दुबली-पतली दरम्याने कद की 24 वर्षीया नीलोफर जान बेशक एक कश्मीरी गांव की साधारण सी लड़की दिखाई पड़ती हैं, लेकिन इसके सपने असाधारण हैं। सिर्फ़ दो साल में हासिल जानकारी और तजुर्बे के दम पर अगले स्तर की कामयाबी का सपना देखना शुरू कर दिया है। कश्मीर के पुलवामा ज़िले के डिग्री कॉलेज में बीएससी (मेडिकल) करते-करते सिर्फ़ सात दिन की ट्रेनिंग की बदौलत यहां मशरूम किसान बनने वाली पहली महिला हैं। नीलोफर का आत्मविश्वास सच में गज़ब का है। नीलोफर लाइब्रेरी साइंस में एमए भी कर रही हैं और दो साल में मशरूम की अपनी खेती को दोगुना करके 200 बोरियों से फसल भी ले रही हैं। ये सब अपने दम पर करने वाली नीलोफर अब 1000 बोरियों से मशरूम उत्पादन करना चाहती हैं। नीलोफर का सपना है कि उसका उगाया जो बटन मशरूम कश्मीर में बिक रहा है वो सरहद पार अन्य मुल्कों में भी निर्यात के ज़रिये पहुंचे।

छोटी शुरुआत
पुलवामा के गोंगू गांव के मोहम्मद इब्राहिम मलिक की 4 संतानों में से छोटी बेटी नीलोफर मेहनतकश किसान के साथ-साथ एक संवेदनशील और ज़िम्मेदार इंसान भी है। शायद यही वजह है कि कृषि विभाग ने उसके काम को देखते हुए मशरूम की 100 बोरियों वाली एक यूनिट और दे दी है। एक छात्र से किसान बनने की अपनी कहानी सुनाते हुए नीलोफर बताती हैं कि कॉलेज की पढ़ाई के आख़िरी दौर में कृषि विभाग ने मशरूम प्रशिक्षण का ऐलान किया तो इसके लिए फॉर्म भर दिया। अन्य 11 ने भी यही प्रशिक्षण लिया जिनमें छात्र-छात्राएं दोनों ही थे, लेकिन काम की शुरुआत इनमें से सिर्फ़ नीलोफर ने की। अगस्त 2020 में 15 हज़ार रूपये की लागत से कम्पोस्ट की 100 बोरियां स्पॉन (मशरूम का बीज) व अन्य सामग्री खरीदी। अपने छोटे से मकान की छत पर बनाए गए एक कमरे से शुरुआत की। बिना प्लास्टर वाली ईंट की दीवारों वाले इस कमरे में, एक बल्ब की रोशनी में, नीलोफर बोरियों में उगाई गई मशरूम सहजता से निकालती हैं। मशरूम की खेती के काम में होने वाली आमदनी की बात छेड़ने पर मुस्कुराते हुए बताती हैं कि अपनी छोटी सी बेवकूफी के कारण पहली फसल में थोड़ा नुकसान हो गया। बस एक रात की देरी की और जब सुबह फसल उतारने पहुंची तो देखा कि कई मशरूम का आकार बदल कर छतरी जैसा हो गया था। इस तरह 10-15 किलोग्राम फसल खराब हो गई है।

पहली कामयाबी का किस्सा
नीलोफर को पहली सफलता तब मिली जब एक ही बार में 24 किलो मशरूम पास के ही काकपोरा के एक होलसेलर ने खरीद ली। इससे हासिल रूपये निलोफर ने बड़ी बहन बिस्मिल्लाह की शादी में होने वाले खर्च में अपने योगदान के तौर पर पिता को दे दिए। तब 300 रुपये किलो के हिसाब से मशरूम बिकी थी। महीने भर बाद ही नीलोफर को सरकारी योजना का लाभ भी मिल गया। सारी लागत यानि 15 हज़ार रूपये उसे सब्सिडी के तौर पर मिले। नीलोफर बताती है कि खेती के लिए कम्पोस्ट की बोरियों समेत तमाम सामान कृषि विभाग की तरफ से ही दिलवाया गया था। सात किलोग्राम कम्पोस्ट की बोरी में तीन परत बनाई जाती हैं। पहली दो परतें तीन तीन किलो की और आख़िरी एक किलोग्राम कम्पोस्ट की होती है। हर एक परत के बाद स्पॉन बिछाए जाते हैं। हाथ वाले पम्प से पानी स्प्रे किया जाता है। पांच – छह दिन में पहली फसल तैयार हो जाती है। कुल मिलाकर एक बोरी से एक मशीन में 3 किलोग्राम के आसपास मशरूम निकल आती है। ये कम्पोस्ट गेहूं के भूसे , धान के भूसे , घोड़े की लीद की खाद और यूरिया आदि मिक्स करके तैयार की जाती है.

नीलोफर की प्रेरणा से 40 और मशरूम किसान बने
मशरूम उगाने में नीलोफर को मिली शानदार सफलता को देखते हुए इसी साल विभाग ने उसे 100 बोरियां और दिलवाई जो उसने दूसरे कमरे में एक यूनिट के तौर पर रखी हैं। इससे तो नीलोफर खुश हैं लेकिन कुछ आशंकित भी हैं। दरअसल, नीलोफर की कामयाबी को कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक सफल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देखा है। इसके अच्छे नतीजे देख विभाग ने 40 लोगों को यही कारोबार करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। अब इलाके में मशरूम उगाने वाले ज्यादा हो गए। मशरूम के दाम भी तकरीबन 50 प्रतिशत कम हो गए। यूं तो बाज़ार मंदा है ही, नीलोफर को लगता है कि ये काफी लोगों के काम शुरू करने के कारण पैदा हुए कम्पीटीशन से हुआ। अच्छी बात ये है कि नीलोफर को मशरूम के लिए ग्राहक खोजने के लिए जाना नहीं पड़ता है। होलसेलर या आसपास के सब्ज़ीवाले खुद ही घर से आकर ले जाते हैं। सब कुछ नकद होता है, जैसी जिसकी ज़रुरत होती है उसी हिसाब से मशरूम की मात्रा प्लास्टिक की ट्रांसपेरेंट थैली में पैक करके दी जाती हैं.

मशरूम निर्यात का प्लान
भविष्य की योजना के बारे में पूछने पर नीलोफर कहती हैं कि यहां बेचने से ज्यादा मुनाफा मशरूम का निर्यात करने में है। निलोफर चाहती हैं कि वर्तमान 200 बोरी को बढ़ाकर 1000 बोरी किया जाए। इसके लिए कृषि विभाग से सलाह की है लेकिन जगह कम है। इसके लिए घर के ऊपर वाले दूसरे हिस्से में बड़ा हॉल बनाना होगा। इसमें बड़ी चुनौती पैकिंग की भी है। विदेश भेजने के लिए वर्तमान प्लास्टिक पैकिंग नहीं चलेगी। उसके लिए मशरूम की canned पैकिंग करानी होगी। वर्तमान में 200 ग्राम की कैन पैकिंग कराने में ही 100 रुपये खर्च में आता है। इससे हालांकि मशरूम की कीमत और लागत काफी बढ़ जाती है लेकिन मशरूम 3 साल तक खराब नहीं होती है. भारत के बड़े शहरों में भी यहां आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। विदेश में भेजने पर धन भी डॉलर या किसी और करेंसी में आएगा। नीलोफर बताती हैं कि कश्मीर में साल में दो बार मशरूम की फसल नए सिरे से लगाई जाती है। ये होता है अगस्त या फरवरी के महीने में। फरवरी में लगाई फसल का नतीजा अच्छा मिलता है क्योंकि इसके बाद मौसम गर्म होना शुरू होता है, अंकुरण जल्दी भी और ज्यादा भी होता है।

तापमान नियंत्रण एक चुनौती
पैकिंग के अलावा मशरूम में सबसे ज्यादा चुनौती तापमान है जो न तो ज्यादा बढ़ना चाहिए और न ही घटना। तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। कश्मीर में क्योंकि मौसम सर्द ज्यादा रहता है इसलिए तापमान सही रखने के लिए हीटर लगाना पड़ता है। लिहाज़ा नीलोफर जब इस प्लान और कारोबार के मुद्दों पर चर्चा कर रही थी तब परिवार के बाकी सदस्य भी वहां बैठे थे। खास तौर से अपनी बेटी का ज्ञान, विचार और सपने जानकर उसके पिता मोहम्मद इब्राहिम का चेहरा तो खुशी से दमक रहा था। धन के साथ बेटी के इस काम से सम्मान और शोहरत भी मिली है। इससे उनको ज्यादा सुकून भी मिलता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।





















