खेती में फसल ज़्यादा और अच्छी गुणवत्ता वाली हो, इसके लिए कुदरती खाद (Organic Fertilizer) का इस्तेमाल ज़रूरी है और गोबर की खाद से अच्छी खाद भला और क्या हो सकती है। गोबर की खाद में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों के विकास में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, यह तो इतना उपयोगी है कि बंजर भूमि को भी उपजाऊ बना सकती है और बिहार के बांका ज़िले की वंदना कुमारी ने इस बात को सच कर दिखाया है।
बंजर भूमि को कैसे बनाया उपजाऊ?
बांका ज़िले की रहने वाली वंदना कुमारी प्रगतिशील महिला किसान हैं। वह खेती में भी नए-नए प्रयोग करती रहती हैं। पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होल्डर वंदना कुमारी के पास कृषि योग्य 40 एकड़ भूमि है। खेती की जब उन्होंने शुरुआत की थी तो उस दौरान ज़मीन की पैदावार बहुत कम थी। लगभग 50 फीसदी भूमि बंजर यानी खेती योग्य नहीं थी।
इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने एक हेक्टेयर भूमि पर आम के पौधे लगाएं और गाय के गोबर की खाद (Cow Dung Compost) का इस्तेमाल किया। इससे फसल अच्छी हुई। गोबर की खाद के इस्तेमाल से 5 साल में उन्होंने 1.75 हेक्टेयर भूमि को कृषि योग्य बना दिया। इस काम में उन्हें बांका ज़िले के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से तकनीकी सहयोग मिला।

बढ़ गया मुनाफ़ा
वंदना की मेहनत रंग लाई और उनकी खेती की लगत कम और उत्पादकता अधिक हो गई। इससे उनका लाभ 4 गुना बढ़ गया। वंदना का सालाना मुनाफ़ा 30 हज़ार से रुपये से बढ़कर करीबन साढ़े तीन लाख हो गया।
आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से लाभ
आमदनी बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि खेती की लागत को कम किया जाए। इसके लिए खेती की नई तकनीकों जैसे ZTT, DSR, वर्षा आधारित खेती की तकनीक अपनाकर वंदना ने अपनी लागत को कम किया।

क्या है ZTT तकनीक? (Zero Tilage Technology)
फसल की जुताई किए बिना, एक बार में ही ज़ीरो टिलेज मशीन द्वारा फसल की बुवाई करनें को जीरो टिलेज तकनीक कहा जाता है। जीरो टिलेज मशीन से गेहूं के बीज और खाद एकसाथ खेतों में डाले जा सकते है। इस विधि से धान कटने के तुरंत बाद गेहूं लगाने में आसानी होती है। समय की बचत होती है।
क्या है DSR तकनीक? (Direct Seeding of Rice)
इस तकनीक में धान की नर्सरी तैयार करने की बजाय बीजों की खेत में सीधे बुवाई कर दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस तकनीक को अपनाने से खेत की ज्यादा जुताई नहीं करना पड़ती है, जिससे मिट्टी में पर्याप्त पोषक तत्व बने रहते हैं।
खेती में खाद की अहमियत
अच्छी फसल के लिए उच्च गुणवत्ता वाली खाद समय-समय पर देनी ज़रूरी है और फसल की अच्छी पैदावार के लिए गोबर की खाद बहुत फ़ायदेमंद मानी जाती है। आप भी इसे तैयार करके अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकते हैं। इसे तैयार करने का तरीका-
एक प्लास्टिक के बड़े ड्रम में देसी गाय, भैंस आदि का गोबर डालें। फिर इसमें गोमूत्र मिलाएं, साथ ही खराब गुड़ भी डाल दें। इसके बाद इसमें पिसी हुई दाल (खराब या सड़ी हुई) और लकड़ी का बुरादा डालकर मिलाएं। अब इस मिश्रण को 1 किलो मिट्टी में अच्छी तरह से मिला लें। इन सभी सामग्रियों को हाथ से या डंडे की मदद से मिलाएं। फिर इसमें 1-2 लीटर पानी डालकर मिक्स करें और 20 दिन के लिए इसे ढंक कर रख दें। ध्यान रहे कि खाद बनाने के लिए सभी चीज़ सही मात्रा में मिलाना बहुत ज़रूरी है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, 10 किलो गोबर में, 10 लीटर गोमूत्र, एक किलो चोकर या सड़ी दालें और एक किलो गुड़ मिलाना चाहिए।

बुवाई से पहले डालें खाद
गोबर की खाद का इस्तेमाल फसलों की बुवाई के 3-4 हफ़्ते पहले करना चाहिए। गोबर की खाद गीली मिट्टी में अच्छी तरह अवशोषित हो जाती है, जिससे इसके पोषक तत्व फसलों की वृद्धि में मदद करते हैं। गोबर की खाद सब्जियों और फलों के पौधों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।
इस तरह आप पशुपालन और खेती दोनों काम एकसाथ करके डबल मुनाफ़ा कमा सकते हैं और व्यवसाय की लागत भी कम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: खेती-बाड़ी में कमाई बढ़ाने के लिए अपनाएँ केंचुआ खाद (वर्मीकम्पोस्ट), जानिए उत्पादन तकनीक और विधि
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















