दिल्ली में कड़ाके की ठंड, वैज्ञानिकों ने जताई शीतलहर की संभावना

दिल्ली में जहां एक तरफ किसान धरने पर बैठे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ राजधानी का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहंच गया। दिल्ली के कुछ भागों में तेज धूप और साफ आसमान के बावजूद तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब मापा गया।

दिल्ली में जहां एक तरफ किसान धरने पर बैठे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ राजधानी का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहंच गया। दिल्ली के कुछ भागों में तेज धूप और साफ आसमान के बावजूद तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब मापा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि रिज वैधशाला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शीत लहर की स्थिति 18 दिसंबर तक बनी रहेगी, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विभाग के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल की पहाड़ियों से बर्फीली हवाएं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की ओर बह रही हैं। इन जगहों पर 12 दिसंबर को भारी बर्फबारी हुई थी। इसके अलावा सफदरजंग वेधशाला में भी न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अयानगर, लोधी सड़क और पालम वैधशाला में क्रमश: 3.8, 4.2 और 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने कहा कि अभी इस क्षेत्र में ठंड की स्थिति यथावत बनी रह सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटों के लिए उच्च सतह की हवाएं चलने के बाद ठंड में कुछ कमी हो सकती है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top