है :

  • साहीवाल
  • गिर
  • थारपारकर
  • हरियाणा
  • गंगातीरी

कितना मिलेगा अनुदान? 

नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत चार अलग-अलग योजनाएं सरकार चला रही हैं। किसान भाई और पशुपालक अपनी क्षमता और ज़रूरत के हिसाब से कोई भी योजना चुन सकते हैं।

1.पहली योजना है मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक योजना, जिसमें सरकार अधिक दूध देने वाली 2 गायों के लिए किसानों को 10,000 से 15,000 रुपये तक की नकद राशि सीधे बैंक खाते में देती है। 

2.दूसरी योजना मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना है, जिसमें 2 स्वदेशी गायें खरीदने पर 2 लाख रुपये की कुल लागत में से 40 फीसदी यानी 80,000 रुपये का अनुदान दिया जाता है, जो किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

3.वहीं, जो पशुपालक बड़े स्तर पर डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना है, जिसमें 10 गायों के लिए 23.60 लाख रुपये की लागत पर 50 फीसदी यानी 11.80 लाख रुपये का अनुदान सरकार दे रही है, जो एक बहुत बड़ी राहत है। 

4.सबसे बड़ी और अट्रैकटिव स्कीम है नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, जिसके तहत 25 गायों का पालन करने पर 62.50 लाख रुपये की कुल लागत में से आधी राशि यानी 31.25 लाख रुपये सरकार अनुदान के रूप में दे रही है। इसकी मदद से किसान बिना ज़्यादा आर्थिक बोझ के अपनी डेयरी को बड़े पैमाने पर खोल कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। 

इन सभी योजनाओं का लाभ उठाकर आप न सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, बल्कि स्वदेशी गायों के संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

  • आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए।
  • समय सीमा: गाय के ब्यात (बछड़ा देने) की तारीख से 45 दिनों के अंदर आवेदन करना ज़रूरी है। 
  • दूसरी शर्तें: बड़ी योजनाओं (10 और 25 गाय वाली) के लिए आवेदक के पास पशुपालन का 3 साल का अनुभव और निर्धारित ज़मीन होना अनिवार्य है। 

आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो अप्लाई करने का प्रोसेस बहुत आसान है। आपको बस इन स्टेप को फॉलो करना है- 

  1. सबसे पहले नंद बाबा दुग्ध मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: nandbabadugdhmission.up.gov.in 
  2. वेबसाइट पर ‘आवेदन करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और ज़रूरी दस्तावेज़ (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो वगैरह) अपलोड करें।
  4. फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंट आउट ज़रूर निकाल लें।

सलाह: अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कत हो, तो आप अपने नज़दीकी पशुपालन विभाग या विकास खंड कार्यालय में जाकर मदद ले सकते हैं। 

योजना की ख़ास बातें

1.सिर्फ स्वदेशी नस्ल: इस योजना के तहत सिर्फ देशी नस्ल की गायों को ही बढ़ावा दिया जाता है, जिससे देशी गायों का संरक्षण हो सके।

2.पारदर्शी चयन: लाभार्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से ई-लॉटरी के ज़रीये से किया जाता है।

3.एक बार आवेदन, बार-बार नहीं: अगर आपको किसी कारणवश एक बार लाभ नहीं मिलता, तो अगली बार आपको दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ता। 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

मछली और एक्वेरियम

ये भी पढ़ें: India-New Zealand Agriculture Partnership: कृषि, बागवानी, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में सहयोग,किसानों की आमदनी बढ़ाने की नई पहल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top