डेयरी पालकों के सामने कई तरह की मुश्किलें आती हैं। सबसे बड़ी दिक्कत डेयरी पशुओं को होने वाली ऐसी बीमारियां हैं, जो जानलेवा साबित होती हैं। इससे पशुपालकों को बड़ा नुकसान होता है। बरसात के मौसम में दूधारू पशु कई रोगों के चपेट में आ जाते हैं। सही समय पर टीकाकरण से पशुओं को बचाया जा सकता हैं। किसान ऑफ़ इंडिया ने डेयरी पशुओं को होने वाली मुख्य गंभीर बीमारियों को लेकर पशुपालन विभाग बिसरख ज़िला गौतम बुद्ध नगर के पशु चिकित्सक और पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण सिंह बघेल से ख़ास बात की। आइए जानते हैं दूधारू पशुओं में लगने वाले मुख्य रोगों और उनके लक्षणों की पहचान और टीकाकरण के बारे में।

टीकाकरण यानी वैक्सीनेशन है ज़रूरी
डॉ. लक्ष्मण सिंह बघेल बताते हैं कि डेयरी पशुओं की कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनका उपचार तो संभव है, लेकिन इलाज के दौरान दूध उत्पादन में भारी गिरावट होती है या पशु की कार्यक्षमता बहुत कम हो जाती है। इन सबसे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान होता है।
इनसे बचने का उपाय अलग-अलग बीमारियों का वैक्सीनेशन है। इससे आपके पशु ऐसी बीमारियों की चपेट में आएंगे ही नहीं। किन पशुओं को टीका लगवाएं? इस बात को लेकर आपमें कोई भ्रम भी नहीं होना चाहिए, क्योंकि सभी उम्र के डेयरी पशुओं का वैक्सीनेशन ज़रूरी है। दरअसल वैक्सीनेशन से पशुओं में उस बीमारी से लड़ने की रोग प्रधिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे पशु जल्दी बीमार नहीं पड़ते। बीमारी उनके लिए जानलेवा साबित नहीं होती। इसमें अलग-अलग बीमारियों के, सीज़न के हिसाब से 6 महीने या साल भर पर वैक्सीन लगवाना ज़रूरी होता है।

ये भी पढ़ें:
Dairy Animal Disease: दुधारू पशुओं को होने वाले प्रमुख रोगों की ऐसे करें पहचान, जानिये उपचार
पशुओं के गलाघोंटू रोग से बचाने के लिए टीकाकरण ही रास्ता है
डॉ. लक्ष्मण सिंह बघेल ने उदाहरण देते हुए बताया कि सबसे गंभीर रोग गलाघोंटू ज़्यादातर बारिश में होता है, जो बैक्टिरिया से फैलता है। इस बीमारी में पशुओं को संभलने तक का मौका नहीं मिलता।
इस रोग में पशु को तेज़ बुखार आ जाता है। गले में सूजन और सासं लेते समय घर्र-घर्र की आवाज़ आती है। इस रोग से पशु को बचाने के लिएएंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल टीके लगाए जाते हैं। रोग की रोकथाम के लिए पहला टीका तीन माह की आयु में और उसके बाद हर साल टीका लगवाना चाहिए।
डेयरी पशुओं के शरीर का तापमान 106-107 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। गले में दवाव पड़ता है, जिससे गला घुटने के कारण पशुओं की जान पर बन आती है। इसके बचाव के लिए साल में टीकाकरण करवाना चाहिए। गलाघोंटू बीमारी का कोई उपचार नहीं है, बल्कि टीकाकरण ही रास्ता है। इसलिए गलाघोंटू का टीका लगवा लेना चाहिए।

पशुओं का कैसे करें खुरपका-मुंहपका से बचाव?
डॉ. लक्ष्मण सिंह बताते हैं कि डेयरी पशुओं के खुर पक जाने को और जीभ में छाले पड़ जाना, खुरपका-मुंहपका रोग कहलाता है। यह वायरस जनित रोग है। इस बीमारी में पशु कुछ खा नहीं पाता। बुखार और कमजोरी से धीरे-धीरे अधमरा हो जाता है। इसमें इलाज तो संभव है, लेकिन पशुओं का दूध और उनके काम करने की क्षमता बहुत कम हो जाती है। इसलिए वैक्सीनेशन से आप उनका बचाव कर सकते हैं।
ये रोग पशुओं का सबसे ज़्यादा संक्रामक और घातक रोग है। रोग किसी भी उम्र की गाय और उसके बच्चों में हो सकता है। ये किसी भी मौसम में हो सकता है। इसलिए रोग होने से पहले ही उसका वैक्सीन लगवा लेना फ़ायदेमंद रहता है। अगर किसी दूधारू पशु में यह बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो उसे सबसे पहले अन्य पशुओं से अलग कर दें। इसके बाद जीवाणुनाशकघोल से ज़ख्म धोएं। नरम घास-चारा पशुओं को दें।

ये भी पढ़ें:
मुँहपका-खुरपका रोग (Foot-and-mouth disease, FMD) : जानिए पशुपालक कैसे कर सकते हैं इस रोग का इलाज?
लंगड़ी रोग का टीकाकरण ही इलाज
पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण सिंह बघेल ने बताया कि पशुओं में लगने वाली लंगड़ी काफ़ी घातक रोग है। उन्होंने कहा कि बीमारी की गंभीरता का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बैक्टीरिया से फैलने वाले इस रोग में पशु के किसी एक अंग में सूजन आती है। वो तेज़ी से फैलती है और पशुओं की जान तक ले लेती है। ये रोग गाय और भैंसों दोनों में देखा जाता है, लेकिन गायों में इसका प्रकोप अधिक होता है।
पशु के पिछली और अगली टांगों के ऊपरी भाग में सूजन आ जाती है। इससे पशु लंगड़ा कर चलने लगता है। सूजन वाले स्थान को दबाने पर कड़-कड़ की आवाज़ आती है। इसलिए पशु का उपचार शीघ्र करवाना चाहिए क्योंकि इस बीमारी के जीवाणुओं के कारण शरीर में ज़हर फैल जाने से पशु जल्दी ही मर जाता है। इस बीमारी के रोग निरोधक टीके बाज़ार में उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाकर पशुपालक अपने पशुओं को बचा सकते हैं। वर्षा ऋतु से पहले ये टीका लगाया जाता है। पहला टीका पशु को 6 माह की आयु पर लगवाना चाहिए। उसके बाद हर साल टीका लगाया जाता है।
चार महीने में एक बार डीवर्मिंग ज़रूरी
डॉ. लक्ष्मण सिंह बघेल ने कहा कि इनके अलावा कुछ बीमारियां कीड़ों से होती हैं, चाहे वो अंत: परजीवी हों, यानी पेट के कीड़े, सूत्रकृमि वगैरह या बाह्य परजीवी जैसे जू, कीलनी, चीचड़ी, इन सबसे भी पशु बेहद परेशान रहते हैं। इसलिए वैसे कीड़े जिनके अंडे पेट में पलते हैं और आंतों से पशुओं का खून चूस कर उन्हें कमज़ोर कर देते हैं, उनसे बचाव के लिए 4 महीने में एक बार कीड़े की दवा ज़रूर खिलाएं। इस प्रक्रिया को डीवर्मिंग कहा जाता है।
कुछ आसान उपाय जो बीमारियों से बचाए
पशुपालन विशेषज्ञ पशुपालकों को सुझाव देते हैं कि बीमारियों से बचाव के क्रम में वैक्सीनेशन के अलावा कुछ ऐसे भी उपाय हैं, जिन्हें आज़मा कर आप कई बीमारियों से पशुओं का बचाव कर सकते हैं।
सिर्फ़ दुधारु पशुओं को होने वाले थनैला रोग से बचने के लिए साफ़ सफाई ज़रूरी है। इसके अलावा, अगर दूध निकालने के बाद उन्हें एक घंटा तक बैठने ना दिया जाए तो आप इस बीमारी से दुधारू पशुओं का बहुत हद तक बचाव कर सकते हैं।
इस तरह कई बीमारियों के अलग-अलग टीके समय पर लगवा कर, आप अपने पशुओं को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं, वहीं खुद को होने वाले आर्थिक नुक़सान से भी बचा सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।






















