मछली पालन किसानों की आमदनी का एक मुख्य ज़रिया है, क्योंकि इसकी मांग हमेशा ही बनी रहती है। कुछ मछलियां समुद्र में तो कुछ मीठे पानी यानी नदी, झील आदि में रहती हैं। कार्प मछली मीठे पानी वाली मछली है, जो दूसरी मछलियों की तुलना में जल्दी बढ़ती है और अगर उनका पालन सही तरीके से किया जाए, इन्हें पूरक आहार सही समय, तरीके और मात्रा में दिया जाए, तो इससे किसानों का मुनाफ़ा और अधिक बढ़ सकता है।
आइए, जानते हैं कि कार्प मछलियों को कितना पूरक आहार और किस तरह से दिया जाना चाहिए।
कार्प मछली क्या होती है?
ये मीठे पानी में रहने वाली मछली की एक प्रजाति है, जो सर्वाहारी है। ये बदलते मौसम के हिसाब से खुद को ढाल लेती है। इन मछलियों के शरीर की औसतन लंबाई 12-24 इंच होती है, हालांकि ये और भी ज़्यादा बड़ी हो सकती हैं। ये मछली पानी की निचली सतह से भोजन लेती है। ये फरवरी से अप्रैल और अक्टूबर से नवंबर के दौरान अंडे देती है। व्यावसायिक तौर पर इसको पालना आसान है। इसे किसान चाहें तो छोटे टैंक, तालाब या घर की छत पर भी पाल सकते हैं। इन मछलियों का वज़न तेज़ी से बढ़ता है, इसलिए ये फ़ायदेमंद होती है।किसानों को मछलियों के आहार का ख़ास ध्यान रखने की ज़रूरत होती है।

क्यों कार्प मछली के लिए ज़रूरी है पूरक आहार?
मछलियों के अच्छे विकास के लिए उन्हें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, विटामिन, खनिज मिश्रण जैसे पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है और पूरक आहार (सप्लीमेंट्री फूड) संतुलित मात्रा में होता है। आमतौर पर कार्प मछलियां प्लवक वनस्पति और जीवों को खाती हैं, मगर ये पर्याप्त नहीं है। उन्हें चावल की भूसी, सरसों, मूंगफली, सोयाबीन आदि की खली पूरक आहार के रूप में दी जाती है, जिससे उन्हें पूर्ण पोषण मिलता है और उनका वज़न तेज़ी से बढ़ता है। मछली के चूर्ण के साथ पूरक आहार का मिश्रण करके मछलियों को उनके आकार के हिसाब से दिया जाता है। पूरक आहार की ख़ासियत ये है कि ये आसानी से मिल जाता है और मछलियां इसे आसानी से पचा लेती हैं। इससे प्रदूषण भी कम होता है और ये जल को स्थिरता देता है।

आकार के हिसाब से आहार की मात्रा
स्पॉन से पोना साइज़ तक की मछलियों के बीज को उनके पहले हफ़्ते में शरीर के वज़न का 4 गुना और दूसरे हफ्ते में वज़न का 8 गुणा आहार दें। पोना से लेकर अंगुलिका तक पहले महीने में शरीर के वज़न का 6-8 प्रतिशत, दूसरे महीने में शरीर के वज़न का 5-6 प्रतिशत और तीसरे महीने में शरीर के वज़न का 3-4 प्रतिशत आहार दिया जाना चाहिए। अंगुलिका और व्यस्क मछलियों को पहले महीने में शरीर के वज़न का 3-5 प्रतिशत और दूसरे महीने में शरीर के वज़न का 1-3 प्रतिशत आहार देना चाहिए।
मछलियों का आहार तैयार करने की विधि
चूरा आहार (मैश)- इस तरीके में मछलियों की आहार सामग्री को पीसकर मिलाया जाता है। जीरा (स्पॉन) मछली और पोना को खिलाने के लिए बारीक पीसे पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।जबकि अंगुलिकाएं और प्रजनक (ब्रूडर्स) को आहार का गोला बनाकर खिलाया जाता है।
गुलिका (पेलेट आहार)- हाथ और मोटर से चलने वाले पेलेटाइज़र की मदद से आहार तैयार किया जाता है। यह एक तरह का सूखा आहार होता है जिसमें नमी की मात्रा 7-13 प्रतिशत होती है। इसलिए लंबे समय तक खराब नहीं होता है। यह अंगुलिका और व्यस्क मछलियों को दिया जाता है। गुलिकाएं दो तरह की होती हैं एक पानी में डूबने वाली और दूसरी पानी में तैरने वाली।

आहार देने का तरीका
फेंकना, फैलाना और हाथ से खिलाना- जहां पानी बहुत गहरा नहीं होता वहां मछलियों को आहार फेंककर, फैलाकर या हाथ से खिलाया जाता है। ये बहुत आसान तरीका है, मगर इससे आहार की बर्बादी होती है।
बैग फीडिंग- इस विधि में छेद वाली बोरियों में मछलियों का भोजन डालकर तालाब में अलग-अलग जगहों पर रखा जाता है। फीड बैग को हर दूसरे दिन सुखाया जाता है, ताकि बैक्टीरिया, कवक आदि का संक्रमण न हो। इस विधि में आहार और पोषक तत्वों की हानि होती है।
फीडिंग फ्रेम- ग्रास कॉर्प को तैरते फीडिंग फ्रेम का इस्तेमाल किया जाता है। इस फ्रेम का इस्तेमाल ग्रास कॉर्प को हरी घास बरसीम, अजोला, डकवीड्स आदि का उपयोग किया जाता है।
इन तरीकों से मछली के आहार का नुकासन होता है और प्रदूषण भी अधिक होता है, इसलिए नीचे दी गई तो विधियों का इस्तेमाल करना चाहिए।
स्पॉन और पोना- इन्हें चूरा आहार हाथ से फैलाकर देना चाहिए।
अंगुलिका और व्यस्क- इन्हें आहार का गोला (फीड बॉल्स)/गुलिका आहार (डूबने/तैरने) देना चाहिए।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















